- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें [ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]
छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें [ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

▪️
सेवानिवृति पर बीएसपी प्रबंधन ने दी भावभीनी विदाई


सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की सेवा से अप्रैल 2024 माह में सेवानिवृत्त हो रहे गैर-कार्यपालकों को 30 अप्रैल 2024 को सिविक सेंटर स्थित महात्मा गांधी कलामंदिर में आयोजित गरिमामयी समारोह में संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) श्री पवन कुमार ने भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक (कार्मिक) श्री संदीप माथुर, महाप्रबंधक (पर्सनल नाॅन-वक्र्स एवं माइन्स) श्री एस के सोनी उपस्थित थे।
कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) श्री पवन कुमार ने सेवानिवृत्त होने वाले इस्पात बिरादरी के सदस्यों को सेवानिवृत्ति आदेश प्रदान करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की।
इसके अतिरिक्त भिलाई इस्पात संयंत्र की सेवा से अप्रैल 2024 में सेवानिवृत्त हो रहे कार्यपालकों को विगत दिनों इस्पात भवन के निदेशक प्रभारी सभागार में आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी गई।
भिलाई इस्पात संयंत्र से अप्रैल 2024 में कुल 126 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए, जिसमें 4 कार्यपालक, 117 गैर-कार्यपालक शामिल है। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में खदान बिरादरी के 5 सदस्य भी शामिल हैं। संयंत्र के विभिन्न विभागों और खनिज नगरों में पदस्थ कुल 117 कर्मचारी अपनी लम्बी सेवा के बाद 30 अप्रैल 2024 को सेवानिवृत्त हुए।
०००
▪️
ग्राम ढाबा में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन


सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के तत्वाधान में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों एवं खदान क्षेत्रों में किया जाता है। इसी क्रम में 30 अप्रैल 2024 को ग्राम ढाबा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
ढाबा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 20 लोगों की जांच की गई जिसमें ग्राम के महिला, पुरुष एवं बच्चे सम्मिलित थे। इस शिविर में सामान्य जांच, शुगर, बीपी जांच के अतिरिक्त निःशुल्क दवाएं भी प्रदान की गई। शिविर में चिकित्सक डॉ सरस्वती, फार्मासिस्ट श्री सूसन राय, शुगर एवम बीपी परीक्षण के लिए श्रीमती फिरोजा जोसेफ व पंजीयनकर्ता श्री शम्भू दयाल तथा विभाग की ओर से श्रीमती सीता सिन्हा उपस्थित थी।
भिलाई इस्पात संयंत्र अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की निःशुल्क सुविधा काफी लंबे समय से उपलब्ध कराता आ रहा है। इसका उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए निरन्तर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, संयंत्र के परिधीय क्षेत्रों तथा खनि नगरियों में किया जा रहा है।
०००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)