- Home
- Chhattisgarh
- दुर्ग नगर निगम : नगर पालिक निगम में 2020 बैच की आईएएस अधिकारी लीना कोसम ने आयुक्त का पदभार संभाला
दुर्ग नगर निगम : नगर पालिक निगम में 2020 बैच की आईएएस अधिकारी लीना कोसम ने आयुक्त का पदभार संभाला

👉 • आईएएस लीना कोसम ने गुरुवार [3 सितम्बर] को दोपहर 1.30 बजे प्रभारी आयुक्त मोहेंद्र साहू से लिया चार्ज : पदभार ग्रहण के बाद आयुक्त ने अधिकारियों से विभागवार काम, योजनाओं और प्रगति की जानकारी ली. आयुक्त ने महापौर अलका बाघमार से सौजन्य मुलाकात भी की.
• छत्तीसगढ़ आसपास
• दुर्ग
दुर्ग [3 सितम्बर, 2026] : आईएएस लीना कोसम ने नगर निगम में आयुक्त का पदभार ग्रहण कर कार्यभार संभाल लिया. निर्वतमान आयुक्त मोहेंद्र साहू ने उन्हें विधिवत प्रभार सौंपा. इस अवसर पर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

👉 • पदभार ग्रहण करने के बाद आयुक्त लीना कोसम ने निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया. लीना कोसम ने विभागवार अधिकारियों से उनके यहां संचालित कार्यों, योजनाओं तथा वर्तमान प्रगति की जानकारी ली. लीना कोसम ने लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया…

मूलभूत सुविधाओं की बेहतर उपलब्धता पहली प्राथमिकता- लीना कोसम
आयुक्त लीना कोसम ने कहा कि शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि नगर निगम के कार्यों को समझने के साथ शहर की आवश्यकताओं और नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप योजनाओं एवं विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा.

आयुक्त लीना कोसम ने कर्मचारियों के वेतन भुगतान, ट्रांसफर, ग्रेच्युटी एवं पेंशन प्रकरणों की स्थिति की भी जानकारी ली.
सौजन्य मुलाकात-
पदभार ग्रहण के बाद आयुक्त लीना कोसम ने महापौर अलका बाघमार से उनके कक्ष जाकर मिली. महापौर ने उनका स्वागत किया. इस अवसर पर एमआईसी सदस्य, पार्षद एवं एल्डरमेन भी मौजूद रहे. महापौर और आयुक्त के बीच नगर निगम के विकास कार्यों तथा शहर की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई.
नवपदस्थ आयुक्त लीना कोसम के पदभार ग्रहण के अवसर पर निर्वतमान आयुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, मोहम्मद सलीम सिद्दीकी, सहायक अभियंता गिरीश दीवान, हरिशंकर साहू, पंकज साहू, आरके बोरकर, दुर्गेश गुप्ता, संजय मिश्रा, अनिल सिंह सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.
आयुक्त ने बताया कि सोमवार [7 सितम्बर, 2026] को विभागवार विस्तृत समीक्षा बैठक की जाएगी.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)