- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : सांस्कृतिक – साहित्यिक प्रकोष्ठ द्वारा ‘ छत्तीसगढ़ के रंग ‘ का आयोजन : एकल और समूह नृत्य की प्रस्तुति : अलग – अलग जिलों से 25 प्रतिभागियों ने भाग लिए
भिलाई : सांस्कृतिक – साहित्यिक प्रकोष्ठ द्वारा ‘ छत्तीसगढ़ के रंग ‘ का आयोजन : एकल और समूह नृत्य की प्रस्तुति : अलग – अलग जिलों से 25 प्रतिभागियों ने भाग लिए

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रकोष्ठ द्वारा विगत दिनों ‘ महात्मा गॉंधी कला मंदिर ‘ में छत्तीसगढ़ के रंग का चौथे वर्ष का आयोजन सम्पन्न हुआ.
इस अवसर पर मुख्यअतिथि विधायक देवेंद्र यादव के साथ अन्य अतिथि महापौर नीरज पाल, पूर्व प्रथम महापौर सुश्री नीता लोधी, दिलीप सडगी और केशव कुमार चौबे उपस्थित हुए.
बच्चों ने एकल और समूह नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया. अलग – अलग जिलों से आए बच्चों ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य करके अपने – अपने हुनर की प्रस्तुति दी.



बच्चों को सम्मानित किया गया. प्रियाशी साहू और पिहू रंगारी और स्वछता टीम को भी अतिथियों ने सम्मान किया.
निर्णायक के रूप में रजनी रजक, नवीन शर्मा और सरोज खत्री थे.


आयोजन में सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रकोष्ठ व एस एस फाऊँडेशन की अध्यक्षा शिखा साहू, प्रोकष्ठ की प्रदेश सचिव जागेश्वरी साहू, शोभा साहू, नीतू गुप्ता, रजनी कौर, रानु यादव, संगीता मलानगे, निशा साहू और अनिल साहू उपस्थित थे.




🤝🤝🤝🤝🤝
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)