- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन : समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा एसोसिएशन के अध्यक्ष बने
छत्तीसगढ़ पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन : समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा एसोसिएशन के अध्यक्ष बने

👉 • कैलाश जैन बरमेचा प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ एवं ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ मीडिया ग्रुप के मुख्य संरक्षक हैं
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई-दुर्ग
भिलाई स्थित पावर जिम में आयोजित 26वीं [17-19 अप्रैल, 2026] छत्तीसगढ़ राज्य बालक-बालिका पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के दौरान ‘छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन’ की विशेष बैठक में सर्वसम्मति से समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा को एसोसिएशन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया.

👉 • बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष तुलसी सोनी ने कैलाश जैन बरमेचा के नाम का प्रस्ताव रखा, उपस्थित पदाधिकारियों ने अनुमोदन किया और एसोसिएशन के महासचिव कृष्णा साहू ने घोषणा की
कैलाश जैन बरमेचा व्यापारी, उद्योगपति, समाजसेवी एवं पत्रकारिता सहित विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, क्रीड़ा एवं जनसेवा गतिविधियों से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। वे छत्तीसगढ़ के विभिन्न सामाजिक संगठनों, क्लबों एवं संस्थाओं के प्रमुख संरक्षक के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं तथा “बेटी बचाओ मंच” सहित अनेक सामाजिक अभियानों में निरंतर सक्रिय हैं।
कैलाश जैन बरमेचा के विशेष प्रयासों एवं शहर के विभिन्न क्लबों के सहयोग से राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में भाग लेने वाले 19 खिलाड़ियों के लिए ट्रैकसूट किट उपलब्ध कराई गई है। खिलाड़ियों को यह सामग्री सोमवार, 11 मई को सेक्टर-6 भिलाई स्थित पॉवर जिम में आयोजित सादे समारोह में प्रदान की जाएगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 20 मई तक अमलापुरम (आंध्र प्रदेश) में किया जाएगा।
प्रतियोगिता में प्रदेशभर से सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं मास्टर वर्ग के लगभग 250 बालक-बालिका, महिला-पुरुष खिलाड़ी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। आयोजन में एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष संतोष देवांगन सहित त्रिलोक सिंह, ए. नागभूषण, संतोषी माझी, पद्मिनी शर्मा, धारिणी जोशी, नामदेव साहू, नस्कर टंडन, महेश पटेल, आसिफ अली खान, अखिलेश पांडेय, लोमन सिंह, राजकुमार पांडेय, सुरेंद्र सूरी, अशोक पिल्लई, राज वासनिक, जयदीप साहू, अरुण गोयल, जे. भुनेश्वर राव, श्रीकांत, ममता रजक, प्रियंका मिश्रा, मुन्नू स्वामी, पीयूष टंडन, ब्लेसन बोस्को एवं पिंटू आर्या साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री कैलाश जैन बरमेचा द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर ओलंपिक खिलाड़ी एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित श्री राजेंद्र प्रसाद (डीजीएम – SCNCA, BSP), युवा कांग्रेस नेता श्री सुजीत बघेल तथा कार्यकारी अध्यक्ष श्री तुलसी सोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
साथ ही, दिनांक 3 से 13 जुलाई तक साउथ अफ्रीका में आयोजित होने वाली एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता हेतु भारतीय टीम में चयनित छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों एवं अधिकारियों — जयदीप साहू, प्रियंका मिश्रा, अमन शुक्ला, कृष्णा साहू (कोच) तथा नस्कर टंडन — का भी सम्मान किया गया।

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)