- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ : दुर्ग की श्रेष्ठा भारद्वाज बनी छत्तीसगढ़ स्टेट अंडर-7 बालिका चैंपियन और मेधांश सोरी ओपन वर्ग में राज्य उप विजेता बने
छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ : दुर्ग की श्रेष्ठा भारद्वाज बनी छत्तीसगढ़ स्टेट अंडर-7 बालिका चैंपियन और मेधांश सोरी ओपन वर्ग में राज्य उप विजेता बने

• छत्तीसगढ़ आसपास
• जिला- दुर्ग
छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वाधान में राजधानी रायपुर के बलबीर सिंग जुनेजा इनडोर स्टेडियम में स्थित प्रदेश शतरंज संघ के कार्यालय में 2 एवं 3 मई को आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट अंडर 7 ओपन एवं बालिका वर्ग शतरंज चैंपियनशिप में दुर्ग जिले की खिलाड़ी श्रेष्ठा भारद्वाज ने 6 में से 5 अंक प्राप्त कर बालिका वर्ग में छत्तीसगढ़ राज्य विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
दुर्ग जिले के मेधांश सोरी ने अंडर 7 ओपन वर्ग में 6 में से 5 अंक प्राप्त कर उपविजेता बने। ये दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय शतरंज स्पर्धा के चयनित हुए हैं। दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्पर्धा में छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
श्रेष्ठा भारद्वाज डी पी एस रिसाली में क्लास 1 की छात्रा है। उनके पिता संतोष कुमार भारद्वाज डी पी एस रिसाली में सिनियर सी जी टी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी माता का नाम बरखा भारद्वाज है।
मेधांश सोरी भी डी पी एस रिसाली अध्ययनरत है। उनकी माता का नाम सुशीला सोरी एवं पिता सुमित कुमार सोरी है।
स्पर्धा में कुल 66 प्रतिभागी शामिल थे । स्टेट अंडर 7 के ओपन वर्ग में राज्य के कुल 47 खिलाड़ी एवं अंडर 7 बालिका वर्ग में राज्य के कुल 19 खिलाड़ी शामिल थे । स्पर्धा 6 चक्रों में खेली गई ।
श्रेष्ठा एवं मेधांस को जिला शतरंज संघ दुर्ग के मुख्य संरक्षक कैलाश जैन बरमेचा अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत सचिव तुलसी सोनी उपाध्यक्ष दिनेश जैन,ललित वर्मा,दिनेश जैन, मोरध्वज चंद्राकर,दिनेश नालोडे,एस के भगत,अजय राय के अलावा अंतर्राष्ट्रीय आर्बिटर अलंकार भिवगड़े, रॉकी देवांगन, फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा, संजय खंडेलवाल, हरीश सोनी, दिव्यांशु उपाध्याय,गुलाब चौहान सहित अन्य लोगों ने भी श्रेष्ठा भारद्वाज एवं मेघांश को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)