- Home
- Chhattisgarh
- ‘आर्टकॉम’ हर आँगन-एक पेड़ : एनएचऐआई ने किया पीपल के पौधों का रोपण, शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला में वृक्षारोपण और महामृत्युंजय उद्यान में रोपे गए अल्फ़ा पौधे
‘आर्टकॉम’ हर आँगन-एक पेड़ : एनएचऐआई ने किया पीपल के पौधों का रोपण, शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला में वृक्षारोपण और महामृत्युंजय उद्यान में रोपे गए अल्फ़ा पौधे

👉 ‘आर्टकॉम’ हर आंगन एक पेड़ के मीडिया सलाहकार अमिताभ भट्टाचार्य ने कहा कि- ‘4 वर्षों पहले ‘आर्टकॉम’ द्वारा किया गया पौधारोपण आज विशाल युवा वृक्ष का रूप ले लिया है…’

👉 •’आर्टकॉम’ के संचालक निशु पाण्डेय ने पीपल वृक्ष के वृक्षारोपण के संदर्भ बोले कि- ‘पीपल के वृक्ष को मातृ वृक्ष माना गया है, देखा गया है जहाँ-जहाँ पीपल का वृक्ष लगा है वो क्षेत्र आर्थिक रूप से संपन्न होता है…’

👉 •’आर्टकॉम’ के सक्रिय सदस्य शारदा गुप्ता ने कहा कि- ‘कहीं भी पेड़ को किसी के भी द्वारा काटते देखें तो विरोध दर्ज अवश्य करें…’
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
पर्यावरण के प्रति समर्पित संस्था ‘आर्टकॉम’ हर आंगन एक पेड़ को संकल्पित करते हुए विगत सप्ताह तीन स्थानों में पौधारोपण किया, वृक्ष लगाए.
हैरीटेज इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में स्कूल के निदेशक बृजमोहन उपाध्याय ने नेतृत्व में पीपल के वृक्ष का रोपण किया गया. इस अवसर पर ‘आर्टकॉम’ की तरफ से संचालन निशु पाण्डेय, शारदा गुप्ता, करमजीत सिंह, गुरनाम सिंह, बंटी नाहर, रविंद्र देवांगन, रजनीकांत अग्रवाल, मदन सेन, सीपी सिंह, श्रीनिवास मिश्रा, शिवशंकर मिश्रा, भास्कर तिवारी, डाकेश्वर परगनिया, सुभाष शर्मा और श्रीराम भारद्वाज उपस्थित रहे.
शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला वृन्दानगर के सुरक्षित कैंपस में वृक्षारोपण के साथ शपथ दिलाई गई कि हम ना पेड़ काटेंगे और ना किसी को पेड़ काटने देंगे. इस अवसर पर ‘आर्टकॉम’ की तरफ से संरक्षक करमजीत सिंह, मीडिया प्रभारी अमिताभ भट्टाचार्य, सक्रिय सदस्य शारदा गुप्ता, गुरनाम सिंह, मेघा कौर, कन्हैया सोनी, मदन सेन, बंटी नाहर, रविंद्र देवांगन, पुष्पा भट्टाचार्य, सीपी सिंह, श्रीराम भारद्वाज, संतोष जायसवाल, भास्कर तिवारी और सुभाष शर्मा उपस्थित रहे.
महामृत्युंजय उद्यान न्यू आदर्श नगर में ‘आर्टकॉम’ के वरिष्ठ सदस्य सुदीप सनातनी के नेतृत्व में 4 साल पहले लगाए गए पौधों का अवलोकन किया. इस अवसर पर ‘आर्टकॉम’ के संयोजक निशु पाण्डेय, सुदीप सनातनी, करमजीत सिंह, रजनीकांत अग्रवाल, गुरुनाम सिंह, मेघा कौर, रविंद्र देवांगन, सीपी सिंह, श्रीराम भारद्वाज, भास्कर तिवारी और अमिताभ भट्टाचार्य उपस्थित रहे.

👉 • हैरीटेज इंटरनेशनल स्कूल परिसर

👉 • शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला कैंपस

👉 • महामृत्युंजय उद्यान परिसर
छत्तीसगढ़ की कला एवं प्रकृति के प्रति समर्पित संस्था ‘आर्टकॉम’ अपने मिशन में लगातार कार्य कर रही है. हैरीटेज इंटरनेशनल स्कूल में फौजी एवं एनएचएआई टीम ने संयुक्त रूप से इस दायित्व को निभाने का कार्यभार लिया. यहाँ पीपल के वृक्ष लगाए गए. पीपल के वृक्ष की महत्व पर प्रकाश डालते हुए निशु पाण्डेय ने कहा कि- पुराने समय में हर चौक चौराहों पर पीपल के पेड़ लगाए जाते थे, इसका कारण यह था हॉट बाजार में भीड़ हुआ करती थी, लोग वहाँ बैठकर छाँव में आराम करते थे और वह गाँव आर्थिक रूप से समृद्ध भी होता है जहाँ पीपल के वृक्ष होते थे. इस पेड़ को लगाने से लोगों में एकजुटता भी दिखती थी. इस अवसर पर निशु पाण्डेय द्वारा लिखी पुस्तक ‘शब्द संग्राम’ देश के सेवानिवृत्त फौजियों को भेंट की गई. उपस्थित रहे- पूर्व सैनिक सेवा परिषद् छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पवन निषाद, जयराम शर्मा, लखनलाल साहू, विशाल कुमार, रविकांत यादव, सत्यनारायण, तारेकश्वर सिंह, एसबी सिंह, रमेश सिंह, सतीश कुमार, रघु वरन और अमित कुमार.
लगातार बारिश के बीच बीते कल रविवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला में जागरूक स्कूल के बच्चे, अभिभावक एवं स्कूल प्रबंधन की तरफ से मधु शुक्ला, महेश नारायण, सुशील तिवारी, शंभू कुशवाहा, फुलेश्वरी यादव ने ‘आर्टकॉम’ के सदस्यों के साथ मिलकर पौधारोपण किया और वृक्ष को बचाने का संकल्प लिया.
महामृत्युंजय उद्यान में बीते चार वर्ष पूर्व किए गए वृक्षों का अवलोकन किया गया. ‘आर्टकॉम’ ने कहा कि हमने वृक्ष को बच्चों की तरह पाला पोसकर बड़ा किया जो आज हमें शुद्ध वायु एवं ऑक्सीजन प्रदान कर रहे हैं. हम दुर्ग को ‘हरिहर दुर्ग’ करने का प्रण लेते हैं. ‘आर्टकॉम’ ने पुराने पौधों को लोहे की जाली का ट्री गार्ड लगाया और नए लगाए अल्फ़ा पौधों को संरक्षण भी किया. इस अवसर पर न्यू आदर्श नगर उद्यान एवं कॉलोनीवासियों में सुदीप सनातनी, दरबारी लाल देशमुख, संजीव अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, संजय डहर वाल, संजय कुमार शुक्ला, पोषण साहू, आशीष सिंगरोल, गुलशन दिल्लीवार, प्रांजल भारद्वाज और विक्रम सिंह उपस्थित रहे.

[ • ये जानकारी ‘आर्टकॉम’ के मीडिया प्रभारी अमिताभ भट्टाचार्य ने ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ को दी. ]
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)