- Home
- Chhattisgarh
- कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच के तत्वावधान में सावन तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच के तत्वावधान में सावन तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

👉 • भिलाई सेक्टर-1 स्थित मानव आश्रम में कान्यकुब्ज समाज की महिलाओं द्वारा मनाया गया रिमझिम सावन में सावन तीज उत्सव
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई

‘कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच’ मानव आश्रम सेक्टर 1 भिलाई दुर्ग के सभागार में कान्यकुब्ज समाज कार्यकारिणी की महिलाओं एवं समाज की महिलाओं ने बहुत ही हर्षोल्लास पूर्वक सावन तीज महोत्सव मनाया।
विभिन्न रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों से सुसज्जित महिलाओं से सामाजिक समरसता, संस्कृति संस्कार स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती रही।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सुभ्रा शुक्ला जी , कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुशीला दीक्षित जी के सानिध्य में साथ ही प्रतिस्पर्धाओं में निर्णायक श्रीमती विजया मिश्रा, श्रीमती प्रीति मिश्रा की गरिमामय उपस्थिति में शुभारंभ किया।
विभिन्न श्रेणियों की , मनभावन प्रस्तुतियों , प्रतियोगिताओं से परिपूर्ण कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती रमा अग्निहोत्री, श्रीमती ज्योति तिवारी एवं सुचारू रूप से संचालित करने में मुख्य रूप से श्रीमती वंदना पाण्डेय, श्रीमती रत्नमाला तिवारी जी की अथक मेहनत परिलक्षित होती रही।
विभिन्न श्रेणियों की प्रतियोगिता में मेंहदी प्रतियोगिता में श्रीमती प्रीति मिश्रा , आल्ता में श्रीमती श्रृद्धा मिश्रा,केश सज्जा में श्रीमती जाग्रति शुक्ला, आकर्षित पायजेब में श्रीमती रोशनी मिश्रा, आकस्मिक एवं आश्चर्यजनक प्रतियोगिता अनमैच वस्त्र में श्रीमती कल्पना शुक्ला, हरे रंग की साड़ी में श्रीमती वैशाली दीक्षित ने विजय श्री प्राप्त किया ।
नृत्य प्रस्तुतियों में प्रथम श्रीमती विभा मिश्रा, द्वितीय श्रीमती रोली शुक्ला, तृतीय श्रीमती नम्रता दीक्षित, कर्ण प्रिय संगीत गायन में प्रथम श्रीमती मुक्ता मिश्रा, द्वितीय श्रीमती प्रिया तिवारी, तृतीय श्रीमती समता शुक्ला, भाग्यशाली प्रतियोगिता में प्रथम श्रीमती मनोरमा बाजपेई, द्वितीय श्रीमती सुनीता विजय तिवारी, ने विजय श्री प्राप्त किया।
एकल नृत्य में श्रीमती दिव्या शुक्ला, श्रीमती श्रृद्धा मिश्रा, श्रीमती श्वेता मिश्रा ने एवं सामूहिक नृत्य में श्रीमती सोनम, श्रीमती पूजा अवस्थी, श्रीमती शांता पाण्डेय, श्रीमती विद्या तिवारी ने बहुत ही आकर्षक प्रस्तुति प्रस्तुत किया । इसमें सभी की दक्षता मेहनत की स्पष्ट झलक दिख रही थी।
हवा-हवाई नाम मनोरंजक प्रतियोगिता में प्रथम अनुश्रुति तिवारी, द्वितीय श्रीमती शशि तिवारी, तृतीय श्रीमती आशा अवस्थी ने स्थान प्राप्त किया।
सावन तीज महोत्सव के विशेष आकर्षण केन्द्र बिन्दु प्रतियोगिता सावन क्वीन में प्रथम श्रीमती विद्या तिवारी , द्वितीय श्रीमती सोनम दीक्षित, तृतीय श्रीमती श्रुति तिवारी ने स्थान प्राप्त किया.
कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच मानव आश्रम के अध्यक्ष श्री उमाकांत दीक्षित जी, महासचिव श्री रविन्द्र मिश्रा जी, उपाध्यक्ष श्री आलोक शुक्ला जी सांस्कृतिक सचिव श्री राकेश कुमार शुक्ला जी,भवन भंडारण सचिव श्री विजय तिवारी जी, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुशीला दीक्षित जी मुख्य अतिथि श्रीमती सुभ्रा शुक्ला जी, निर्णायक श्रीमती विजया मिश्रा जी , श्रीमती प्रीति मिश्रा जी ने विजयी प्रतिस्पर्धीयों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
जिन्होंने प्रतियोगिता में भाग लिया था उन्हें सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समाज की अनेक महिलाएं, युवतियों की सारगर्भित उपस्थिति रही।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)