- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- टेक कंपनी ने सुबह-सुबह ‘छीनी खुशियां’, Amazon के एक Email ने छीनी 250 लोगों की नौकरी
टेक कंपनी ने सुबह-सुबह ‘छीनी खुशियां’, Amazon के एक Email ने छीनी 250 लोगों की नौकरी

Amazon ने एक बार फिर से छंटनी का ऐलान कर टेक जगत में हड़कंप मचा दिया है. अमेजन अपने डिवाइस और सर्विसेज यूनिट में करीब 250 पदों पर कटौती कर रही है, जो किंडल ई-रीडर और इको स्मार्ट स्पीकर जैसे प्रोडक्ट बनाती है. दिग्गज टेक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को सुबह-सुबह ईमेल और टेक्स्ट मैसेज भेजकर इस फैसले की जानकारी दी. अमेजन ने एक बयान में इस छंटनी की पुष्टि की है.
कंपनी के मुताबिक, इस कदम का मकसद कामकाज को अधिक प्रभावी बनाना और कर्मचारियों की संख्या को कंपनी की प्रोडक्ट योजनाओं के अनुरूप रखना है.
अमेजन ने इस महीने दूसरी बार छंटनी का एलान किया है। कंपनी अपने डिवाइस और सर्विसेज यूनिट में 250 तक कर्मचारियों की नौकरी खत्म कर रही है. इससे पहले, अक्टूबर महीने की शुरुआत में कंपनी ने अपने रिटेल डिवीजन से लगभग 1,000 कर्मचारियों को हटाया था.
छंटनी का सबसे ज्यादा असर उन कर्मचारियों पर पड़ा है जो सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का काम देख रहे थे. यह डिविजन किंडल ई-रीडर्स, अलेक्सा डिवाइसेस और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे प्रोडक्ट्स बनाता है. यह छंटनी काफी हैरान करने वाली है, क्योंकि कंपनी ने हाल ही में नए किंडल ई-रीडर्स और टैबलेट लॉन्च किए थे.
Amazon ने छंटनी की वजह कारोबार को अधिक कुशल बनाना और कर्मचारियों की संख्या को अपनी भविष्य की प्रोडक्ट योजनाओं के अनुरूप करना बताया है. प्रवक्ता के अनुसार, इस छंटनी से अमेजन को “अधिक कुशलता से काम करने और अपने प्रोडक्ट रोडमैप के साथ बेहतर तालमेल बिठाने” में मदद मिलेगी.
आपको याद दिला दे कि जनवरी में कंपनी ने 16,000 पदों में कटौती की घोषणा की थी, जबकि पिछले साल अक्टूबर में भी 14,000 लोगों को नौकरी से निकाला गया था. कहा जा रहा है कि अमेजन अभी अपने Alexa सिस्टम से आगे बढ़कर जेनरेटिव एआई और अधिक एडवांस्ड एआई मॉडल्स पर निवेश बढ़ा रहा है.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)