- Home
- Chhattisgarh
- जनगणना में देरी होने पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर किया बड़ा हमला…कहा
जनगणना में देरी होने पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर किया बड़ा हमला…कहा
3 years ago
268
0
बालोद और राजनांदगांव के दौरे पर रवाना होने से पहले रायपुर हैलिपेड में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जनगणना नहीं कराना केंद्र सरकार की नाकामी है। उन्होंने भाजपा नेताओं को भी कहा कि वो केंद्र सरकार से मांग करें कि जनगणना हो, ताकि देश के सामने वास्तविक आंकड़ा आ सके। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देश में गरीबी इसलिए बढ़ी है क्योंकि वास्तविक आंकड़े नहीं है और केंद्र सरकार जनगणना नहीं करा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि CAA और NRC के चक्कर में जनगणना नहीं रोका चाहिये। मुख्यमंत्री ने रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को केंद्र सरकार से मांग कराना चाहिये, कि जनगणना करायें।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)