- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई इस्पात मजदूर संघ की बैठक : 23 जुलाई ‘भारतीय मजदूर संघ’ के 70वें वर्ष शुभारंभ एवं स्थापना दिवस, सम्मान समारोह के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम की चर्चा व विचार-विमर्श
भिलाई इस्पात मजदूर संघ की बैठक : 23 जुलाई ‘भारतीय मजदूर संघ’ के 70वें वर्ष शुभारंभ एवं स्थापना दिवस, सम्मान समारोह के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम की चर्चा व विचार-विमर्श

👉 ‘बीएमएस’ के सेक्टर-6 कार्यालय में पदाधिकारी व सदस्य
छत्तीसगढ़ आसपास [भिलाई] : बीएसपी संयंत्र की मान्यता प्राप्त यूनियन ‘भिलाई इस्पात मजदूर संघ’ की आवश्यक बैठक विगत दिनों सम्पन्न हुई. ‘बीएमएस’ के महामंत्री चन्ना केशवलू ने कहा कि- 23 जुलाई को ‘महात्मा गाँधी कला मंदिर’ सिविक सेंटर में ‘भारतीय मजदूर संघ’ के 70वें स्थापना दिवस पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है.
इस गरिमामय कार्यक्रम में समाज में अपना विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा. व्यक्तिगत सम्मान के अलावा भिलाई प्रेस क्लब, महिला समाज, स्वच्छधरा वेलफेयर समिति, श्री रमेशचन्द्र फाउंडेशन, श्री सत्य साँई सेवा समिति, श्रीराम जन्मोत्सव समिति, वैदेही महिला भजन मण्डली, श्री श्री मातृशक्ति महिला मण्डल, बीएसपी वर्कर्स कांट्रेक्टर एण्ड वेलफेयर सोसाइटी और भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन भी सम्मानित होंगे.
चन्ना केशवलू ने बताया कि-
सम्मान समारोह के अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन और छत्तीसगढ़ राज्य भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार पाण्डेय होंगे.

चन्ना केशवलू की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपस्थित हुए-
वशिष्ठ वर्मा, सन्नी ईप्पन,डील्ली राव, प्रदीप कुमार पाल, जोगेंद्र कुमार, अनिल गजभिये, जगजीत सिंह, मृगेंद्र कुमार, गौरव कुमार, राजनारायण सिंह, भूपेंद्र बंजारे, सुधीर गड़ेवाल, गंगाराम चौबे, दीपक मिश्रा, ए. वेंकटरमैया, पूरनलाल साहू, अखिलेश उपाध्याय, नवनीत हरदेल, संजय कुमार साकुरे, प्रकाश सोनी, जॉन आर्थर, सुबोधित सरदार, नागराजू, दीनानाथ जैसवार, आर के सोनी, घनश्याम साहू, राजेंद्र सिंह ठाकुर, संतोष सिंह, भागीरथी चंद्राकर, अनिल बिसेन, ईश्वर साहू, राजीव सिंह, मुरारी कुमार, बिबास सिन्हा, प्रमोद कुमार, दिनेश कुमार हिरवानी, एम आर मूर्ति, संतोष जगन्नाथ नाले, राजेश बघेल, प्रशांत क्षीरसागर, यशपाल ताम्रकर, वेंकटराव और अनेक सदस्य.
🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)