- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें[ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]
छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें[ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

Bhilai गोलीकांड के एक और आरोपी अंकुर शर्मा के घर चला बुलडोजर

बीएसपी प्रवर्तन विभाग की टीम ने सेक्टर 6 के 42 मकान को अवैध कब्जे धारी से मुक्त कराया

– सेक्टर 6 सड़क एवेन्यू में बीएसपी की टीम ने आरोपी अंकुर शर्मा के निवास सहित 13 घरों को अवैध कब्जे से मुक्त करवा कर खाली करा कर बुलडोजर चलाया मकान के दरवाजे और खिड़की तक निकाल लिए गए।
– इस कार्यवाही के दौरान ब्लॉक 5 क्वार्टर नंबर सी में अवैध कब्जे के मकान में फिनायल और अगरबत्ती कारखाने का संचालन हो रहा था।
– आरोपी अंकुर शर्मा के मकान से बटन दार चाकू एवं अन्य हथियार भी बरामद किया गया।
– पुलिस, जिला प्रशासन और BSP की टीम मौके पर उपस्थित रहे कर कार्यवाही की।
– सेंट्रल एवेन्यू में ग्लोब चौक में हुए गोलीकांड में शामिल था।
* अंकुर शर्मा और यशवंत नायडू अरेस्ट किये गये।
– अमित जोंश और सागर उर्फ डागी फरार है।
– आज सेक्टर 06 में कुल 26 अवैध कब्जा के हिस्से पर बीएसपी प्रशासन ने तोड़फोड़ की कार्यवाही जारी रखी।

बीएसपी प्रवर्तन विभाग की टीम ने आज सेक्टर 6 के 26 मकान से अभी कब्जा हटाया इस दौरान मकान के दरवाजा खिड़की जहां निकाल दिए गए वहीं नल के कनेक्शन काट दिए गए इन मकानों में लंबे समय से अवैध कब्जाधारियों का कब्जा था और मकान कुछ रसूखदार एवं अपराधी तत्वों के लोगों द्वारा किराया पर चलाए जा रहा था ऐसे ही एक मकान में फिनायल और अगरबत्ती का कारखाना भी संचालित था इस मकान से भारी संख्या में फटाका भी जप्त किया गया है।

इसके अलावा संपदा न्यायालय के डिक्री आदेश क्रमंक -59/2024 के अनुपालन में आवास 7B/38/6 को अवैध कब्जे से खाली करवाकर लाइसेंसधारी को सुपुर्द किया गया। सड़क-38, में ही एक अन्य आवास क्रामंक -8Q को भी अवैध कब्जेधारी से खाली करवाकर रखरखाव कार्यालय को सौपा गया। कार्यवाही के दौरान कार्यपालक मजिस्ट्रेट योगिता बंजारे, सीएसपी भिलाई श्री सत्य प्रकाश तिवारी, टीआई कोतवाली राजकुमार लहरे, टीआई भट्टी प्रशांत तिवारी, टीआई वैशालीनगर ममता अली शर्मा, टीआई नेवई आनंद शुक्ला आदि सहित भारी पुलिसबल उपस्थित था।
–00–
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर राजहरा में विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर 1 जुलाई, 2024 को भिलाई इस्पात संयंत्र के लौह अयस्क समूह के राजहरा माइंस हॉस्पिटल में एक बड़े चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सेक्टर 9 हॉस्पिटल भिलाई से आए हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में 10 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने लौह अयस्क समूह राजहरा के कार्मिकों को विशेष चिकित्सा सुविधा प्रदान की।
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस, चिकित्सा के क्षेत्र में समाज सेवा समर्पण और चिकित्सा आवश्यकताओं को प्राप्त करने के इच्छुक लोगों के सेवार्थ लगे हुए चिकित्सकों के सम्मान हेतु प्रतिवर्ष 1 जुलाई को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 1991 से हुई थी। कार्यपालक निदेशक (खान) श्री बी के गिरी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रभारी) श्री एम रविंद्र नाथ के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में दिनांक 4.6.2024 को मुख्य महाप्रबंधक (खदान) की अध्यक्षता में एवं डॉक्टर कौशलेंद्र ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सेक्टर 9 हॉस्पिटल की उपस्थिति में राजहरा माइंस के समस्त वरिष्ठ यूनियन पदाधिकारी के साथ बैठक हुई थी। इस बैठक में राजहरा माइंस हॉस्पिटल में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी गई थी। इसी के तारतम्य में कार्यपालक निदेशक (खदान) एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रभारी) डॉ एम रविन्द्रनाथन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनायके, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनिता द्विवेदी के नेतृत्व में सेक्टर 9 हॉस्पिटल के प्रबंधन के त्वरित निर्णय पर बैठक के एक माह के अंदर ही चिकित्सक दिवस के शुभ अवसर पर राजहरा में 1 जुलाई को चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भिलाई से आए 10 विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा 400 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य जांच की गई जिन्हें सही और उचित चिकित्सा एवं मार्गदर्शन दिया गया जिसमें से तीन मरीज विशेष रुप से गंभीर बीमारियों से ग्रसित पाए गए। खान प्रबंधन के द्वारा राजहरा में पहली बार ऐसे शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में भिलाई से आए हुए एवं राजहरा हास्पिटल के चिकित्सा अधिकारियों एवं महाप्रबंधक (खदान ) के नेतृत्व में केक काटकर शिविर का शुभारंभ किया गया। मुख्य महाप्रबंधक (खदान -लौह अयस्क खदान समूह) श्री आर. बी. गहरवार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर द्वारा सभी चिकित्सकों को चिकित्सक दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। मुख्य महाप्रबंधक श्री आर. बी. गहरवार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर एवं चिकित्सकों को बधाई देते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र के चिकित्सा विभाग को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और आश्वस्त किया कि भविष्य में भी यह कार्यक्रम निरंतर चलता रहेगा |

डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर ने मुख्य महाप्रबंधक श्री आर. बी. गहरवार एवं माइंस प्रबंधन द्वारा आयोजित किये जा रहे इस शिविर के लिए उनको धन्यवाद दिया एवं प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसा आयोजन होते रहे, ऐसी अपेक्षा की।
उद्घाटन कार्यक्रम में कार्मिक विभाग की ओर से उपस्थित डॉ. जे एस बघेल ने भिलाई इस्पात संयंत्र के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग एवं प्रभारी राजहरा माइंस हॉस्पिटल डॉ. मनोज डहरवाल को इस कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग हेतु कार्मिक विभाग के द्वारा एवं लौह अयस्क प्रबंधन की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया। खदान प्रबंधन राजहरा के द्वारा भिलाई से आए हुए समस्त चिकित्सकों एवं राजहरा माइंस हॉस्पिटल के चिकित्सकों को प्रतीक चिन्ह के रूप में एक प्रतीक चिन्ह भी प्रदान किया गया। शिविर का समय प्रातः 8:00 बजे से 3:00 बजे दोपहर तक रखा गया था।
भिलाई से आए हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों में डॉ राजशेखर राव (सर्जरी), डॉ. इमानुएल मेसी (ऑर्थोपेडिक), डॉ. चित्रा सुनाओ (आप्थाल्मालॉजी), डॉ. श्वेता वर्मा (इ एंड टी), डॉ. हिमानी गुप्ता (ओ एंड जी) डॉ. शिखा अग्रवाल (एनेस्थीसिया), डॉ. श्रीमती परमिता दास गुप्ता (डाइटिशियन), डॉ. दिग्विजयेंद्र किशोर (फिजियोथैरेपी), डॉ. वनिता शर्मा (डेंटल), डॉ. सुबोध शाहा (पीडियाट्रिक्स) अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ डॉक्टर थे। शिविर के आयोजन अवसर पर स्थानीय यूनियन के एसकेएमएस से श्री कमलजीत मान, इंटक यूनियन के श्री तिलक मानकर एवं सीटू यूनियन के श्री प्रकाश क्षत्री ने अपने यूनियन प्रतिनिधियों के साथ आकर राजहरा माईन्स हास्पिटल की चिकित्सा सुविधा में सुधार हेतु उठाये गए इस प्रारंभिक प्रयास की प्रसंशा एवं सराहना की एवं ख़ुशी जाहिर करते हुए समस्त डॉक्टरों को पुष्प प्रदान कर धन्यवाद दिया एवं चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कार्यक्रम में उपस्थित माइंस के प्रमुख उच्च अधिकारियों में श्री विपिन कुमार महाप्रबंधक (एम एंड एस), ऑफिसर एसोसियेशन से श्री नितेश छतरी (सहायक महाप्रबंधक) प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
–00–
सेल-बीएसपी के साबरमती वेल्डिंग प्लांट ने बनाया नया रिकॉर्ड

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के साबरमती स्थित फ्लैश बट वेल्डिंग प्लांट (एफबीडब्ल्यूपी) ने जून 2024 माह में 282 लॉन्ग रेल पैनल उत्पादन का नया रिकॉर्ड बनाया है। एफबीडब्ल्यूपी ने मई 2024 में दर्ज 264 लॉन्ग रेल पैनल उत्पादन के पिछले सर्वश्रेष्ठ को पार किया।
एफबीडब्ल्यूपी, साबरमती से अब तक भारतीय रेलवे को 260 मीटर वेल्डेड रेल पैनलों के 22 रेक भेजे जा चुके हैं। इसके अंतर्गत वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल से जून अवधि में भेजे गए दस रेक और वित्त वर्ष 2023-24 में भेजे गए 12 रेक शामिल हैं।
साबरमती प्लांट से 260 मीटर वेल्डेड रेल पैनल की पहली रेक नवंबर 2023 में भेजी गई थी। एफबीडब्ल्यूपी में वेल्डिंग हेतु इनपुट रेल की आपूर्ति भिलाई इस्पात संयंत्र के रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल द्वारा 26 मीटर लंबाई में की जा रही है। साबरमती स्थित फ्लैश बट वेल्डिंग प्लांट के उपयोग से भारतीय रेलवे को 260 मीटर लांग रेल पैनल आपूर्ति की मात्रा बढ़ाने में सेल-बीएसपी को मदद मिली है।
—————–
ओएचपी-बी में लंप आयरन ओर क्रशिंग यूनिट ने बनाया नया रिकॉर्ड

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के ओर हैंडलिंग प्लांट-बी (ओएचपी-बी) स्थित लंप आयरन ओर क्रशिंग यूनिट में जून 2024 माह में 1,04,473 टन की उच्चतम लंप क्रशिंग दर्ज किया गया। फरवरी 2024 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ 97,002 टन को पार करते हुए क्रशिंग यूनिट ने यह नया रिकाॅर्ड बनाया।

नई क्रशिंग यूनिट आयरन ओर लंप को आयरन ओर फाइन्स में क्रश करती है, जिसका उपयोग सिंटर प्लांट द्वारा सिंटर बनाने के लिए किया जाता है। इस यूनिट का उद्घाटन 9 दिसंबर 2023 को किया गया था। लंप अयस्क क्रशिंग यूनिट से क्रश्ड आयरन ओर फाइन्स की गुणवत्ता प्लांट की कैप्टिव खदानों में घटते आयरन ओर भंडार से आपूर्ति किए गए फाइन्स की तुलना में बेहतर है।
आयरन की उच्च मात्रा और न्यूनतम गैंग कम्पोनेंट के साथ, नई क्रशिंग यूनिट से क्रश्ड आयरन ओर फाइन्स से उत्पादित सिंटर अधिक क्षमता और बेहतर गुणवत्ता की होती है, जिसके परिणामस्वरूप ब्लास्ट फर्नेस में हाॅट मेटल उत्पादन प्रक्रिया की टेक्नो-इकानाॅमिक्स में महत्वपूर्ण सुधार सुनिश्चित हुआ है।
————
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)