- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल एवं भिलाई इस्पात मजदूर संघ द्वारा पहली बार सार्वजनिक गणेशोत्सव का आयोजन : 11 फीट के गणपति विराजेंगे : चलित झांकियां, डांडिया नाइट, मनोरंजक विशाल झूले और लोक कला कार्यक्रम एवं दंपतियों के लिए विशेष पूजा का आयोजन
भिलाई : युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल एवं भिलाई इस्पात मजदूर संघ द्वारा पहली बार सार्वजनिक गणेशोत्सव का आयोजन : 11 फीट के गणपति विराजेंगे : चलित झांकियां, डांडिया नाइट, मनोरंजक विशाल झूले और लोक कला कार्यक्रम एवं दंपतियों के लिए विशेष पूजा का आयोजन
भिलाई [इंडियन कॉफी हाउस, सुपेला आकाशगंगा प्रेस कॉन्फ्रेंस से प्रदीप भट्टाचार्य] : ‘ युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल ‘ के अध्यक्ष चन्ना केशवलू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया –
युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल बीते 27 वर्षों से रावण दहन का आयोजन करते आ रही है. समिति की बैठक में निर्णय लिया कि इस वर्ष से गणेश उत्सव और दुर्गा उत्सव का भी आयोजन किया जा रहा है. गणेश उत्सव 19-28 सितम्बर तक सेक्टर -7, हाई स्कूल दशहरा मैदान में ‘ वॉटर प्रूफ पंडाल में 11 फीट की गणेश प्रतिमा स्थापित की जा रही है.

•चन्ना केशवलू
चन्ना केशवलू ने पत्रकारों को बताया कि –
कार्यक्रम की तैयारी जोर शोर से चल रही है. आयोजन के संबंध में शासन – प्रशासन और बीएसपी से सारी अनुमति ले ली गई है.
प्रथम वर्ष श्री गणेशोउत्सव में भव्य पंडाल, चलित झांकियां, डांडिया नाच, विशाल झूले, फूड स्टाल, सेल्फी जोन, छत्तीसगढ़ लोक कला कार्यक्रम और विशेष रूप से दंपतियों के लिए विशेष पूजा का आयोजन किया जा रहा है.


पत्रकारवार्ता में अध्यक्ष चन्ना केशवलू के साथ जी. अमर, एम. इमानुएल ‘ इम्मी ‘, रविंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, जोगेंद्र कुमार सिंह, वी. पद्मानाभन, हरिशंकर चतुर्वेदी, वशिष्ठ वर्मा और शिवराम उपस्थित थे.
🙏
युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल और भिलाई इस्पात मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने इस आयोजन में सपरिवार सादर आमंत्रित किया है.
🤝🤝🤝🤝🤝
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)