- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अलंकरण समारोह के बाद अपने संबोधन में कहा पांच बार विधानसभा पहुंचा पर अलंकरण नहीं मिला, विधानसभा अध्यक्ष महंत ने इस बात पर चुटकीले अंदाज में कहा- आपको वो मिला जिसके लिए हम तरस रहे…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अलंकरण समारोह के बाद अपने संबोधन में कहा पांच बार विधानसभा पहुंचा पर अलंकरण नहीं मिला, विधानसभा अध्यक्ष महंत ने इस बात पर चुटकीले अंदाज में कहा- आपको वो मिला जिसके लिए हम तरस रहे…
3 years ago
184
0
विधानसभा में बुधवार शाम एक रोचक वाकया देखने को मिला. इस बार विधायक संतराम नेताम को उत्कृष्ट विधायक का पुरस्कार मिला. समारोह के बाद सीएम भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि मैं पांच बार विधानसभा पहुंचा, लेकिन अलंकरण नहीं मिला. वहीं दूसरी बार के विधायक संतराम नेताम को ये अलंकरण मिला, जिसके लिए उन्हें बधाई.
सीएम के बाद अब बारी विधानसभा अध्यक्ष की आई. उन्होंने कहा कि मुझे मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट विधायक के रूप में अलंकरण मिला है. इसके बाद स्पीकर ने सीएम की ओर देखकर कहा कि आपको उत्कृष्ट पुरस्कार नहीं मिला, इसलिए ऊपर वाले ने उत्कृष्ट मुख्यमंत्री बनाया, जो सबसे बड़ा पुरस्कार है. जिसके लिए हम तरस रहे हैं. दोनों नेताओं के बीच की इस वार्ता को सुनकर सभाकक्ष ठहाकों से गूंज उठा.
chhattisgarhaaspaas
Previous Post सिनेमा आसपास : ‘ ले चलहूं अपन दुवारी ‘
विज्ञापन (Advertisement)