• story
  • कहानी- डॉ. बलदाऊ राम साहू

कहानी- डॉ. बलदाऊ राम साहू

6 years ago
1293

●आहत
-डॉ. बलदाऊ राम साहू.
[ दुर्ग-छत्तीसगढ़ ]

आज रविवार का दिन है। सुबह के आठ बज रहे होंगे। अब तक घर के सभी लोग सो रहे हैं, पर बाबा अपनी नियमित दिनचर्या के अनुसार सुबह पाँच बजे से जाग गए हैं। सुबह आठ बजे तक लोगों को सोते देखकर उनके मन में कुढ़न-सी होती है, पर बूढ़ा व्यक्ति कर भी क्या सकता है? अपनी बेचारगी में जीना उसकी मजबूरी है। एक समय था कि उनकी एक आवाज से पूरा घर हिल जाता था। लोग उनके क्रोध से बचने के लिए तरकीब सोचते रहते थे, पर वही आज निरीह और दया के पात्र हो गए हैं। यह कैसी बिडंबना है कि समय के साथ व्यक्ति अपना महत्व खो देता है!
बाबा को आज क्रोध आ रहा है, क्रोध का कारण उनको सुबह की चाय का न मिलना है। वे प्रतिदिन सुबह सात बजे तक मार्निंगवाॅक करके लौट आते हैं और चाय की प्रतीक्षा करते रहते हैं। रोज तो कोई न कोई एक कप चाय लाकर दे देता है, परंतु आज अवकाश का दिन होने के कारण सभी सोए हुए हैं। पहले जब उनका स्वास्थ्य ठीक होता था, तब वे खुद ही एक कप चाय बनाकर पी लिया करते थे, किंतु अब उनसे यह नहीं होता। बढ़ती उम्र निश्चय ही कई समस्याएँ स्वयं ले आती है। बाबा उसी से परास्त हैं।
उन्हें आज राधिका की बड़ी याद आ रही है। राधिका उनकी पत्नी थी। वह जब तक जीवित रही, उन्हें किसी बात की चिंता नहीं होती थी। वे खुद कितनी ही मुसीबत में क्यों न हो, पर उनका खयाल जरूर रखती थी। जीवन के अंतिम दिनों में जब वह चारपाई पर थी, तब भी उनकी चिंता किया करती थी। खाट पर से ही चिल्लाकर लोगों से उनकी आवश्यकता की सामग्री ला देने के लिए कहा करती थी।
राधिका जब से उनकी जिंदगी में आई थी, तब से उन्हें न खाने-पीने की और न ही किसी अन्य बात की परेशानी हुई। वे उनका पूरा ध्यान रखती थी। हाँ, यह जरूर है कि जब बच्चे हुए थे, तब कभी-कभी उससे कुछ चूक हो जाती थी, फिर भी वे कैसे भी समय निकालकर उनका ध्यान रखती थी। हर समय उनकी चिंता करती थी। आज ऐसी पत्नियाँ कहाँ मिलती हैं। अब तो लोग केवल अधिकार की बातें करते हैं। बात-बात में लड़ने के लिए तत्पर हो जाते हैं। कभी अपने दायित्व के बारे में सोचे भी नहीं। छोटी-छोटी बातों पर पति-पत्नी का कोर्ट कचहरी जाना तो आम बात हो गई है।
राधिका की याद आते ही बाबा की आँखों में आँसू छल-छला पड़े। वे अपनी नम आँखों को धोती की कोर से पोंछ ही रहे थे कि मुनिया उठकर अंगड़ाई लेती हुई बाथरूम जाने के लिए वहाँ आ गई। उसने देखा, बाबा गुमसुम बैठे हुए हैं और उनकी आँखें नम हैं। वह बाथरूम की ओर न जाकर उनके पास चली आई।
उसने कहा ‘‘बाबा कुछ बात है?’’
‘‘नहीं बेटा।’’
‘‘कुछ तो जरूर है, यूँ ही आप गुमसुम नहीं बैठते।’’
‘‘नहीं बेटा, तुम जाओ, फ्रेश हो आओ।’’
‘‘बाबा, चाय ला दूँ।‘‘ यह कहते हुए मुनिया बाथरूम की ओर चली गई।’’
मुनिया बाबा के छोटे बेटे विपुल की इकलौती बेटी है। वह अभी कक्षा आठवीं में पढ़ती है। राधिका के जाने के बाद वही उनका ध्यान रखती है। जब भी वह कहीं से आती है, एक बार उनके कमरे की ओर अवश्य ही झाँक लेती हैं  और जब वे कमरे में होते हैं, तो उनसे पूछ लेती है, बाबा कुछ चाहिए? अब वह बाबा के अकेलेपन का सहारा बन गई है। मुनिया का इस तरह आना और उनसे दो-चार बातें कर लेना, उन्हें इस घर में किसी अपने के होने का अहसास कराते हैं, वरना इस घर में उनका कौन है? वृद्ध व्यक्ति सड़े हुए फल की तरह अनुपयोगी होते हैं।
दो-दो बहुएँ हैं, केवल कहने के लिए। एक लोटा पानी रखने के लिए भी कहना पड़ता है। वे रात में सोने के समय अपने से एक लोटा पानी भी लाकर नहीं दे सकतीं। जबकि उन्हें यह मालूम है कि बाबा को रात में पीने के लिए पानी की जरूरत होती है। पहले तो वे स्वयं ही किचन से पानी ले लेते थे, पर अब उन्हें किचन में जाने का मन नहीं होता। इस तरह बचपन से लेकर इस बुढ़ापे तक बीते दिनों की एक-एक बात उन्हें याद आने लगी और वे अपने अतीत में खो गए।
इस परिवार को समृद्ध बनाने के लिए उन्होंने क्या नहीं किया। अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। अपनी सारी इच्छाओं की इसलिए बलि दे दी कि परिवार का कल सुखद होगा। उनके बच्चे खुशहाल होगेें। कोई यह न कहे कि उन्होंने अपने बच्चों के लिए कुछ नहीं किया। युवावस्था में किसका मन सुविधाओं का उपभोग करने के लिए नहीं ललचाता। पर बाबा ने अपनी सारी इच्छाओं की तिलांजलि यूँ  दे दी कि इनका उनके जीवन में कोई स्थान ही नहीं है। उनके जिस साथी ने साथ में जाॅब शुरू किया था आज उनकी क्या स्थिति है, बहुतों के पास तो रहने के लिए एक छत भी नहीं है।
बाबा की तंद्रा टूटी, तो मुनिया चाय लेकर खड़ी थी। उसने बाबा को विचारमग्न देखकर चाय टी-टेबल पर रख दी और उनके कंधे पर सिर टिकाकर बैठ गई। मुनिया समझ रही थी कि बाबा आज किसी उलझन में हैं। मुनिया का इस तरह कंधे पर सिर टिकाकर बैठ जाना उन्हें अच्छा लगा। वे चाहते भी थे कि कोई उनके पास आकर बैठे, उनसे बातें करें, पर आज किसके पास इतना समय है कि एक वृद्ध व्यक्ति से दो-चार बातें कर ले।
जब बेटों के साथ ही बहुओं ने भी नौकरी करना शुरू किया, तब बाबा कितने गर्व से सबसे कहते थे, मेरी बहुएँ भी जाॅब करती हैं। उन्हें क्या मालूम था कि उनका जाॅब करना उनके बुढ़ापे के लिए एकाकीपन का कारण बन जाएगा। सुबह तैयार होकर जब सब अपने-अपने जाॅब के लिए निकल जाते हैं, बच्चें स्कूल चल देते हैं, तब बस रह जाता है तो यह सूना घर और बाबा का एकाकीपन। जब राधिका थी, तब वे एक दूसरे से बातें करके कुछ गुत्थियाँ सुलझा लिया करते थे। आपस में बैठकर दो-चार बातें हो जाती थी, मन हल्का हो जाता था। अब तो समय काटे नहीं कटता। आदमी सोए भी तो कितना? इस बुढ़ापे में नींद भी तो रूठ जाती है।
बड़ी बहू तैयार होकर नौ बजे किचन में गई। बच्चे भी उठकर मुँह धोकर तैयार हैं। उन्हें तो आज संडे स्पेशल की प्रतीक्षा है। हर रविवार को कुछ न कुछ स्पेशल जरूर बनता है। इसलिए बच्चों को रविवार के नाश्ते का इंतजार रहता है। वैसे रविवार के दिन का नाश्ता बच्चों की फरमाईश के आधार पर ही तय होता है। आज छोटकू की फरमाईश पर छोले-भटूरे तैयार होना है। इसलिए वह बार-बार मना करने पर भी किचन में डटा है। बड़ी बहू ने खीजते हुए कहा, ‘‘नाश्ता बन जाने पर सबसे पहले तुम्हें मिल जाएगा। तुम अभी जाओ।’’ फिर भी वह किचन में अड़ा रहा। वह जानता था कि बड़ी बहू उससे बहुत प्यार करती है। कई बार तो उन्होंने उनका पक्ष लेते हुए उनके बड़े भाई-बहनों को डाँटा भी है। बच्चों मन का ही कुछ ऐसा होता है कि वे थोडे में ही ललचा जाते हैं और थोडे में अघा जाते हैं। छोटकू का किचन में डटा रहना इसी बात का प्रमाण है।
नाश्ता बनते ही बड़ी बहु ने मुनिया को आवाज दी कि वो बाबा को नाश्ता दे दे। मुनिया जब बाबा के कमरे में गई, तब वे वहाँ नहीं थे। वह नाश्ता लेकर लौट आई। मुनिया को नाश्ता लेकर लौटते देखकर बड़ी बहु ने खिझते हुए कहा, ‘‘नाश्ता को लेकर क्यों चली आई?’’
मुनिया ने धीरे से कहा, ‘‘बाबा अपने कमरे में नहीं है।’’
‘‘नहीं है, तो कहाँ चले गए? सुबह तो यहीं थे।’’
मुनिया ने कहा, ‘‘आज सुबह से ही बाबा का मन अच्छा नहीं था। वे गुमसुम बैठे थे। मैने पूछा भी था। बाबा कुछ बात है, तो उन्होंने टालते हुए कहा, नहीं तो, पर उनकी आँखें नम थी।’’
‘‘यह तो चिंता की बात है। बड़ी बहु ने कहा।’’
बिना बताए कोई कहीं चला जाए, तो चिंतित होना स्वाभाविक है। ऐसे भी बुढ़ापा संवेदनशील होता है। बड़ी बहु के मन में कई तरह के विचार आने लगी। विचार क्यों, कुशंका ही कहा जाए। उनके इस तरह बिना बताए कहीं चले जाने से लोग क्या सोचेगें? समाज में बडी फजियत होगी। लोग तो यही कहेंगे कि दो-दो बहुएँ हैं, फिर भी बूढ़े का ध्यान नहीं रख पाए। ‘किंकर्तव्यम् विमुढ’़ की स्थिति में उन्होंने रोशन को जगाया। रोशन उनके पति है। आज रविवार होने के कारण अभी तक सोए हैं। ऐसे किसी भी रविवार को नौ बजे से पहले नहीं उठते। बड़ी बहु या बच्चे जब जाकर झकझोरते हैं, तभी उनकी नींद टूटती है।
बड़ी बहु ने कहा, ‘‘उठो भी, बाबा घर पर नहीं हैं।’’
‘‘नहीं है, मतलब?’’
‘‘मुनिया नाश्ता लेकर उनके कमरे में गई थी, तो वे नहीं मिले।’’
‘‘नहीं थे, तो कहीं आसपास गए होंगे। छोटे बच्चे थोडे ही हैं?’’
‘‘वो बात नहीं है, मुनिया कह रही थी कि सुबह से ही उनका मुड़ ठीक नहीं है। उदास-उदास लग रहे थे, उनकी आँखें भी नम थी।’’
‘‘चलो ठीक है, मैं देखता हँू।’’
रोशन ने आसपास पता लगाया, किंतु बाबा का कहीं भी पता नहीं चला। बच्चों को परिचितों के घर भेजा गया, आसपास होटलों, मंदिरों और उद्यानों में भी देखा गया, परिचितों से भी पूछा गया। जब कहीं से भी कोई सुराग नहीं मिला, तो चिंता होने लगी। वे जानते थे कि बाबा बिना बताए कहीं भी नहीं जाते हैं,  फिर आज अचानक कैसे चले गए? कहाँ गए होंगे? ऐसे अनेक विचार मन में आने लगे। आसपास के लोगों को पता चला, तो जितने मुँह उतनी बातें। ऐसे समय में मुफ्त सलाह देने वालों की संख्या भी कम नहीं होती है। किसी ने कहा कुँओं, तालाबों, नदियों में देख आओ। तो किसी ने कहा रेल्वे स्टेशन, बस अड्डों में देख आओ। कम से कम पुलिस को तो सूचना दे ही दी जाए। घर बैठे आई इस समस्या से पूरा परिवार व्यथित था। इस पर आसपास के लोगों की टिप्पणियाँ मन को अधिक पीडा पहुँचाने वाली थी। रिश्तेदारों को भी फोन लगाया गया, परंतु वहाँ से भी उत्तर न में आया।
यूँ ही दिन बीत गया। शाम होने को है। दिन की बात अलग होती है, पर रात में कहाँ खोजा जाए। इसी उधेड बुन में पूरा परिवार लगा हुआ था। रात को आठ बजने को थे। दूसरे दिन इस समय भोजन की तैयारी होने लगती थी। बाबा जब आठ बजे भोजन करके अपने कमरे में चले जाते हैं, तब पूरा परिवार एक साथ भोजन करते हैं। आज भोजन तो बना रखा है, पर भोजन करने का किसी का मन नहीं है। बड़ी बहु ने अपनी तरफ से भोजन लगाने की बात कही भी, पर किसी ने भोजन करने की इच्छा जाहिर नहीं की। बच्चे भी अपने कमरों में दुबके हुए हैं। उनकी शैतानी न जाने आज कहाँ खो गई है।
मुनिया भले ही छोटी-सी बच्ची है, परंतु बड़ी सयानी है। कभी-कभी ऐसी बातें कह जाती है कि बड़े भी देखते रह जाते हैं। आज भी मुनिया ने सबका धीरज बंधाकर रखा है। जब भी कोई कुछ कहता है, तो वह कहती है कि आप लोग धीरज रखो, बाबा आ जाएँगे। मानो बाबा पर उन्हें विश्वास हो, फिर विश्वास क्यों न हो, बाबा की वह सबसे निकट सहेली है।
सभी के सभी यूँ ही चिंता मग्न बैठे हुए थे, तभी दरवाजे से ‘खट’ की आवाज आई। सबका ध्यान दरवाजे की ओर गई। बाबा दरवाजे को धकेलकर अपने कमरे की ओर बढ़ गए। सभी आवाक देखते रह गए। किसी ने कुछ भी नहीं कहा। मुनिया एक गिलास पानी लेकर बाबा के कमरे में गई।
‘‘बाबा पानी पीएँगे।’’ मुनिया ने कहा।
‘‘हाँ बेटा।’’ कहते हुए उन्होंने गिलास ले लिया।
‘‘बाबा खाना लगा दूँ।’’
‘‘नहीं बेटा, मुझे भूख नहीं है।’’
‘‘पर बाबा आप कहाँ चले गए थे। हम सभी चिंतित थे।’’
‘‘कहीं नहीं बेटा, यूँ ही मन ठीक नहीं था। मेरे कारण तुम सबको परेशानी हुई होगी।’’ यह कहते हुए वे सुबक पड़े। मुनिया समझ गई कि बाबा बहुत आहत हैं ।

●लेखक संपर्क-
●9407650458

◆◆◆ ◆◆◆ ◆◆◆

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

मानसून की विदाई के साथ बदला छत्तीसगढ़ का मौसम, बढ़ेगा दिन का तापमान, रात में महसूस होगी ठंडक
breaking Chhattisgarh

मानसून की विदाई के साथ बदला छत्तीसगढ़ का मौसम, बढ़ेगा दिन का तापमान, रात में महसूस होगी ठंडक

वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चंद्राकर के बिगड़े बोल, अधिकारी को कही गाड़ने की बात, कांग्रेस ने दी मानसिक चेकअप की सलाह
breaking Chhattisgarh

वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चंद्राकर के बिगड़े बोल, अधिकारी को कही गाड़ने की बात, कांग्रेस ने दी मानसिक चेकअप की सलाह

इलॉन मस्क का भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप: 4 बच्चों की मां शिवॉन बोलीं- एक हफ्ते में ही आई लव यू कहा था…
breaking Chhattisgarh

इलॉन मस्क का भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप: 4 बच्चों की मां शिवॉन बोलीं- एक हफ्ते में ही आई लव यू कहा था…

भारत ने जीता गोल्ड मेडल, पाकिस्तान को 19 रन से हराया
breaking Chhattisgarh

भारत ने जीता गोल्ड मेडल, पाकिस्तान को 19 रन से हराया

नई सड़क, फोरलेन और बड़े पुल, 672 करोड़ के 24 कामों पर लगी मुहर, जानिए आपके जिले में क्या नया बनेगा
breaking Chhattisgarh

नई सड़क, फोरलेन और बड़े पुल, 672 करोड़ के 24 कामों पर लगी मुहर, जानिए आपके जिले में क्या नया बनेगा

पीएम मोदी से बातचीत में भावुक हुए कैप्टन स्मित, बोले- मुश्किल वक्त में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा
breaking National

पीएम मोदी से बातचीत में भावुक हुए कैप्टन स्मित, बोले- मुश्किल वक्त में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा

आशीष टिकरिया ने संभाला जनसंपर्क संचालक का पदभार, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वागत
breaking Chhattisgarh

आशीष टिकरिया ने संभाला जनसंपर्क संचालक का पदभार, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वागत

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू, अगले 48 घंटे में कई जिलों से होगी वापसी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू, अगले 48 घंटे में कई जिलों से होगी वापसी

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला केस में बड़ी कार्रवाई: भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें बढ़ीं, EOW ने भेजा नोटिस
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला केस में बड़ी कार्रवाई: भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें बढ़ीं, EOW ने भेजा नोटिस

LPG सिलिंडर नहीं आ रहा? रायपुर में गैस और बिजली कनेक्शन की e-KYC अनिवार्य, ऑफलाइन-ऑनलाइन ऐसे करें वेरिफिकेशन
breaking Chhattisgarh

LPG सिलिंडर नहीं आ रहा? रायपुर में गैस और बिजली कनेक्शन की e-KYC अनिवार्य, ऑफलाइन-ऑनलाइन ऐसे करें वेरिफिकेशन

सुप्रीम कोर्ट का पटाखों पर बड़ा रुख, न पूरी तरह बैन न 24 घंटे की खुली छूट; तय होगा समय और पटाखों का प्रकार
breaking National

सुप्रीम कोर्ट का पटाखों पर बड़ा रुख, न पूरी तरह बैन न 24 घंटे की खुली छूट; तय होगा समय और पटाखों का प्रकार

केंद्र से बराबर राशि मिलने के बाद कितना हुआ काम? छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन की वर्तमान स्थिति बताए राज्य सरकार: हाई कोर्ट
breaking Chhattisgarh

केंद्र से बराबर राशि मिलने के बाद कितना हुआ काम? छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन की वर्तमान स्थिति बताए राज्य सरकार: हाई कोर्ट

छत्तीसगढ़ में जमीन का सीमांकन अब घर बैठे, तहसील के चक्कर खत्म, ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में जमीन का सीमांकन अब घर बैठे, तहसील के चक्कर खत्म, ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन

25 करोड़ की फिरौती केस में नया मोड़, जमानत मिली तो फरार हुआ शोएब! अब ठिकानों पर रेड मार रही पुलिस
breaking Chhattisgarh

25 करोड़ की फिरौती केस में नया मोड़, जमानत मिली तो फरार हुआ शोएब! अब ठिकानों पर रेड मार रही पुलिस

ऑस्ट्रेलिया में छत्तीसगढ़ की बेटी का डंका, पल्लवी नायक की ‘Social Sage’ को मिला प्रतिष्ठित Champion Award
breaking Chhattisgarh

ऑस्ट्रेलिया में छत्तीसगढ़ की बेटी का डंका, पल्लवी नायक की ‘Social Sage’ को मिला प्रतिष्ठित Champion Award

भारत में Apple Pay की शुरुआत, Axis Bank क्रेडिट कार्ड से बिना कार्ड निकाले कर सकेंगे पेमेंट
breaking Chhattisgarh

भारत में Apple Pay की शुरुआत, Axis Bank क्रेडिट कार्ड से बिना कार्ड निकाले कर सकेंगे पेमेंट

इंस्टाग्राम Supervision फीचर, क्या माता-पिता देख सकते हैं बच्चे का अकाउंट? जानें नियम
breaking Chhattisgarh

इंस्टाग्राम Supervision फीचर, क्या माता-पिता देख सकते हैं बच्चे का अकाउंट? जानें नियम

INDIA ब्लॉक का बड़ा ऐलान, 2 से 8 अक्टूबर तक ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभियान
breaking Chhattisgarh

INDIA ब्लॉक का बड़ा ऐलान, 2 से 8 अक्टूबर तक ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभियान

छत्तीसगढ़: स्कूलों की बिल्डिंग का हिसाब नहीं दिया तो वेतन पर संकट, 31 जिलों के DEO को नोटिस
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: स्कूलों की बिल्डिंग का हिसाब नहीं दिया तो वेतन पर संकट, 31 जिलों के DEO को नोटिस

पूर्व अग्निवीरों के लिए खुला रास्ता, साय कैबिनेट ने मंजूर किए नए भर्ती नियम; लिए ये 3 अहम फैसले
breaking Chhattisgarh

पूर्व अग्निवीरों के लिए खुला रास्ता, साय कैबिनेट ने मंजूर किए नए भर्ती नियम; लिए ये 3 अहम फैसले

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन