- Home
- Chhattisgarh
- राष्ट्रीय सर्व ब्रह्माण समाज भिलाई इकाई : 10 मई को ‘परशुराम जयंती समारोह’ के संदर्भ में कार्यकारिणी की बैठक
राष्ट्रीय सर्व ब्रह्माण समाज भिलाई इकाई : 10 मई को ‘परशुराम जयंती समारोह’ के संदर्भ में कार्यकारिणी की बैठक

👉 ‘राष्ट्रीय सर्व ब्रह्माम्ण समाज’ भिलाई इकाई के पदाधिकारी…
छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़ : आज ‘राष्ट्रीय सर्व ब्रह्माम्ण समाज’ की बैठक सेक्टर-6 काली बाड़ी में संचालित ‘शर्मा क्लासेस’ में सम्पन्न हुई.
आगामी 10 मई को ‘परशुरामजी जयंती समारोह’ मनाने का निर्णय लिया गया. पूजा अर्चना सेक्टर-6 जगन्नाथ मंदिर में किया जाएगा. उसके बाद उसी स्थान पर सर्व ब्रह्माम्ण समाज के सभी विद्जनों की सहभागिता से भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा. पूजा अर्चना और भोग प्रसाद के लिए रूप रेखा तैयारी पर ‘सर्व ब्रह्माम्ण समाज’ भिलाई इकाई के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तिवारी, महासचिव अरविंद पाण्डेय और ‘राष्ट्रीय सर्व ब्रह्माम्ण समाज’ के प्रदेश सचिव राकेश कुमार शुक्ला ने कहा-

👉 ‘सर्व ब्रह्माम्ण समाज’ भिलाई के अध्यक्ष बोलते हुए…
👉 ‘सर्व ब्रह्माम्ण समाज’ के महासचिव अरविंद पाण्डेय संबोधित करते हुए…
👉 स्वीटी कौशिक अपनी बात रखते हुए…
‘राष्ट्रीय सर्व ब्रह्माम्ण समाज’ एक पंजीकृत संस्था है. अलग- अलग समाज में रहते हुए ये सभी सर्व ब्रह्माम्णजनों को जोड़ने एवं एकजुटता को बनाए रखने के प्रति निरंतरता बनाए हुए है. हम प्रतिवर्ष ‘परशुरामजी जयंती समारोह’ भव्य रूप से मनाते आ रहे हैं. इस वर्ष भी 10 मई को हम सभी सर्व ब्रह्माम्ण मिलकर इस आयोजन को सफल बनाएंगे.
आज की इस बैठक में उपस्थित हुए-
राकेश कुमार शुक्ला, लक्ष्मीकांत तिवारी, अरविंद पाण्डेय, प्रदीप भट्टाचार्य, राधाकांत पाण्डेय, लक्ष्मी नारायण विशवा, रमेश कुमार शर्मा, नरेश कुमार चौरे, सी पी शर्मा, श्रीनिवास मिश्रा, ज्योति शर्मा, प्रमिला दुबे, अनुपमा शुक्ला, स्वीटी कौशिक और अरुण कुमार पंडा.
०००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)