■पर्यावरण दिवस पर विशेष बाल ग़ज़ल : डॉ. बलदाऊ राम साहू.
4 years ago
327
0
♀ नन्हा-सा पौधा लगाना
रिंकू-मिंकू, रीजू-सीजू जल्दी आना
दूर कहीं बैठी है मुनिया उसे बुलाना।
काट रहे हैं जंगल के सब पेड़ घनेरे
रोपेंगे हम सब नन्हा-सा पौधा लाना।
मिट्टी देना, खाद अउर पानी भी देना
धरती का जो ऋण है हम पर उसे चुकाना।
मिट्टी, पानी, पवन सभी हो रहे प्रदूषित
इन्हें बचाने मन में अपने भाव जगाना।
जब तक धरती बची रहेगी जीव बचेंगे
इस धरती को मिलजुल कर है हमें बचाना।
■कवि संपर्क-
■94076 50458
◆◆◆ ◆◆◆
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)