- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ आसपास •यूनियन की खबरें… – भिलाई इस्पात संयंत्र एससी एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन – भिलाई इस्पात मजदूर संघ [ बीएमएस ] – भारतीय मजदूर संघ, जिला- दुर्ग – बीएसपी वर्कर्स यूनियन [बीडब्ल्यूयू]
छत्तीसगढ़ आसपास •यूनियन की खबरें… – भिलाई इस्पात संयंत्र एससी एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन – भिलाई इस्पात मजदूर संघ [ बीएमएस ] – भारतीय मजदूर संघ, जिला- दुर्ग – बीएसपी वर्कर्स यूनियन [बीडब्ल्यूयू]

🟥
मतदाता जागरूकता अभियान
‘भिलाई इस्पात संयंत्र एससी एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन’ के अध्यक्ष कोमल प्रसाद के नेतृत्व में 7 मई को लोकतंत्र के महापर्व पर पिछले सप्ताह से लगातार शत् प्रतिशत् मतदान के लिए ‘मतदाता जागरूकता अभियान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

‘ भिलाई इस्पात संयंत्र एससी एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन’ के पदाधिकारी, कार्यकारिणी व सदस्यों ने मतदाता जागरुकता अभियान के तहत रैली निकाल कर विभिन्न बाजारों, चौक चौराहों में लोगों को पोस्टर एवं पामलेट वितरण कर 7 मई को अपना और अपने पूरे परिवार का मताधिकार करने की अपील की. अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सुरक्षा, बेहतर भविष्य, सुरक्षित देश के लिए अपने संवैधानिक अधिकार यानी वोट अवश्य डालें.
👉 कोमल प्रसाद शत् प्रतिशत् मतदान के लिए आव्हान करते हुए…
इस अभियान में शामिल हुए- कोमल प्रसाद, विजय कुमार रात्ररे, वेदप्रकाश सूर्यवंशी, परमेश्वर लाल कुर्रे, चेतनलाल राणा, त्रिलोचन गहरे, जितेंद्र भारती, रकुंज लाल ठाकुर और अनेक सदस्य.
०००
🟥
संयुक्त यूनियनों के नेताओं द्वारा किए गए समझोता का पोल खोलने ‘भिलाई इस्पात मजदूर संघ’ ने किया पर्चा वितरण और राष्ट्रहित में शत् प्रतिशत् मतदान करने की अपील की.

👉 भिलाई इस्पात मजदूर संघ के सदस्यों द्वारा पर्चा वितरण करते हुए…
‘भिलाई इस्पात मजदूर संघ’ ने बीते कल सुबह बोरिया गेट के सामने श्रीराम मार्केट में राष्ट्रहित में शत् प्रतिशत् मतदान करने के लिए पम्पलेट वितरण के साथ संयुक्त मोर्चा यूनियनों द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र एवं सेल कर्मचारियों के वेतन समझोते को लेकर जो भ्रामक प्रचार किया जा रहा है, उसकी सच्चाई से श्रमिकों को अवगत कराया.
‘बीएमएस’ द्वारा वितरित किए गए पम्पलेट में जानकारी दी गई है- ‘2007 से लेकर अक्टूबर 2021 में जो आधा अधूरा अंतिम वेतन अग्रीमेंट हुआ है, इन पर यही संयुक्त मोर्चा यूनियनों के नेताओं ने प्रबंधन को खुश करने के लिए हस्ताक्षर किये हैं. एक तरफ संयंत्र से लगातार कर्मचारियों के सेवानिवृत होने से कर्मचारियों की संख्या दिन पर दिन कम हो रही है. काम का दबाव भी बढ़ रहा है और इन नेताओं ने ‘ बॉयोमैट्रिक अटेंडेंस प्रणाली’ लागू करने को स्वीकार कर सेल कर्मचारियों एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों के साथ धोख़ा किया है.
संयुक्त मोर्चा यूनियनों ने ग्रेच्युटी सीलिंग का अघोषित समझोता किया. पूरे देश में सेल ही ऐसा उपक्रम था, जिसमें कर्मचारियों को उनका वास्तविक ग्रेच्युटी का भुगतान बिना किसी सीमा बंधन के होता था, परंतु सेल में ग्रेच्युटी सीलिंग लागू होने पर सेल एवं संयंत्र के कर्मचारियों को सेवानिवृत होने पर लाखों रु. का नुकसान हो रहा है. पेंशन मद में भी यही संयुक्त मोर्चा यूनियनों ने अधिकारियोंं एवं कर्मचारियों में प्रबंधन के साथ भेदभाव स्वीकार किया.

आज इस अभियान में उपस्थित थे- ‘भिलाई इस्पात मजदूर संघ’ के कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर सिंह, पूर्व अध्यक्ष आईपी मिश्रा, जिला महामंत्री हरिशंकर चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष शारदा गुप्ता, विनोद उपाध्याय, सुरेंद्र चौहान, कैलाश सिंह, कोषाध्यक्ष रवि चौधरी, सचिव अरविंद सिंह, अखिलेश उपाध्याय, अनिल सिंह, अशोक कुमार, रमेश दत्त पाण्डेय, वरिष्ठ सदस्य अवधेश पाण्डेय, रजनेश सिंह, राकेश पाठक, संतोष पाराशर और अन्य अनेक कार्यकर्ता.
०००
🟥
मतदाता केवल मतदाता ही नहीं, देश का भाग्य विधाता भी है- दिनेश पांडेय, प्रदेश महामंत्री, भारतीय मजदूर संघ

👉 भारतीय मजदूर संघ जिला- दुर्ग की बैठक में पदाधिकारी…
बीते कल ‘भारतीय मजदूर संघ’ जिला-दुर्ग की कार्यसमिति एवं संबद्ध यूनियन की बैठक जिला कार्यालय सुपेला में सम्पन्न हुई. बैठक में जिला मंत्री हरिशंकर चतुर्वेदी द्वारा जिला की संबद्ध यूनियनों की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी जिला कार्यालय को सौंपना एवं जिले के विभिन्न उद्योगों, संस्थानों, निकायों में जहाँ ‘भारतीय मजदूर संघ’ की यूनियन नहीं है, वहां ‘भारतीय मजदूर संघ’ का गठन करना और जिले में ‘भारतीय मजदूर संघ’ के विस्तार करने की योजना बनाई गई. जिला मंत्री हरिशंकर चतुर्वेदी के नेतृत्व में एक कमेटी गठित करने का भी निर्णय लिया गया, जो समयबद्ध तरीके से कार्य करेगी.
मुख्य रूप से आमंत्रित ‘भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़’ के महामंत्री दिनेश पांडेय ने कहा कि-
भारत अपने आजादी का 75 वां वर्ष पूरा कर चुका है, आने वाले सालों में भारत को फिर से पहले स्थान पर लाना है. भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ अर्थव्यवस्था बनाना है और इस सपने को साकार करने के लिए जरूरी है मतदान करें एवं एक अच्छी सरकार बन सके. इस अवसर पर दिनेश पांडेय ने शत् प्रतिशत् मतदान करने की शपथ भी दिलाई.

आज के इस बैठक में उपस्थित हुए-
‘बिजली कर्मचारी प्रदेश महासंघ’ के महामंत्री बीएस राजपूत, वरिष्ठ नागरिक संघ’ के प्रदेश महामंत्री राधाकांत पांडे, ‘भारतीय मजदूर संघ’ के जिला अध्यक्ष मिथिलेश विश्वकर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष रवि चौधरी, जिला मंत्री हरिशंकर चतुर्वेदी, ‘दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ’ के संयुक्त महामंत्री बसंत महापात्रा, ‘ भिलाई इस्पात मजदूर संघ’ के कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर सिंह, ‘खदान मजदूर संघ’ नंदिनी इकाई के अध्यक्ष अशोक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ जायसवार, सुरेंद्र वैष्णव, जिला कोषाध्यक्ष अनिल सिंह, ‘सुरक्षा कर्मचारी संघ’ के अध्यक्ष वाल्मीकि सिंह, ‘बिजली इकाई’ दुर्ग जिला अध्यक्ष शिवेंद्र दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष आईपी मिश्रा, ‘भिलाई इस्पात मजदूर संघ’ के वरिष्ठ सदस्य कुलदीपक तिवारी, कैलाश दुबे, संदीप पांडे और अनेक यूनियन से जुड़े सदस्य.
ये जानकारी हरिशंकर चतुर्वेदी ने ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के प्रतिनिधि को दी.
०००
🟥
‘संयुक्त मोर्चा यूनियन’ भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल पर लगा रहे हैं बेबुनियाद आरोप- बीएसपी वर्कर्स यूनियन [बीडब्ल्यूयू]

‘बीएसपी वर्कर्स यूनियन [बीडब्ल्यूयू] के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता ने प्रेस को जारी बयान में
कहा-
संयुक्त मोर्चा यूनियन विजय बघेल पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है. यूनियन के पास ना तो नीति है, ना नियत है. केवल और केवल विरोध करना है. संयुक्त यूनियन प्रबंधन की गोद में बैठकर श्रमिक विरोधी प्रमोशन पॉलिसी पर हस्ताक्षर किए थे. कर्मचारियों का 2014 से ग्रेच्युटी को सीलिंग करवाया था, इसके चलते आज नए कर्मचारी पूर्ण ग्रेच्युटी लाभ पाने से वंचित हैं. बीएसपी कर्मी के पीएफ राशि को निजी ट्रस्ट में भेजा, इस नियम के कारण क्रमियों को नई पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है.
उज्ज्वल दत्ता ने बयान में कहा-
भाजपा सरकार के कारण ही ठेका श्रमिकों का पीएफ राशि ऑनलाइन हुआ है. इसकी वजह से क्रमियों को अपनी पीफ राशि कभी भी आसानी से मिल जाती है और पीफ खाते में पूरा पैसा आ जाता है.
उज्ज्वल दत्ता ने कहा कि यही यूनियन आधे अधूरे वेतन समझोते पर हस्ताक्षर कर क्रर्मियों के साथ धोख़ा किया है. एनजेसीएस की बैठक में प्रबंधन के साथ हाँ में हाँ मिलाकर दस्तख्त करते हैं. चाहे वो बॉयोमेट्रिक लगाने की बात हो, गलत बोनस के फार्मूले की बात हो, श्रमिकों के अनैतिक ट्रांसफर का मामला हो, लोकल अग्रीमेंट की बात हो. ठेका श्रमिकों को भी वाजिब हक ना दिला सके और पदनाम के मुद्दे का भी हल नहीं कर सके. केवल केंद्र की भाजपा सरकार और विजय बघेल का विरोध करना है.

उज्ज्वल दत्ता ने कहा कि विजय बघेल ने बीएसपी कर्मचारी और ठेका श्रमिकों की समस्याओं के लिए हमेशा आवाज उठाई है. विजय बघेल ने लोकसभा में इस मुद्दे को लेकर आवाज उठाई है, उन्हीं के प्रयास से ही बीएसपी और ठेका बंधुओं के कई समाधान हुआ है और आगे भी होगा.
०००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)