- Home
- Chhattisgarh
- समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत [राष्ट्रीय पंजीकृत संस्था] की छत्तीसगढ़ इकाई के तत्वावधान में ऑनलाइन काव्य पाठ हुआ : कविता पाठ का विषय था-“चिड़ियों के लिए दाना-पानी एवं सकोरा अभियान”
समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत [राष्ट्रीय पंजीकृत संस्था] की छत्तीसगढ़ इकाई के तत्वावधान में ऑनलाइन काव्य पाठ हुआ : कविता पाठ का विषय था-“चिड़ियों के लिए दाना-पानी एवं सकोरा अभियान”


• छत्तीसगढ़ आसपास
• जिला-दुर्ग भिलाई
राष्ट्रीय समिति ‘समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत’ के तत्वावधान में विगत दिनों राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन काव्य पाठ का आयोजन किया गया. छत्तीसगढ़ राज्य की इकाई ने यह काव्य पाठ रखा था. काव्य पाठ का विषय था – ” चिड़ियों के लिए दाना-पानी एवं सकोरा अभियान”.
छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा प्रारंभ की गई इस काव्य यात्रा की मुहिम वाकई में प्रशंसनीय रही. रचनाकारों द्वारा पढ़ी गई रचना प्रकृति, पर्यावरण, जल-जमीन का संदेश प्रदान किया.
इस संस्थान के संस्थापक एवं संयोजक डॉ. मुकेश कुमार व्यास ‘स्नेहिल’ हैं. डॉ. शशि जैन ‘चंद्रिका’ राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आनंद कुमार जैन ‘अकेला’ महामंत्री हैं.
संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा अकाट्य हैं.
12 मई को सम्पन्न हुए इस काव्य पाठ में डॉ. मुकेश कुमार व्यास ‘स्नेहिल’ [गुजरात-गाँधी नगर] डॉ. शशि जैन ‘चंद्रिका’ और आनंद जैन ‘अकेला’ विशेष रूप से उपस्थित थे. संचालन राष्ट्रीय संगठन मंत्री व प्रांतीय प्रभारी छत्तीसगढ़ के डॉ. गजेंद्र हरिहरणों ‘दीप’ ने किया. आभार व्यक्त छत्तीसगढ़ राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री साहू ‘शिवांगी’ ने किया. स्वागत वक्तव्य प्रांतीय उपाध्यक्ष हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’ दिया. सरस्वती वंदना रोहित साहू ‘माधुर्य’ [चंपारण राजिम] एवं ‘समरस संस्थान’ का गीत पूर्णनंद साहू [बालोद] ने किया. काव्य पाठ में शामिल रहे- सुषमा शुक्ला ‘अंशुमन’ [प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य] रोहित साहू ‘माधुर्य’, रूपेश कुमार देवांगन [मीडिया प्रभारी खैरागढ़] हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’ [प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष] डॉ. इकबाल खान ‘तन्हा’ [प्रांतीय उपाध्यक्ष] सोनिया नायडू [महामंत्री-प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ] राजकुमार भल्ला ‘आर्य’ [जिला-दुर्ग अध्यक्ष] श्रवण कुमार साहू ‘प्रखर’ [प्रांतीय उपाध्यक्ष] धर्मेंद्र कुमार श्रवण ‘शिक्षाश्री’ [बालोद] हर्षा देवांगन [प्रांतीय कोषाध्यक्ष, डोंडीलोहरा] और रश्मि वाष्णय [मुंबई].
▪️
इसी कड़ी में 19 मई, 2026 को ऑनलाइन आभासी कवि सम्मेलन रात्रि 8.00 बजे से गूगल मीट लिंक से जुड़ सकते हैं. कविता पाठ का विषय होगा- “रक्तदान महादान थैलेसीमिया बच्चों का जीवनदान”.
▪️
‘समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत’ छत्तीसगढ़ प्रांत की परिचय बैठक-

👉 [बाएँ से] बैठे हुए- • प्रदीप भट्टाचार्य, हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’, राजकुमार भल्ला ‘आर्य’, एनएल मौर्य ‘प्रीतम’ : खड़े हुए- • सुरभि ताम्रकार ‘शावि’, अजय निदान, टीआर कोशरिया ‘अल कहरा’, संध्या श्रीवास्तव और सोनिया नायडू.
इस अवसर पर हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’ ने कहा कि-
24 मई, 2026 को संस्कारधानी राजनांदगांव में विभिन्न जिलों में नवगठित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह प्रात: 11.00 बजे से करने का निर्णय लिया गया है. इस समारोह में राष्ट्रीय संयोजक डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ‘स्नेहिल’ उपस्थित रहेंगे.
इस शपथ ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ के जिला-दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, खैरागढ़, गंडई, छुईखदान, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी इकाई के नवमनोनीत पदाधिकारी उपस्थित होंगे.

• जिला-दुर्ग इकाई के प्रमुख पधाधिकारी की बैठक [13 मई, 2026] में विचार-विमर्श
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)