1 जनवरी 2021
6 years ago
400
0
●ख़ानक़ाह में होगी शिज़रा ख़्वानी औऱ दुआएं खैर
●हाज़ी एमएच सिद्दीकी ने कहा
●पीर भाइयों औऱ अकीतमंदों से मौज़ूदगी की गुजारिश
भिलाई। सूफी संत बाबा भोला शफी शाह रहमतुल्लाह अलैहि की कायम खानकाह में नए साल पर एक जनवरी को फातिहा ख्वानी, शिजरा ख्वानी और दुआए खैर की जाएगी। हाजी एमएच सिद्दीकी ने बताया कि नंदिनी हवाई अड्डा के पास ग्राम बिरेभाठ स्थित ख़ानक़ाह भोलाइया में हर साल की रस्म के मुताबिक एक जनवरी शुक्रवार को सुबह 11 बजे से सिलसिला शुरू होगा। जिसमें दुआओं के साथ सलात व सलाम पेश किया जाएगा। वहीं आगामी 8 जनवरी को मंझौली शरीफ जिला देवरिया (उत्तर प्रदेश) में पेश की जाने वाली बाबा सरकार व अम्मा हुजूर की चादर मुबारक की जियारत करवाई जाएगी। इसके बाद तबर्रूक व लंगर तकसीम किया जाएगा। उन्होंने सभी पीर भाइयों और अकीदतमंदों से मौजूदगी की गुजारिश की है।
chhattisgarhaaspaas
Previous Post हिंद की युक्तिका
Next Post झारखंड आसपास
विज्ञापन (Advertisement)