- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ [बिलासपुर] : डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा की 98 वीं जयंती पर भव्य साहित्यिक आयोजन : कीर्तिशेष डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा की स्मृति में विमर्श, लोकार्पण और सम्मान
छत्तीसगढ़ [बिलासपुर] : डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा की 98 वीं जयंती पर भव्य साहित्यिक आयोजन : कीर्तिशेष डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा की स्मृति में विमर्श, लोकार्पण और सम्मान

👉 • सारस्वत सम्मान से सम्मानित होंगे- बजरंग केडिया, डॉ. जयश्री शुक्ला, सिदेश्वर पाटनकर, डॉ. जीबी सिंह, डॉ. गिरधर शर्मा, बसंत राघव, स्मृति शेष प्रेमशंकर पाटनकर परिवार, स्मृति शेष सुभाष वर्मा परिवार और कवि राजेश चौहान.
• छत्तीसगढ़ आसपास
• छत्तीसगढ़ [बिलासपुर]
छत्तीसगढ़ी गद्य साहित्य के युग प्रवर्तक डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा की 98वीं जयंती के अवसर पर बिलासपुर में एक भव्य साहित्यिक आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन 17 मई 2026, रविवार को दो सत्रों में संपन्न होगा। इस गरिमामय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न साहित्यिक कृतियों का लोकार्पण, डॉ. शर्मा को स्मरणांजलि, सारस्वत सम्मान तथा विशिष्ट अलंकरण प्रदान किए जाएंगे।
प्रथम सत्र : स्मरणांजलि एवं संगोष्ठी:
यह सत्र बिलासपुर में आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा होंगे। सत्र की अध्यक्षता पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के साहित्य एवं भाषा अध्ययन शाला के पूर्व प्रोफेसर एवं अध्यक्ष डॉ. चित्तरंजन कर करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में पाणिनीय शोध संस्थान, बिलासपुर की अध्यक्ष आचार्या डॉ. पुष्पा दीक्षित और इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के संगीत एवं कला संकाय के प्रोफेसर एवं अधिष्ठाता डॉ. राजन यादव शामिल रहेंगे।
सम्मानित अतिथियों में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा, पूर्व विधायक एवं समाजसेवी चंद्रप्रकाश बाजपेयी तथा प्रख्यात नवगीतकार डॉ. अजय पाठक उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा की 98वीं जयंती के उपरांत स्मरणांजलि के रूप में समर्पित है और सभी प्रबुद्धजनों से सहभागिता की अपील की गई है।
द्वितीय सत्र : लोकार्पण एवं सारस्वत सम्मान समारोह
यह सत्र बिलासपुर के प्रार्थना भवन, जल संसाधन विभाग परिसर, आईजी कार्यालय के पास, दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा।
समारोह में निम्न कृतियों का लोकार्पण किया जाएगा:
1. छत्तीसगढ़ का इतिहास एवं परंपरा- डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा
2. गुड़ी के गोठ- डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा
3. कीर्तिशेष डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा- संपादक: डॉ. देवधर महंत
4. रात जागा पाखी उवाच- सरला शर्मा
5. महाभारत काल में नारी- डॉ. बरसाइत दास महंत
आत्मीय सारस्वत सम्मान: श्री बजरंग केडिया, डॉ. जयश्री शुक्ला, सिद्धेश्वर पाटनवार, डॉ. जी.बी. सिंह, डॉ. गिरधर शर्मा, श्री बसंत राघव, स्मृतिशेष प्रेमशंकर पाटनवार परिवार, स्मृतिशेष सुभाष वर्मा परिवार और कवि राजेश चौहान को प्रदान किया जाएगा।
विशिष्ट सम्मान एवं अलंकरण:
– डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा स्मृति छत्तीसगढ़ी गद्य सम्मान: विजय मिश्रा ‘अमित’, रायपुर
– डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा स्मृति सामाजिक जागरण सम्मान: महेन्द्र जैन, प्रदेशाध्यक्ष, वंदे मातरम् मित्र मंडल, बिलासपुर
– कृष्णा शर्मा स्मृति नारी शक्ति सम्मान: डॉ. उषाकिरण वाजपेयी, बिलासपुर
– पं. लक्ष्मीनारायण शर्मा ‘साधक’ स्मृति काव्य सम्मान: दिनेश कुमार चतुर्वेदी, जांजगीर
डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा स्मृति समन्वय रत्न अलंकरण* सरला शर्मा, शशि दुबे, डॉ. बेला महंत, सुश्री श्रुति प्रभाला, श्री ब्रजेश श्रीवास्तव और श्री किशोर सेतपाल को उनके साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन विजय मिश्रा ‘अमित’, किशोर तिवारी एवं महेश श्रीवास करेंगे। डॉ. गंगाधर पटेल ‘पुष्कर’, अनन्य शर्मा एवं डॉ. देवधर महंत उत्तरापेक्षी के रूप में उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत को सहेजने तथा नई पीढ़ी को प्रेरित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सभी साहित्यप्रेमियों और प्रबुद्ध नागरिकों को सादर आमंत्रित किया गया है।



🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)