- Home
- Chhattisgarh
- रोटरी क्लब ऑफ़ भिलाई डिस्ट्रिक्ट 3261 के सौजन्य से शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कम्प्यूटर सेट प्रदान किया गया, इसकी पहल प्राचार्या [सेवानिवृत्त] वर्षा ठाकुर ने की थी
रोटरी क्लब ऑफ़ भिलाई डिस्ट्रिक्ट 3261 के सौजन्य से शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कम्प्यूटर सेट प्रदान किया गया, इसकी पहल प्राचार्या [सेवानिवृत्त] वर्षा ठाकुर ने की थी

👉 • शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी-दुर्ग की सेवानिवृत्त प्राचार्या श्रीमती वर्षा ठाकुर ने कहा कि- आपका यह सहयोग ज्ञान का अलख जगाने में मील का पत्थर साबित होगा…
• छत्तीसगढ़ आसपास
• दुर्ग
बीते दिनों श्रीमती वर्षा ठाकुर की पहल पर रोटरी क्लब ऑफ़ भिलाई डिस्ट्रिक्ट 3261 के सहयोग से शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी [दुर्ग] में चार कम्प्यूटर सेट एवं कम्प्यूटर टेबल प्रदान किया गया.

इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने कहा कि-
आज ‘एआई’ का जमाना है. ऐसी स्थिति में कम्प्यूटर की जानकारी होना अति आवश्यक है. इस उद्देश्य को लेकर हमने विद्यालय की आवश्यकता को देखते हुए कम्प्यूटर प्रदान किया है ताकि बच्चे उच्चतकनीकी से परिचित हो सकेंगे.


वर्षा ठाकुर ने रोटरी क्लब के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि-
रोटरी क्लब ने दानशीलता और सेवा का उच्चतम स्वरूप प्रस्तुत किया है. आपका यह सहयोग ज्ञान का अलख जगाने में ‘मील का पत्थर’ साबित होगा. इससे निश्वित ही विद्यालय में शिक्षा का स्तर बढ़ेगा. यह सेवा अनुकरणीय है.
रोटरी क्लब ने पूर्व में भी इस विद्यालय को वॉटर कूलर प्रदान किया था, जिसका उपयोग आज भी बच्चे कर रहे हैं.

प्राचार्या सुश्री आशा टेकाम ने रोटरी क्लब के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कही कि भविष्य में भी आप विद्यालय परिवार से जुड़े रहें.
कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्रीमती बी. मैथ्यू ने किया.
इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष- संदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष- सर्वेश अग्रवाल, सचिव- निकेत मेहता, शशांक रस्तोगी, दिलीप गोलछा, बृजमोहन अग्रवाल, अचल सुरी, नीलाद्री शाह, श्रीकांत अग्रवाल, अभिनव बंसल, श्रीमती प्रतिभा बुरहान, प्रतिमा भारद्वाज, रूपेश्वरी साहू, बी. मैथ्यू, लुबना परवीन, संजय यादव, फूलचंद साहू, श्रीमती रुखमणी विश्वकर्मा और अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)