- Home
- Chhattisgarh
- ‘नोबैक्टो फाउंडेशन’ ने ‘मुस्कान स्कूल’ में मानसिक और शारीरिक रूप से दिव्यांग बच्चों को लर्निग एवं स्किल किट का वितरण किया
‘नोबैक्टो फाउंडेशन’ ने ‘मुस्कान स्कूल’ में मानसिक और शारीरिक रूप से दिव्यांग बच्चों को लर्निग एवं स्किल किट का वितरण किया

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही संस्था ‘नोबैक्टो फाउंडेशन’ (Nobacto Foundation) ने आज एक नेक पहल करते हुए मुस्कान स्कूल में मानसिक और शारीरिक रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन में लगभग 50 बच्चों को उनके शैक्षणिक विकास और कौशल संवर्धन (Skill Development) में सहायक लर्निंग टूल्स एवं स्किल किट्स प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में मुस्कान स्कूल के प्रधानाचार्य किशोर साहू, नोबैक्टो फाउंडेशन के निदेशक मयंक साटकर और यीशु बंछोर तथा मुख्य अतिथि के रूप में वीडियो ब्लॉगर और इन्फ्लुएंसर लेखा बंछोर उपस्थित रहीं।

संस्था के निदेशकों ने बताया कि वे बच्चों को ऐसी सामान्य वस्तुएं नहीं देना चाहते थे जो उनके किसी काम न आएं, इसलिए उन्होंने बच्चों की विशेष आवश्यकताओं, उनके इंटरेस्ट (रुचि) और कौशल विकास को ध्यान में रखते हुए बहुत सोच-समझकर और विधिवत तरीके से इन उपयोगी किट्स को व्यवस्थित किया और वितरित किया।

किट वितरण के दौरान बच्चों के चेहरों पर अद्भुत मुस्कान थी और वे खुशी से झूम उठे। इस खुशनुमा माहौल में नोबैक्टो की पूरी टीम ने बच्चों के साथ मिलकर नृत्य किया, वहीं बच्चों ने भी उत्साह के साथ सुंदर गीत सुनाकर सबका मन मोह लिया।
इन्फ्लुएंसर लेखा बंछोर ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि ऐसे बच्चों के साथ समय बिताना और उनके भविष्य निर्माण में योगदान देना एक अत्यंत सुखद और प्रेरणादायक अनुभव है। उन्होंने समाज के अन्य प्रभावशाली लोगों से भी अपील की कि वे आगे आएं और ऐसी सार्थक गतिविधियों का हिस्सा बनें।
मुस्कान स्कूल के प्रधानाचार्य किशोर साहू ने नोबैक्टो फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ये टूल्स और किट्स न केवल बच्चों की सीखने की क्षमता को बढ़ाएंगे, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी नई दिशा देंगे।

इस अवसर पर संस्था के सदस्य और स्कूल का स्टाफ उपस्थित था, जिन्होंने मिलकर बच्चों के लिए इस प्रेरक दिन को यादगार बनाया।

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)