- Home
- Chhattisgarh
- चर्चा एवं मांग : ‘भिलाई इस्पात मजदूर संघ’ ने श्रमिकों के 20% कटोती में रोक लगाने और ट्रक एवं हाईवा का संयंत्र में ओवरलोड परिवहन बंद करने एवं ड्राइवर के साथ हेल्पर अनिवार्य करने की मांग की
चर्चा एवं मांग : ‘भिलाई इस्पात मजदूर संघ’ ने श्रमिकों के 20% कटोती में रोक लगाने और ट्रक एवं हाईवा का संयंत्र में ओवरलोड परिवहन बंद करने एवं ड्राइवर के साथ हेल्पर अनिवार्य करने की मांग की

👉 • ‘भिलाई इस्पात मजदूर संघ’ का प्रतिनिधिमंडल संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक [एम एंड यू] बीके बेहरा से चर्चा करते हुए…
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई इस्पात संयंत्र
‘भिलाई इस्पात मजदूर संघ’ का प्रतिनिधिमंडल मुख्य महाप्रबंधक एम एंड यू बीके बेहरा जी से मिलकर संयंत्र कर्मचारियों की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कि जिसमें सबसे प्रमुख संयंत्र में ठेका श्रमिकों की 20% कटौती को बंद करने की मांग की है ठेका श्रमिकों के 20% कटौती होने से श्रमिकों के परिवार के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है कई विभागों में सप्ताह में केवल चार दिन ही कार्य पर बुलाया जा रहा है कम उपस्थित होने से कम वेतन मिलने के कारण श्रमिकों का परिवार चलाना मुश्किल हो गया है, कम श्रमिक होने से उन पर कार्य का दबाव भी बहुत ज्यादा बढ़ गया है। संयंत्र के भीतर ओवरलोड ट्रकों के परिवहन पर रोक लगाने, एवं बड़े वाहनों में चालक के साथ एक हेल्पर अनिवार्य रखने की भी मांग कि इस पर जल्द क्रियान्वयन की बात कही.

प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि-ओवरलोड परिवहन से सड़कें खराब हो गई है, दुर्घटना की भी आशंका बढ़ गई है साथ ही मौजूदा रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के अनुसार ही वाहनों को अनुमति प्रदान करने की बात कही गयी। ज्यादा बड़े वाहन का परिवहन सुरक्षित नहीं है, जिस पर महाप्रबंधक महोदय ने जानकारी दिया कि संयंत्र के भीतर रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने का कार्य जारी है, एस पी 2,सी एच एम एवं ब्लास्ट फर्नेस में कांक्रीट रोड बनायी गई है, इसी प्रकार और भी विभागों में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करने की योजना बनाई गई है जिसका कार्य जल्दी शुरू हो जाएगा.
बैठक में शारदा गुप्ता एवं वशिष्ठ वर्मा ने सेक्टर 1 क्रिकेट मैदान में वाटर कूलर एवं प्रकाश व्यवस्था में सुधार करवाने की बात कही एवं संपूर्ण स्टेडियम के रखरखाव की जिम्मेदारी बीएसपी ले ऐसी व्यवस्था की जाए जिस पर उन्होंने दौरा कर जरूरी कार्य जल्द करवाने की बात कही.
बैठक में प्रमुख रूप से प्रतिनिधि मंडल में उपाध्यक्ष शारदा गुप्ता संयुक्त महामंत्री वशिष्ठ वर्मा, हरिशंकर चतुर्वेदी, विमलेश्वर पांडे शामिल थे.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)