- Home
- Chhattisgarh
- अखिल भारतीय उत्कृष्ट बहुउद्देशीय संस्था एवं भारतीय राष्ट्रीय कला-सांस्कृतिक धरोहर दुर्ग-भिलाई [इंटेक] के तत्वावधान में पत्र लेखन प्रतियोगिता 20 सितम्बर, 2026 को
अखिल भारतीय उत्कृष्ट बहुउद्देशीय संस्था एवं भारतीय राष्ट्रीय कला-सांस्कृतिक धरोहर दुर्ग-भिलाई [इंटेक] के तत्वावधान में पत्र लेखन प्रतियोगिता 20 सितम्बर, 2026 को

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई-दुर्ग
भिलाई [4 सितम्बर, 2026] : ‘अखिल भारतीय उत्कृष्ट बहुउद्देशीय संस्था’ की अध्यक्ष शानू मोहनन ने कहा कि आगामी 20 सितम्बर, 2026 को दोपहर 2.00 बजे से पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. यह आयोजन भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक धरोहर [इंटेक] के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है.

आयोजन की संयोजिका श्रीमती शेफाली भट्टाचार्य ने बताया है कि- पत्र लेखन में छात्र-छात्राओं के साथ स्त्री- पुरुष, युवा कोई भी भाग ले सकता है. उम्र का कोई बंधन नहीं है. इस आयोजन का यह उद्देश्य है कि हम सब मिलकर अनमोल विरासत भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा करें.
पत्र लेखन का विषय है : प्रधानमंत्री को पत्र- ‘भारतीय संस्कृति और धरोहर को बचाने में युवाओं की भूमिका’
पत्र लेखन में भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को अपने साथ पेपर/पेन/पुट्ठा लेकर आना है. पत्र लेखन के पश्चात उसी स्थान पर निर्णायक द्वारा घोषित प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरुस्कार प्रदान किया जाएगा. भाग लेने वाले सभी प्रतियोगिताओं को प्रमाण पत्र/मैडल दिए जाएंगे.
और अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं-
• शानू मोहनन
[ 98264 70238 ]
• शेफाली भट्टाचार्य
[ 82340 85747 ]
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)