- Home
- Chhattisgarh
- प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ साहित्य समिति [राज्य स्तरीय पंजीकृत समिति] : 60 सदस्यों की समिति ‘आरंभ’ की 9वीं सांगठनिक बैठक में विधिवत निर्वाचन सम्पन्न हुआ
प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ साहित्य समिति [राज्य स्तरीय पंजीकृत समिति] : 60 सदस्यों की समिति ‘आरंभ’ की 9वीं सांगठनिक बैठक में विधिवत निर्वाचन सम्पन्न हुआ

👉 • शासकीय पंजीयन के पश्चात 90 दिनों के भीतर निर्वाचन प्रक्रिया बैठक एवं आमसभा में उपस्थित सदस्य
भिलाई-दुर्ग : प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ साहित्य समिति का राज्य स्तरीय पंजीयन [पंजीयन क्रमांक- 122202670950, दिनाँक- 25.5.2026] के पश्चात शासकीय नियमानुसार 90 दिनों के भीतर प्रबंध-कार्यकारिणी की निर्वाचन प्रक्रिया को पूरी की गई., 60 सदस्यों की इस बैठक की अध्यक्षता ‘आरंभ’ के मुख्य सलाहकार आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा ने किया. विशेष रूप से मंचस्थ रहे- ‘आरंभ’ के आजीवन सदस्य, पूर्व प्रधान जिला न्यायधीश एवं पूर्व रजिस्ट्रार जनरल छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के श्री नीलम चंद सांखला.

👉 90 सदस्यों की समिति के इस आमसभा में उपस्थित रहे- • आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा, श्री नीलम चंद सांखला, प्रदीप भट्टाचार्य, ब्रजेश मल्लिक, त्रयम्बक राव साटकर ‘अंबर’, दीप्ति श्रीवास्तव, नूरुस्सबाह खान ‘सबा’, आलोक कुमार चंदा, शौकत इकबाल, ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल ‘सोनपांडर’, प्रकाशचंद्र मण्डल, पल्लव चटर्जी, डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’, राकेश गुप्ता ‘रुसिया’, डॉ. संध्या श्रीवास्तव, अमृता मिश्रा, सुशील यादव, हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’, राजकुमार भल्ला ‘आर्य’, शुभेंदु बागची, तारकनाथ चौधुरी, जाविद हसन ‘भाईजान’, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, शेफाली भट्टाचार्य, संध्या साटकर, ज्योत्सना बांवल पाटिल, शशिप्रभा गुप्ता, डॉ. दीक्षा चौबे, वर्षा ठाकुर, संध्या जैन ‘महक’, हाजी रियाज़ खान गौहर, नितिन गोस्वामी, शांताराम पाटिल, शिवचरण दास गोयल, प्रतीक चटर्जी, शिवाशीश बनर्जी, शंकर साहू, प्रभात मंडल, जितेंद्र कुमार वर्मा ‘वैद्य’, विनय जी. शर्मा, कीर्ति कुमार जैन और विशेष आमंत्रित सदस्य- संतोष झांझी, बानी चक्रवर्ती एवं शायर मुमताज.

👉 • 9वीं सांगठनिक आमसभा की बैठक का संचालन- दीप्ति श्रीवास्तव ने किया

👉 • 9वीं सांगठनिक आमसभा की बैठक के अंत में आभार व्यक्त- डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’ ने दिया
बीते दिनों भिलाई निवास के इंडियन कॉफ़ी हाउस सभागार में हुई, 9वीं सांगठनिक बैठक आमसभा के प्रारंभ में नूरुस्सबाह खान ‘सबा’ ने प्रतिवेदन को पढ़ते हुए कहा कि-

👉 • 9वीं सांगठनिक आमसभा की बैठक के प्रारंभ में प्रतिवेदन पढ़ते हुए- नूरुस्सबाह खान ‘सबा’
हर वह सफलता हार है जिसका लक्ष्य किसी को नीचा दिखाना है [प्रेमचंद] सत्य को भी प्रचार चाहिए, अन्यथा वह मिथ्या मान लिया जाता है [हरिशंकर परसाई] इनकी प्रेरणाओं को आधार मानकर हमने ‘आरंभ’ की नींव रखी. आज आवश्यकता इस बात की है कि साहित्य के नाम पर हो रही अनर्गल प्रस्तुतियों के बीच हम उस साहित्य को आगे लाएं जो समाज को दिशा दे, आत्मा को तृप्त करें और इंसानियत के मूल्यों को मजबूत बनाएं. इसी संकल्प के साथ हमारी ‘आरंभ’ की नींव रखी गई है. ‘आरंभ हो, अंत न हो-चिंतन कभी क्लांत न हो’. ‘आरंभ’ नवचिंतन का आलंब है. यह एक ऐसी साहित्यिक पहल है, जो प्रगतिशील विचार, सृजनात्मक अभिव्यक्ति और वैचारिक संवाद को केंद्र में रखती है. ‘आरंभ’ का उद्देश्य साहित्य के माध्यम से समाज, समय और संवेदना के बीच सार्थक स्थापित करना है. हमारी योजना है- प्रतिमाह रचनात्मक विचार-विमर्श/गोष्ठी/काव्य गोष्ठी/पुस्तक समीक्षा/कृति विमोचन/2 माह के अंतराल में किसी एक महाविद्यालय में काव्य पाठ. बीते कुछ माह पहले हमने ‘पीजी नर्सिंग कॉलेज’ में विद्यार्थियों के साथ काव्य पाठ किया. साहित्यिक पत्रिका ‘आरंभ’ के प्रकाशन की ‘आरएनआई’ [RNI] दिशा-निर्देश को अंतिम रूप दिया जा रहा है. प्रतिवर्ष किसी एक साहित्यकार को ‘आरंभ’ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा, अप्रैल माह के वार्षिक समारोह में. ‘आरंभ’ वेबसाइट पर काम चल रहा है. हमारी संस्था हर उस व्यक्ति का स्वागत करेगी जो साहित्य की शक्ति में विश्वास रखता है. आप सबके प्रयास से ‘आरंभ’ एक ऐसा मंच बनेगी, जहाँ हम सब मिलकर अपनी साधना से समाज को नई दिशा देंगे. आप भी जुड़ें और जोड़ें.

अस्थाई अध्यक्ष रहे प्रदीप भट्टाचार्य को पुन: 3 वर्ष [2026-2029] के लिए सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया. इनके नाम का प्रथम प्रस्ताव समिति के संस्थापक सदस्य डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’ ने रखा और प्रथम अनुमोदन किया- समिति के आजीवन सदस्य राकेश कुमार गुप्ता ‘रूसिया’ ने. उपस्थित सभी 55 सदस्यों ने एकमत से प्रस्ताव एवं अनुमोदन को पारित कर दिया और महासचिव के लिए नूरुस्सबाह खान ‘सबा’ के नाम का प्रथम प्रस्ताव आजीवन-संस्थापक सदस्य दीप्ति श्रीवास्तव ने रखा और प्रथम अनुमोदन आजीवन सदस्य शेफाली भट्टाचार्य ने किया और सदन में उपस्थित 55 सदस्यों ने करतल ध्वनि से पारित कर दिया. बाकी प्रबंध- समिति की घोषणा नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने सबकी सहमति से किया. निर्वाचित नामों को शासन में शासकीय प्रारूप में प्रेषित कर दिया गया.
प्रदीप भट्टाचार्य ने प्रबंध-कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसे आमसभा में सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. तीन वर्षो की प्रबंधसमिति के नाम-
श्री नीलम चंद सांखला [मुख्य संरक्षक] आचार्य डॉ. महेश चंद्र शर्मा [मुख्य सलाहकार] प्रदीप भट्टाचार्य [अध्यक्ष] डॉ. रजनी नेलसन [कार्यकारी अध्यक्ष] ब्रजेश मल्लिक [अतिरिक्त कार्यकारी अध्यक्ष] त्रयम्बक राव साटकर ‘अंबर’ [वरिष्ठ उपाध्यक्ष] दीप्ति श्रीवास्तव [उपाध्यक्षा] नुरूस्सबाह खान ‘सबा’ [महासचिव] आलोक कुमार चंदा [संयुक्त सचिव] प्रकाशचंद्र मण्डल [कोषाध्यक्ष] पल्लव चटर्जी [आंतरिक अंकेक्षक] अनीता करडेकर [अध्यक्ष- महिला प्रकोष्ठ] ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल ‘सोनपांडर’ [संयोजक] शौकत इकबाल [संगठन सचिव] जाविद हसन ‘भाईजान’ [प्रवक्ता] डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ [मीडिया प्रचार-प्रसार प्रमुख] दीपक गायकवाड़ [आईटी सेल-सोशल मीडिया प्रमुख] और कार्यकारिणी सदस्य- डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’, डॉ. संध्या श्रीवास्तव, शानू मोहनन, अमृता मिश्रा, राकेश गुप्ता ‘रूसिया’, सुशील यादव, हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’, राज कुमार भल्ला ‘आर्य’ एवं डॉ. अंजना श्रीवास्तव.
‘कृति आरंभ’ संपादकीय मंडल- प्रदीप भट्टाचार्य [प्रबंध] आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा, तारकनाथ चौधुरी, नुरूस्सबाह खान ‘सबा’ और अमृता मिश्रा.

👉 • प्रदीप भट्टाचार्य को पुन: सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर…
मैं आप सबके प्रति आभार व्यक्त करता हूँ कि आप सभी सदस्यों ने मुझ पर विश्वास जताया. मेरी कोशिश रहेगी सबके साथ सबकी भावनाओं की कद्र हो, सबको सम्मान मिले. ‘मैं’ से ऊपर उठकर ‘हम’ की भावना को स्थापित कर, साहित्य को समाज और आम लोगों से जोड़ेंगे.

👉 • 9वीं सांगठनिक आमसभा की बैठक की अध्यक्षता की- ‘आरंभ’ के मुख्य सलाहकार आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा
‘कौन कहता है कि आसमान में सुराख़ नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों’…’आरंभ’ का प्रारंभ इसी विश्वास के साथ किया गया कि हम सब मिलकर साहित्य के इस अथाह सागर से कुछ बूंदें लेकर अपनी आत्मा को भी तृप्त करेंगे और समाज को एक नई दिशा प्रदान करेंगे.

👉 • नवनियुक्त मुख्य संरक्षक श्री नीलम चंद सांखला
इस अवसर पर श्री नीलम चंद सांखला ने कहा कि- आपने मुझे संरक्षक बनाया है तो मेरा भी दायित्व है ‘आरंभ’ का संरक्षण करूं. हम सब एक परिवार हैं. परिवार में भी नोंक-झोंक होती है, इसका तात्पर्य यह नहीं कि हम साथ छोड़कर चले जाएं. आज हम यह संकल्पित लेकर जाएं कि ‘आरंभ’ का साथ हम कभी नहीं छोड़ेंगे. साहित्य सेवा है, साधना है, जो अंतिम सांस तक निरंतर चलती रहेगी ‘आरंभ’ के साथ.
• 9वीं सांगठनिक आमसभा की बैठक में उपस्थित संस्थापक/आजीवन/वार्षिक/ आमंत्रित सदस्य-










👉 • 9वीं सांगठनिक आमसभा बैठक में श्री नीलम चंद सांखला को सर्वसम्मति से मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया. शौकत इकबाल [बाएँ] और जाविद हसन ‘भाईजान’ [दाएं] ने पुष्पगुच्छ देकर ‘आरंभ’ की तरफ से अभिवादन किया

👉 • 9वीं सांगठनिक आमसभा बैठक में नूरुस्सबाह खान ‘सबा’ सर्वसम्मति से महासचिव चुनी गई. ‘आरंभ’ की तरफ से बधाई [बाएँ से] • डॉ. दीक्षा चौबे, वर्षा ठाकुर, ‘सबा’, संध्या साटकर एवं संध्या जैन ‘महक’

👉 • 9वीं सांगठनिक आमसभा बैठक में ब्रजेश मल्लिक को अतिरिक्त कार्यकारी अध्यक्ष का नया दायित्व सौंपा गया. बधाई देते हुए [बाएँ से] • प्रदीप भट्टाचार्य, प्रकाशचंद्र मण्डल, ब्रजेश मल्लिक और तारकनाथ चौधुरी.

👉 • 9वीं सांगठनिक आमसभा बैठक में प्रदीप भट्टाचार्य को पुन: अध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया. [बाएँ से] • राकेश कुमार गुप्ता ‘रुसिया’, प्रदीप भट्टाचार्य, हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’, आलोक कुमार चंदा, त्रयम्बक राव साटकर ‘अंबर’, शिवचरण दास गोयल और राजकुमार भल्ला ‘आर्य’ बधाई देते हुए

👉 • 9वीं सांगठनिक आमसभा बैठक में सादर आमंत्रित गेस्ट शायर मुमताज ने पुन: अध्यक्ष निर्वाचित होने पर प्रदीप भट्टाचार्य को आत्मीय बधाई दी

👉 • 9वीं सांगठनिक आमसभा बैठक में नव निर्वाचित प्रबंध-कार्यकारिणी सदस्य के साथ ‘आरंभ’ टीम


[ • 9वीं सांगठनिक आमसभा बैठक की रपट एवं फोटो संयोजन- जाविद हसन ‘भाईजान’ {प्रवक्ता} एवं डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ {मीडिया प्रचार-प्रसार प्रमुख} : फोटो क्लिक- प्रभात मंडल ]
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)