- Home
- Chhattisgarh
- ‘सद्भावना भोकवाधिराज’ एवं ‘सद्भावना जोजवानंद’ अलंकरण 1 अप्रैल, 2026 को दुर्ग में : एक अप्रैल को विश्व मूर्ख दिवस के अवसर पर यह आयोजन ‘सद्भावना’ के तत्वावधान में किया जा रहा है
‘सद्भावना भोकवाधिराज’ एवं ‘सद्भावना जोजवानंद’ अलंकरण 1 अप्रैल, 2026 को दुर्ग में : एक अप्रैल को विश्व मूर्ख दिवस के अवसर पर यह आयोजन ‘सद्भावना’ के तत्वावधान में किया जा रहा है

• छत्तीसगढ़ आसपास
• दुर्ग
पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे जी को समर्पित साहित्य समागम 1 अप्रैल को आशीर्वाद भवन, (एम.आई. जी मार्केट), हनुमान मंदिर के पास, पद्मनाभपुर, दुर्ग, में शाम 4 बजे से 6 बजे तक मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती अल्का बाघमार, विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ राजन यादव जी खैरागढ़, श्रीमती शशि सुरेन्द्र दुबे जी, सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार श्री राजेंद्र मौर्य जी बिलासपुर, गीतकार श्री किशोर तिवारी, श्री आलोक शर्मा ज, श्री सतीश पांडेय, डॉ बीना रागी सहित दुर्ग एवं छत्तीसगढ़ के कवियों की उपस्थिति में सम्पन्न होने जा रहा है।

एक अप्रैल को विश्व मूर्ख दिवस के अवसर पर दो महत्वपूर्ण विभूतियों को सामाजिक अपेक्षाओं एवं अंकेक्षण की हास्य व्यंग की शैली में अलंकृत किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ सुरेन्द्र दुबे जी, डॉ पालेश्वर प्रसाद शर्मा जी एवं दाऊ मनहरण लाल अग्रवाल जी स्मृति सदभावना सम्मान प्रदान किया जाएगा.
‘सद्भावना’ के संयोजक राजीव अग्रवाल एवं ‘दुर्ग जिला हिंदी साहित्य समिति’ के अध्यक्ष बलदाऊ राम साहू ने साहित्य प्रेमियों को सादर आमंत्रित किया है.
🙏
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)