बाल गीत, प्यारी नानी- डॉ. बलदाऊ राम साहू
6 years ago
413
0
गुस्सा छोड़ो प्यारी नानी
कहो न तुम कथा-कहानी
मेघ कहाँ से लाता होगा
भर-भर कर इतना पानी।
चंदा मामा दूर-दूर क्यों
हमदम हमसे रहते हैं
आसमान से सूरज दादा
आकर क्यों वह तपते हैं।
हमको तुम बतलाओ नानी
कलियाँ कैसे खिल आतीं
और बाग में तितली रानी
आकर क्यों रस पी जाती।
बोलो – बोलो, बोलो नानी
सागर जल क्यों है खारा
औ’ बादल भैया जाने क्यों
दे जाता है पानी सारा।

●लेखक संपर्क-
●94076 50458
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)