■पर्यावरण दिवस पर विशेष रचना : अनंत थवाईत.
4 years ago
407
0
♀ वृक्ष लगाएं जीवन बचाएं
प्रकृति पर्व का वदंन करें
शत शत करें प्रणाम
आलस्य का त्याग करें
गढ़ें नया आयाम
विकास के रफ्तार में
शहर बन रहा गांव
प्रदुषण ऐसे जम रहा
जैसे अंगद के पांव
जीवन सदा चलती रहे
कभी न हो अवरूद्द
वृक्ष लगाएं वृक्ष बचाएं
करें प्रदुषण से युद्ध
चारों ओर कोहराम मचा
पर्यावरण बचाएं आज
वन उपवन से सुशोभित
करें वसुंधरा का ताज
प्रकृति पर्व पर मित्रों
ले यह संकल्प विशेष
हरा भरा बनाएं हम
हर गांव देश प्रदेश
🌳🌴🌳🌴🌳🌴
■कवि संपर्क-
■98264 12665
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)