- Home
- Chhattisgarh
- न्यू सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति लक्ष्मी नगर ग्रीनसिटी रिसाली-भिलाई : महालया पर देवी पक्ष का भक्तिमय शुभारंभ : ‘सिंहस्थ शशि शेखरा’- एक भव्य पौराणिक नृत्य नाटिका का मंचन किया गया
न्यू सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति लक्ष्मी नगर ग्रीनसिटी रिसाली-भिलाई : महालया पर देवी पक्ष का भक्तिमय शुभारंभ : ‘सिंहस्थ शशि शेखरा’- एक भव्य पौराणिक नृत्य नाटिका का मंचन किया गया

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई-दुर्ग
भिलाई [10 अक्टूबर, 2026] : महालया की पावन संध्या पर “न्यू सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति” लक्ष्मी ग्रीनसिटी, रिसाली के तत्वावधान में “तेहाई डांस अकादमी” के नन्हे-मुन्ने एवं कुछ युवा कलाकारों द्वारा लक्ष्मी ग्रीनसिटी, रिसाली गार्डन परिसर के ‘माँ दुर्गा पंडाल’ में “सिंहस्थ शशि शेखरा-एक भव्य पौराणिक नृत्य नाटिका” की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस आयोजन ने देवी पक्ष के शुभारंभ को भक्ति, आस्था और भारतीय सांस्कृतिक गौरव से सराबोर कर दिया।

👉 • कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे- चंदन कुमार झा [आईपीएस, डीआईजी, सीआईएसएफ] और विशिष्ट अतिथि के रूप में कला साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ ‘कवच’ के अध्यक्ष शक्तिपद चक्रवर्ती उपस्थित रहे.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री चंदन कुमार झा, IPS, DIG, CISF अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उपस्थित रहे। वहीं कला साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ (कवच) के अध्यक्ष श्री शक्तिपद चक्रवर्ती विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर कॉलोनी के रहवासियों एवं समिति के सदस्यों की भी गरिमामय उपस्थिति रही।
बाल कलाकारों ने अपनी भावपूर्ण नृत्यकला, आकर्षक भाव-भंगिमाओं और सजीव अभिनय से भारतीय पौराणिक परंपरा को मंच पर साकार कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति में भक्ति, शक्ति और सनातन संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। यह आयोजन बच्चों की प्रतिभा के साथ-साथ गुरुजनों के समर्पण और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के प्रयास का सराहनीय उदाहरण बना।
कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री शांतनु दासगुप्ता ने किया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागी कलाकारों, नृत्य गुरु श्रीमती अमृता सान्याल तथा युवा एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी गायक श्री तुहिनाद्री सान्याल का सम्मान श्री एन. के. बैनर्जी एवं श्री दीप कर द्वारा किया गया। सम्मान समारोह एवं आयोजन में श्री अशोक चक्रवर्ती, सुबीर सेन,मृत्युंजय मजूमदार,सक्क्षम राव,कमलजीत सिंह,अरूपेश सेन,अरुण दास,अशोक सरकार,सुब्रत बैद्यया,एम.के. मुखर्जी,ए के बंदोपाध्याय,सुब्रत सामंता,सुदर्शन दास,एन.एन.बैनर्जी,सूरज सिंह एवं अन्य का बहुमूल्य सहयोग विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।


‘न्यू सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति’ द्वारा आयोजित इस सांस्कृतिक आयोजन ने ‘महालया’ की पवित्र भावना को मंचस्थ कर जीवंत करते हुए अविस्मरणीय कर दिया.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)