- Home
- Chhattisgarh
- लोक कला एवं साहित्यिक संस्था ‘सिरजन’ : ग्रामीण संस्कृति पर संदर्भित चार पुस्तकों छत्तीसगढ़ी उपन्यास ‘बड़े दाऊजी’- डॉ. डीपी देशमुख, ‘सोनहा माटी’- डॉ. दीनदयाल साहू और डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज’ की दो हिंदी काव्य संग्रह ‘अंतर्मन का शब्द’ व ‘भावों की अभिव्यक्ति’ का विमोचन
लोक कला एवं साहित्यिक संस्था ‘सिरजन’ : ग्रामीण संस्कृति पर संदर्भित चार पुस्तकों छत्तीसगढ़ी उपन्यास ‘बड़े दाऊजी’- डॉ. डीपी देशमुख, ‘सोनहा माटी’- डॉ. दीनदयाल साहू और डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज’ की दो हिंदी काव्य संग्रह ‘अंतर्मन का शब्द’ व ‘भावों की अभिव्यक्ति’ का विमोचन

👉 कृति का विमोचन [बाएँ से] • आत्माराम साहू, डॉ. परदेशीराम वर्मा, डॉ. दीनदयाल दिल्लीवार, डॉ. वेदवती मंडावी, डॉ. संजय तिवारी, डॉ. महेशचंद्र शर्मा, डॉ. सुधीर शर्मा, डॉ. डीपी देशमुख, डॉ. दीनदयाल साहू और डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज’
• छत्तीसगढ़ आसपास
• जिला-दुर्ग [भिलाई]
बीते दिनों ‘निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम’ नेहरू नगर के आध्यात्मिक शांति परिसर स्थित सभागार में लोक कला एवं साहित्यिक संस्था ‘सिरजन’ द्वारा ग्रामीण संस्कृति पर संदर्भित चार पुस्तकों का विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय-दुर्ग के कुलपति डॉ. संजय तिवारी थे. वरिष्ठ साहित्यकार एवं प्रख्यात संस्कृत के विद्वान आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा ने अध्यक्षता की. अन्य विशिष्ट अतिथि रहे- कथाकार डॉ. परदेशीराम वर्मा, शासकीय महाविद्यालय बेलोदी जिला- बालोद के प्रभारी प्राचार्य डॉ. दीनदयाल दिल्लीवार, समाजसेवी डॉ. वेदवती मंडावी, कल्याण महाविद्यालय में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर शर्मा और निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम ट्रस्टी अध्यक्ष आत्माराम साहू. मंच पर कृतिकार डॉ. डीपी देशमुख, डॉ. दीनदयाल साहू और डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज’ उपस्थित थे.

👉 कृतिकारों ने डॉ. संजय तिवारी का सम्मान किया [बाएँ से] • डॉ. दीनदयाल साहू, डॉ. डीपी देशमुख, डॉ. संजय तिवारी, डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज’ और डॉ. सुधीर शर्मा
प्रारंभ में माँ सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी एवं संत गुरु कबीर के तैल चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
प्रेमलता साहू और उनकी टीम द्वारा सरस्वती वंदना एवं छत्तीसगढ़ राजगीत की सुंदर प्रस्तुति दी गई.
‘सिरजन’ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दीनदयाल साहू ने स्वागत व्यक्तत्व दिया.
कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षाविविद् डॉ. दुलारी चंद्राकर ने किया.

👉 • डॉ. दुलारी चंद्राकर संचालन करती हुई…
डॉ. संजय तिवारी ने कहा कि-
आज विमोचित सभी पुस्तकें पाठक वर्ग के साथ विश्वविद्यालय छात्रों के लिए पाठ्यक्रम में भी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण है. दोनों उपन्यास ‘बड़े दाऊजी’ एवं ‘सोनहा विहान’ में छत्तीसगढ़ की वास्तविकता का प्रतिबिंब दिखता है. उपन्यास माटी की सोंधी महक से संतृप्त है. काव्य संग्रह ‘अंतर्मन का शब्द’ एवं ‘भावों की अभिव्यक्ति’ कल्पना के साथ यथार्थ का चित्रण है.
डॉ. महेशचंद्र शर्मा ने नवीन कृति के लेखकों को शुभकामनाएं देते हुए सभी पुस्तकें आम इंसान की मनोवृत्ति को समझने, समाज को नई दिशा देने व अपनी संस्कृति को जानने के लिए बहुमूल्य दस्तावेज़ है.
डॉ. परदेशीराम वर्मा, डॉ. सुधीर शर्मा, डॉ. दीनदयाल दिल्लीवार, डॉ. वेदवती मंडावी और आत्माराम साहू ने भी कृति पर अपने विचार रखते हुए बोले कि हम हैं तो भाषा में हैं-हम होंगे तो भाषा में होंगे.
कृतिकार डॉ. डीपी देशमुख, डॉ. दीनदयाल साहू और डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज’ ने अपनी-अपनी कृति पर बात रखते हुए कुछ रचनाओं का पाठ किया.
समारोह के अंत में डॉ. दीनदयाल साहू एवं डॉ. डीपी देशमुख के जन्मोउत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.
आयोजन समिति द्वारा समस्त अतिथियों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया.

पुस्तक विमोचन में बड़ी संख्या में साहित्यकार, कलाकार, समाजसेवी, पत्रकार एवं सुधि गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए-

👉 कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. महेशचंद्र शर्मा का पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित करते हुए [बाएँ से] • डॉ. महेशचंद्र शर्मा, डॉ. सुधीर शर्मा, प्रदीप भट्टाचार्य और डॉ. डीपी देशमुख
ब्रह्मदेव पटेल, बद्री प्रसाद पारकर, प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य, ‘भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ’ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन, ‘साहित्य सृजन परिषद्’ के अध्यक्ष एनएल मौर्य ‘प्रीतम’, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, कवि बलराम चंद्राकर, ओमवीर करन, डॉ. नीलकंठ देवांगन, त्रिलोकिनाथ कुशवाहा ‘अंजन’, भारत भूषण परगनिहा, डीके निर्मल, ईश्वरी वर्मा, संतोष पाटनकर, मोरध्वज चंद्राकर, दीनानाथ सिंगसार्वा, पीलाराम वर्मा, विजेंद्र वर्मा, कुबेर देशमुख, डॉ. राजेंद्र पाटकर ‘स्नेहिल’, पुष्पक राज देशमुख, शक्तिप्रद चक्रवर्ती, नीता देशमुख, झुनेश्वरी साहू, ललिता चंद्रा, अनामिका सिंगसार्वा, संगीता वर्मा, डॉ. अंजलि जोशी, उषा कौशिक, अनिता वर्मा, निर्मला देशमुख, गीतांजलि साहू, गीता देशमुख, दिलेश्वरी साहू और अरुणा जैन.

👉 [बाएँ से] • गणमान्य के बाद घनश्याम कुमार देवांगन, प्रदीप भट्टाचार्य और एनएल मौर्य ‘प्रीतम’
आभार व्यक्त ‘सिरजन’ जिला- दुर्ग के लालजी साहू ने किया.
[ • रपट एवं फोटो संयोजन- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, मीडिया प्रभारी ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ ]
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)