- Home
- Chhattisgarh
- सुस्थापित लेखक डॉ. संजय दानी की कहानी संग्रह ‘गुस्ताखी माफ़’ का विमोचन 30 अगस्त को दुर्ग के ‘आईएमए भवन सभागार’ में अपराह्न 3.30 बजे
सुस्थापित लेखक डॉ. संजय दानी की कहानी संग्रह ‘गुस्ताखी माफ़’ का विमोचन 30 अगस्त को दुर्ग के ‘आईएमए भवन सभागार’ में अपराह्न 3.30 बजे

• छत्तीसगढ़ आसपास
• दुर्ग
डॉ. संजय दानी के तृतीय कहानी संग्रह ‘गुस्ताखी माफ़’ का विमोचन कार्यक्रम दुर्ग स्थित [रेल्वे स्टेशन ओवर ब्रिज के पास, मोहन नगर] ‘आईएमए भवन सभागार’ में अपराह्न 3.30 बजे से है. विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि आईएएस संजय अलंग होंगे. कार्यक्रम अध्यक्ष ‘छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य सम्मेलन’ के प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ साहित्यकार रवि श्रीवास्तव करेंगे. पुस्तक पर समीक्षक वक्तव्य होगा- कथाकार डॉ. परदेशीराम वर्मा और लोकबाबू एवं विषय प्रवर्तन शायर मुमताज करेंगे.

इसके पूर्व में डॉ. संजय दानी की दो कहानी संग्रह ‘इंद्रधनुष’ और ‘रिश्तों की बुनियाद’ प्रकाशित हो चुकी है. डॉ. संजय दानी की अब तक प्रकाशित पुस्तकें- मेरी ग़ज़ल मेरी हमशक्ल [ग़ज़ल] ख़ुदा खैर करे [ग़ज़ल] चश्मे-बद्दुर [ग़ज़ल] आगरा 15 कि. मी. [उपन्यास] पंछीवाला [उपन्यास] आरक्षण [उपन्यास] लव ज़िहाद [उपन्यास] इंद्रधनुष [कहानी] रिश्तों की बुनियाद [कहानी] और गुस्ताखी माफ़ [कहानी].
निरंतर लेखन में सक्रिय डॉ. संजय दानी छत्तीसगढ़ राज्य में स्थापित लेखक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं. नई कृति ‘गुस्ताखी माफ़’ के लिए शुभकामनाएं.
🙏
आप सादर आमंत्रित हैं
30 अगस्त, 2026 को दोपहर 3.30 बजे आईएमए भवन, दुर्ग.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)