- Home
- Chhattisgarh
- रोटरी क्लब ऑफ़ भिलाई ग्रेटर डिस्ट्रिक्ट 3261 के तत्वावधान में बारिश के पूर्व दुर्ग रेलवे स्टेशन और फायर ब्रिगेड विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को छाता वितरण किया गया
रोटरी क्लब ऑफ़ भिलाई ग्रेटर डिस्ट्रिक्ट 3261 के तत्वावधान में बारिश के पूर्व दुर्ग रेलवे स्टेशन और फायर ब्रिगेड विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को छाता वितरण किया गया

👉 • रोटरी क्लब ने लगभग 250 छाता का वितरण किया
• छत्तीसगढ़ आसपास
• दुर्ग

👉 • रोटरी क्लब के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने कहा कि- पिछले वर्ष हमने शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी दुर्ग में बच्चों को रेनकोट प्रदान किए थे, जिसका उपयोग बच्चे कर रहे हैं
बारिश का मौसम आ गया है. ऐसे समय अनेकों सामाजिक संस्थाएं लोगों के लिए उपयोगी चीजों का निशुल्क वितरण करती है. रोटरी क्लब ऑफ़ भिलाई ग्रेटर डिस्ट्रिक्ट 3261 ने भी इस नेक काम में अपना सहयोग प्रदान किया है.
रोटरी क्लब के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने बताया कि-
बारिश के मौसम में श्रमिकों का कार्य बाधित न हो, वे समय पर आ-जा सके. इस उद्देश्य को लेकर क्लब ने दुर्ग रेलवे स्टेशन और फायर ब्रिगेड विभाग में कार्यरत कर्मचारियों एवं श्रमिकों को छाता का वितरण किया. छाता पाकर श्रमिकों ने खुशी व्यक्त करते हुए बोले कि- यह सिर्फ छाता ही नहीं बल्कि बरसात से बचाने वाला सुरक्षा कवच है. हम रोटरी क्लब के प्रति आभार व्यक्त करते हैं.
छाता वितरण कार्यक्रम के समय रोटरी क्लब के अध्यक्ष- संदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष- सर्वेश अग्रवाल, रेलवे विभाग से- हिमांशु कुमार, जितेंद्र प्रसाद तथा फॉयर ब्रिगेट से- नागेंद्र सिंह, संतोष पांडे व प्रवीण कुमार उपस्थित थे.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)