• Chhattisgarh
  • ▪️ सर्पदंश [संस्मरणात्मक कथा] – तारकनाथ चौधुरी – चरोदा-भिलाई, छत्तीसगढ़

▪️ सर्पदंश [संस्मरणात्मक कथा] – तारकनाथ चौधुरी – चरोदा-भिलाई, छत्तीसगढ़

2 years ago
496

अपनी-अपनी मित्रता पर गर्व करने के सबके अलग- अलग मानदंड हैं किंतु मेरे मित्रोंं की बात ही कुछ और है।अनादि काल से बहती गंगा पर चाहे कितना भी कर्कट,बाहरी आवर्जना डाला जाये-उसकी पावनता जिस तरह अक्षुण्ण रहती है,ठीक उसी तरह हम तीन मित्रों की मित्रता अकलुष और अविच्छिन्न है।मैं,बलदाऊ और अरुण सुदूर आदिवासी अंचल के एक गाँव डौण्डीलोहारा में एक ही कालखण्ड में पदस्थ हुए थे।मै और बलदाऊ शिक्षक पद पर थे और अरुण बैंक कर्मी था।हम तीनों की रुचियाँ समान थीं,इसलिए अंतरंगता प्रगाढ़ होना स्वाभाविक था।साहित्य,संगीत और फिल्मों पर चर्चा करते , ठहाके लगाते अवकाश का सयय बीतता।कार्यस्थल के तनाव या किसी से मनमुटाव से उपजी विरक्ति को -कभी अरुण की बाँसुरी,कभी बलदाऊ का हारनोमियम बजाते हुए गीत गायन तो कभी मेरी कविताएँ सामान्य अवस्था में ले आतीं।
छुट्टियों में हम एक दूसरे के घर जाया करते और घर के सदस्यों संग ऐसे घुल मिल जाते जैसे हम उस घर का ही आवश्यक हिस्सा हों।समय को संभवतः हमारी इस मित्रता की अप्रतिम शैली से ईर्ष्या होने लगी थी तभी तो उसके कोप भाजन का शिकार हुए हम और हम सरकारी आदेश का पालन करते हुए नयी संस्थाओं में पदभार ग्रहण करने चल दिये।अरूण ने दुर्ग की एक शाखा में कार्यभार सँभाला,बलदाऊ दल्लीराजहरा के एक विद्यालय का हिस्सा बना और मैंने डौण्डी के एक दुर्गम गाँव की शाला में पदभार सँभाला। विरह वेदना केवल नारी संदर्भित होती है-ऐसा नहीं है।
अलग होने से पहले हम तीनों का प्रगाढ़ आलिंगन में रूदन इस बात को प्रमाणित कर रहा था।उस काल में मोबाइल अस्तित्व में होता तो अलगाव की पीडा़ की तीव्रता निश्चित रुप से परस्पर वार्तालाप की शीतलता से कम हो जाती।हम नियमित एक दूसरे को पत्र लिखते और अंतरालों में मिलते रहते।दस,बीस,तीस नहीं पूरे बयालिस वर्षों की परिपक्व मित्रता है हमारी।आज हम तीनों सेवानिवृत्त हैं किंतु सेवा की प्रवृत्ति अब भी प्रबल है जिसका प्रमाण सोशल मीडिया पर मिलता रहता है।
विगत माह जब मैंने अरुण और बलदाऊ से डौंडीलोहारा के बैगा(ओझा)के घर जाने की बात कही तो वे बिना हील हवाला के(जैसा कि वर्तमान चलन है)राजी़ हो गये क्योंकि
हम कभी एक दूसरे की इच्छा का विरोध नहीं करते थे,सम्मान करते थे–संभवतः यही विशिष्टता हमारी मित्रता को प्राणवंत रखी थी।अरुण वहाँ अपने पुराने मकान मालिक का घर और समारु होटल देखना चाहता था तो बलदाऊ उस विद्यालय की वर्तमान छवि देखना चाहता था जहाँ से शिक्षकीय जीवन की शुरुआत हुई थी ओर मैं उस बैगा(ओझा) से मिलना चाहता था जिनके चमत्कारी पथ्य और असरकारी फूँक ने मुझे सर्पदंश के प्राणघातक प्रभाव से मुक्त किया था।
समय के पाबंद हम आज भी हैं इसलिए हम नियत समय पर ही बलदाऊ की कार से गंतव्य की ओर चल पडे़।जिस सड़क पर बसें हिचकोलें खाती जामा करती थीं,उस पर वाहनें अब हिरण की सी चौकडी भरते गुजर गुज़र रही थीं।सड़क के दोनों तरफ विकास के साक्ष्य रह-रहकर हमें चकित करते।लगभग दस बजे हमें बालोद मार्ग से होते हुए डौण्डीलोहारा पहुँचे।अरुण ने चाय पीने की इच्छा जाहिर की तो मैंने तपाक् से खेदू होटल चलने की बात कही-जहाँ हम बरसों पहले ताज़गी भरने के लिए सुबह की पहली चाय और दिन भर कघ थकान दूर करने के लिए शाम की चाय पीया करते थे।होटल का कायाकल्प हो चुका था,लेकिन नाम अब भी वही था।काउंटर पर खेदू भाई की तस्वीर पर टँगी ःमाला और जलते दीपक को देख हमारी उत्सुकता को आघात लगा।ग्राहकों की भीड़ अब भी वही स्वाद होने का प्रमाण दे रही थी।हमने हल्का नाश्ता किया और चाय मँगवायी।चाय की पहली घूँट लेते ही हम एक साथ बोल पडे़-“वाह!क्या चाय है।”अरुण ने फिर कहा-“सफ़र की सारी थकान हिरण हो गई भाई,मैं तो एक प्याली चाय और पीऊँगा।”
चाय पीते हुए मेरी दृष्टि कोने में बैठे एक अधेड़ सज्जन पर पडी़ जो एकटक हमारी ओर देख रहे थे।हमें काउंटर की तरफ बढ़ता देख वे हमारे क़रीब आ गये और अरुण से मुखातिब होते हुए हाध जोड़कर कहा-“निगम साहब नमस्कार।मैं जसराज शर्मा,पहचान पा रहे हैं मुझे?”
इससे पहले कि अरूण कुछ कहता,मैं उससे लिपट गया और बोला-“जस्सू तुम्हारी आवाज़ ही पहचान है।लहजा अब भी पहले की तरह दुरुस्त है,शरीर तंदुरूस्त है।मैं चौधुरी हूँ,ये अरुण निगम है और वो बलदाऊ राम साहू हैं।हम तीनों रिटायर्ड हो चुके हैं और पुराने लोगों से मिलने की उम्मीद लेकर डौण्डीलोहारा आये हैं।”
इतना सुनते ही जस्सू अपनी लम्बी – लम्बी दो बाँहो में हमें समेटकर घर चलने की जि़द करने लगा।इतने बरसों बाद भी पहले जैसा ही स्नेहाधिकार देख इस अनुरोध का अपमान न कर सके और उसके साथ हो लिए।चलते-चलते वो हमें डौण्डीलोहारा के विकास की गाथा और सागौन के जंगलों के विनाश की व्यथा सुनाता रहा और हम विस्मयादि बोधक के प्रतिरुप बने सुनते रहे।
जस्सू का मकान अब भी अपने मौलिक स्वरुप में बदले हुए समय को चुनौती दे रहा था।दूधिया रंग की दीवारें और पान के पत्तों का वर्ण लिए दरवाजे़ जैसे कुछ परंपराओं के अक्षुण्ण रहने का समर्थन कर रहे थे।
जस्सू हमारा परिचय जब घर के वरिष्ठों-कनिष्ठों से कराया तो हमने भी उनका यथायोग्य सम्मान- अभिवादन किया।बच्चों से उनके वर्तमान और भविष्य को लेकर रुचिपूर्ण बातें की,उन्हें उपहार। दिया।भाभी जी गरम पकौडो़ं का प्लेट रखते हुए दोपहर का भोजन भी कर जाने का जब निवेदन किया तो हम दुविधा में पड़ गये क्योंकि हमने बैगा के गाँव में खाना खाने का निर्णय पहले ही ले लिया था।अरुण और बलदाऊ का संवाद कौशल तब काम आया और भाभी जी मिथ्या रुठने का भाव दिखाते हुए मान गईं।हम लगभग आधा घंटा वहाँ बैठे फिर बैगा के गाँव जाने की बात कहकर जस्सू की माताजी से तथा जस्सू से जाने की अनुमति ली।जैसे ही हम कार पर सवार होने को हुए अरुण ने कहा-“समारु होटल भी चलना है भाई।अभी गाडी़ यहीं रहने दो।”
बस स्टैंड के क़रीब ही था समारु का होटल,लेकिन अब कोई भी वहाँ हमारा परिचित न था।होटल- समारु की सबसे छोटी बेटी और दामाद की देखरेख में पहले से बेहतर स्थिति में लग रहा था।अरूण ने समारू से जुडी़ यादों को जब बिटिया और दामाद से साझा किया तो उनकी आँखें भर आईं।मैंने और बलदाऊ ने उनके सर पर हाथ रख उनकी ढाढ़स बँधाई और जाने का उपक्रम किया।अभी हम कार पर व्यवस्थित बैठ भी न पाये थे कि समारु की बेटी को हमारी तरफ दौड़कर आते देखा।उसके हाथ में पाॅलीथीन की एक बडी़ सी थैली थी जो उसने अरूण के हाथों में थमा दी।अरूण भाव विह्वल होकर उसे निहारता रहा,फिर कहा-“देखा तारक! ऐसी होती हैं बेटियाँ।” हमने पुनः उसे ढेर सारा आशीर्वाद दिया और बैगा के गाँव के लिए रवाना हो गये।कच्चे रास्तों के गड्ढेनुमा घावों पर यिकास का कोलतारी मरहम लगने से हमारा सफ़र आसान हो गया था और हम दस मिनट के अंतराल में ही दसरु बैगा के गाँव पहुँच गये।पुरानी तस्वीरों का डिजिटल स्वरुप जैसा ही गाँव का वर्तमान संस्करण था।प्रस्तर गलियों के दोनों तरफ,पक्के मकान अपने परिचय की तख्तियाँ लटकाये खडे़ थे।खपरैल वाली झोपडि़यों का नामोनिशान नहीं था।
हमने चौपाल के निकट अपनी कार रोकी और काँधे पर हल लेकर जाते एक किसान से दसरू बैगा के घर का पता पूछा और उसके बताये रास्ते की तरफ चल दिये।गाँव का सबसे आखिरी मकान था उनका लेकिन पहले की तरह नहीं।सीमेंट की दीवारें,मज़बूत छत और टाइल्स लगे फर्श उनकी समृद्धि की गवाही दे रहे थे।
खुला द्वार पट यूँ तो हमारे प्रवेश को सहज कर दिया था फिर भी शिष्टाचार के अनुगत हम बबा!बबा!कहते हुए देहरी लाँघ गये।
दालान में स्थापित मूर्ति को देख हम सशंकित मन से एक दूसरे को निहारने लगे।घर के किसी भी सदस्य को हमारी उपस्थिति का पता न चलना अजीब सी अनुभूति करा रहा था।तभी अरुण की दृष्टि उस खाट पर पडी़ जिसमें एक वृद्धा हमारी तरफ पीठ किये लेटी हुई थी।उनके निकट पहुँचकर हमने “पाँव परथन दाई” कहा तो बडे़ क्षीण स्वर में “कोन हस ग?”कहती करवट बदलकर हमें देखने लगीं।उनके उठने की कोशिश को अरूण और बलदाऊ ने सहारा देकर सहज किया।किसी गुफा मे जलते दीप सी उनकी आँखें हमें भौंचक्क देख रही थीं।हम झुककर प्रणाम करने लगे तो उन्होंने अपनी पतली काष्ठनुमा बाँहों में हमें भरकर जाने कितने प्रकार के आशीष-कवच दे डाले।बरसों माँ के स्नेहिल स्पर्श से वंचितों के लिए वो अमृत क्षण था।हमने साथ लाये उपहारों को विनम्र श्रद्धा से उन्हें दिया और हमारे आने का कारण बताया।कारण सुनकर वो फफक कर रो पडीं और काँपती तर्जनी से दालान में प्रतिष्ठित मूर्ति की ओर इंगित करते हुए कहा-“तुँहर बइगा बबा पथरा के देउँता सरिख हो गिस हे बाबू!न बोलय,न बतियावय अउ मोर कलपना ला त सुनबे नइ करय।कतको लोगन के साँप के ज़हर उतार के जीव- परान ल बचाइस,फेर बपुरा अपन परान ल नइ बचा पाइस।बडे़ फजल जंगल पानी बर गे रिहिस फेर साबुत नइ लहुटिस,डोमी साँप ह ओखर परान ला हर लिस बाबू।”
अश्रु की अविरल धारा को आँचल से पोंछते हुए जब उन्होंने हमसे बइगा बबा की मूरत पर फूल चढा़ आने की बात कही तो हमसे उठा नहीं जा रहा था।ऐसा लग रहा था मानो सैकडो़ं साँपों का दंश हमें चेतनाशून्य कर दिया हो।

• संपर्क-
• 83494 08210

▪️▪️▪️▪️▪️▪️

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

“खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ को सोलर ऊर्जा से बनाएंगे और अधिक विकसित”: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
breaking Chhattisgarh

“खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ को सोलर ऊर्जा से बनाएंगे और अधिक विकसित”: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

नीट छात्रों के साथ NSUI करेगी प्रदर्शन : स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- Gen-Z युवाओं को भटकाने की कोशिश…
breaking Chhattisgarh

नीट छात्रों के साथ NSUI करेगी प्रदर्शन : स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- Gen-Z युवाओं को भटकाने की कोशिश…

बाहर से बोगी, अंदर रेस्टोरेंट! भिलाई में शुरू होगा 50 सीटर बोगी रेस्ट्रो
breaking Chhattisgarh

बाहर से बोगी, अंदर रेस्टोरेंट! भिलाई में शुरू होगा 50 सीटर बोगी रेस्ट्रो

रायपुर, बिलासपुर समेत 24 जिलों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
breaking Chhattisgarh

रायपुर, बिलासपुर समेत 24 जिलों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

PM Awas Yojana पर आर-पार, विजय शर्मा ने दी बहस की चुनौती तो भूपेश बघेल ने कहा- मंजूर है
breaking Chhattisgarh

PM Awas Yojana पर आर-पार, विजय शर्मा ने दी बहस की चुनौती तो भूपेश बघेल ने कहा- मंजूर है

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला, DNA जांच में पिता साबित हुआ युवक, 3 साल के बच्चे को हर महीने देगा 5 हजार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला, DNA जांच में पिता साबित हुआ युवक, 3 साल के बच्चे को हर महीने देगा 5 हजार

नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास को मिली नई गति: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास को मिली नई गति: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ में संपत्ति की मालकिन बन रही महिलाएं, सीएम साय के निर्णय से महिला आर्थिक सशक्तिकरण को मिली नई मजबूती…
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में संपत्ति की मालकिन बन रही महिलाएं, सीएम साय के निर्णय से महिला आर्थिक सशक्तिकरण को मिली नई मजबूती…

छत्तीसगढ़ के कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में दुर्ग के प्रोफेसर समेत छह लोग गिरफ्तार, पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में दुर्ग के प्रोफेसर समेत छह लोग गिरफ्तार, पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से NIT रायपुर को झटका, बिना शो-कॉज नोटिस कंपनी को किया था ब्लैकलिस्ट, कोर्ट ने रद किया आदेश
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से NIT रायपुर को झटका, बिना शो-कॉज नोटिस कंपनी को किया था ब्लैकलिस्ट, कोर्ट ने रद किया आदेश

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 अधिकारियों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 अधिकारियों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा : सरकारी शिक्षक और क्लर्क उठा रहीं थी फायदा, अब सैलरी से होगी कटौती
breaking Chhattisgarh

महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा : सरकारी शिक्षक और क्लर्क उठा रहीं थी फायदा, अब सैलरी से होगी कटौती

छत्तीसगढ़ में 7,230 नए आवासों को मिली मंजूरी, तय समय में काम पूरा करने पर मिलेगा बोनस
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 7,230 नए आवासों को मिली मंजूरी, तय समय में काम पूरा करने पर मिलेगा बोनस

छत्तीसगढ़ की बेटी का सुप्रीम कोर्ट में चयन, सौम्या राठौर बनीं लॉ रिसर्च एसोसिएट, जांजगीर और रायपुर में खुशी की लहर
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की बेटी का सुप्रीम कोर्ट में चयन, सौम्या राठौर बनीं लॉ रिसर्च एसोसिएट, जांजगीर और रायपुर में खुशी की लहर

विशेष लेख : श्रमिकों के सशक्तिकरण का नया दौर: छत्तीसगढ़ में श्रम कल्याण को मिल रही नई गति
breaking Chhattisgarh

विशेष लेख : श्रमिकों के सशक्तिकरण का नया दौर: छत्तीसगढ़ में श्रम कल्याण को मिल रही नई गति

छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन जारी रहेगी बारिश, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन जारी रहेगी बारिश, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

राज्य खेल अलंकरण समारोह 2025-26: चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी, 23 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति
breaking Chhattisgarh

राज्य खेल अलंकरण समारोह 2025-26: चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी, 23 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति

साय सरकार की अगुवाई में हो रही छत्तीसगढ़ में AI क्रांति की ऐतिहासिक शुरुआत…
breaking Chhattisgarh

साय सरकार की अगुवाई में हो रही छत्तीसगढ़ में AI क्रांति की ऐतिहासिक शुरुआत…

कथावाचक पं प्रदीप मिश्रा ने अमित शाह को कहा शंकर का अवतार, कांग्रेस नेता ने वीडियो पोस्ट कर दी गाली
breaking Chhattisgarh

कथावाचक पं प्रदीप मिश्रा ने अमित शाह को कहा शंकर का अवतार, कांग्रेस नेता ने वीडियो पोस्ट कर दी गाली

पीड़ित के पैसों से हवाई सफर करने वाले आठ पुलिसकर्मी निलंबित
breaking Chhattisgarh

पीड़ित के पैसों से हवाई सफर करने वाले आठ पुलिसकर्मी निलंबित

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’
poetry

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन