- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी [बीआईटी] दुर्ग में आयोजित मोटिवेशनल सत्र में ‘स्वयंसिद्धा’ की चेयरमैन डॉ. सोनाली चक्रवर्ती ने कहा कि- ‘हमें पिंक पुलिस नहीं ग्रीन फ्लैग लड़कों की जरूरत है’
भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी [बीआईटी] दुर्ग में आयोजित मोटिवेशनल सत्र में ‘स्वयंसिद्धा’ की चेयरमैन डॉ. सोनाली चक्रवर्ती ने कहा कि- ‘हमें पिंक पुलिस नहीं ग्रीन फ्लैग लड़कों की जरूरत है’

👉 • बीते दिनों भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी [बीआईटी] में आयोजित मोटिवशनल सत्र में मोटिवेशनल गुरु डॉ. सोनाली चक्रवर्ती ने नौतिक शिक्षा, सभ्य भाषा, नागरिक बोध आदि पर 500 से भी अधिक उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित किया…
• छत्तीसगढ़ आसपास
• दुर्ग
डॉ. सोनाली चक्रवर्ती ने कहा कि हर रोज महिलाओं के प्रति बढ़ती दुर्घटनाओं के तहत बार-बार सिर्फ पुलिस फोर्स की कठिनाइयां बढ़ती है। अभी भी दुर्ग में पिंक पुलिस की स्थापना की गई है जो लड़कियों को सार्वजनिक स्थानो,बाज़ारो आदि में छेड़खानी व किसी भी तरह के दुर्घटना से बचाने में आगे रहेगी लेकिन यह समस्या का हल नहीं है। समस्या तब हल होगी जब समाज के पुरुषों के मन में स्त्री सम्मान जागेगा। हमें अधिक से अधिक ग्रीन फ्लैग लड़कों की जरूरत है पिक पुलिस की कम। हर लड़के को यह वादा करना होगा कि किसी स्थान पर यदि वह उपस्थित है तो वहां किसी लड़की के साथ असभ्यता नहीं होगी। और यह सोच बदलने से होगी जिसकी शुरुआत अच्छी भाषा से करना होगा।
500 विद्यार्थियों ने भाषा, राष्ट्रबोध एवं नारी सम्मान का संकल्प लेते हुए कहा कि हम बनेंगे ग्रीन फ्लैग


इस अवसर पर मार्गदर्शक इलेक्ट्रिकल विभागाध्यक्ष डॉ. एसपी शुक्ला और संयोजक डॉ. नागेंद्र त्रिपाठी उपस्थित थे.
कार्यक्रम का संचालक डॉ. सोनोरा दीक्षित ने किया.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)