- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ मीडियाकर्मी सुरक्षा अधिनियम 2023 के तहत समिति का हुआ गठन, दिनेश कुमार श्रीवास्तव होंगे अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ मीडियाकर्मी सुरक्षा अधिनियम 2023 के तहत समिति का हुआ गठन, दिनेश कुमार श्रीवास्तव होंगे अध्यक्ष
3 years ago
300
0

राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ मीडियाकर्मी सुरक्षा अधिनियम 2023 के तहत ’छत्तीसगढ़ मीडिया स्वतंत्रता, संरक्षण एवं संवर्धन समिति’ का गठन किया गया है। समिति गठन के संबंध में मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर, अटल नगर – स्थित जनसंपर्क विभाग से आज जारी आदेश के तहत समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार श्रीवास्तव, भारतीय प्रशासनिक सेवा (सेवानिवृत्त) होंगे।
जारी आदेश के तहत समिति के सदस्यों में पुष्पा रोकड़े, संवाददाता, प्रखर समाचार, बीजापुर, दिवाकर मुक्तिबोध, वरिष्ठ पत्रकार, रायपुर, नथमल शर्मा, प्रधान संपादक, ईवनिंग टाईम्स, बिलासपुर तथा संचालक लोक अभियोजन द्वारा नामित संघ के संचालक स्तर का अधिकारी शामिल है। इसके अलावा आयुक्त/संचालक, जनसंपर्क द्वारा नामित अपर संचालक स्तर के अधिकारी समिति के सदस्य-सचिव होंगे।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)