- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : बीएसपी एससी एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन के बीएसपी द्वारा आबंटित कार्यालय का सुनील कुमार रामटेके द्वारा जबरन कब्जा : एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद और महासचिव विजय कुमार कोतवाली और एसडीएम को दी सूचना
भिलाई : बीएसपी एससी एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन के बीएसपी द्वारा आबंटित कार्यालय का सुनील कुमार रामटेके द्वारा जबरन कब्जा : एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद और महासचिव विजय कुमार कोतवाली और एसडीएम को दी सूचना
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : बीएसपी एससी एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद व महासचिव विजय कुमार ने सैंयुक़्त रूप से जानकारी दी कि भिलाई इस्पात संयन्त्र कि दिनांक 15अगस्त 2023 को झंडारोहण के पश्चात् उसी दिन सुनील रामटेके द्वारा कुछ बाहरी लोगों को लेकर बाबा साहेब आम्बेडकर प्रेरणा स्थल का मुख्य द्वार सहित सभी दरवाजो का ताला तोड़कर भवन पर अवैध रूप से कब्ज़ा कर लिया गया l जिसकी सुचना हमने उसी दिन 15 अगस्त शाम को लिखित सूचना थाना प्रभारी कोतवाली सेक्ट -6 को दे दी गई l 16 अगस्त को इसकी सूचना हमारे द्वारा एस डी एम दुर्ग को भी लिखित रूप मे दी गई व कार्यवाही की मांग की गई l परन्तु आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है l

कोई कार्यवाही ना होते देख हमने एक पत्र माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को प्रेषित किया है, साथ ही उसकी कॉपी आयुक्त दुर्ग संभाग, कलेक्टर दुर्ग, डायरेक्टर इंचार्ज भिलाई इस्पात संयंत्र को दिया है l तथा कब्जेधारियों पर कार्यवाही करने व भवन को मुक्त करा कर एसोसिएशन को सौंपने की मांग की है l
क्योंकि कब्जेधारी सेवानिवृत हो चुके है भवन व एसोसिएशन पर अवैध कब्ज़ा करने के उद्देश्य से एक अन्य एसोसिएशन बना कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं l भवन का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है जिसकी सूचना भिलाई इस्पात सयंत्र प्रवंधन को दी जा चुकी है.

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)