- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई इस्पात संयंत्र एससी एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन [आनंद रामटेके गुट] द्वारा 9 अगस्त को आदिवासी दिवस मनाने का निर्णय लिया : आयोजन डॉ बाबा साहेब अंबेडकर भवन सेक्टर-6 में किया जाएगा
भिलाई इस्पात संयंत्र एससी एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन [आनंद रामटेके गुट] द्वारा 9 अगस्त को आदिवासी दिवस मनाने का निर्णय लिया : आयोजन डॉ बाबा साहेब अंबेडकर भवन सेक्टर-6 में किया जाएगा

छत्तीसगढ़ आसपास [भिलाई] :
भिलाई इस्पात संयंत्र एससी/ एसटी इम्प एसोसिएशन भिलाई द्वारा डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर भवन सेक्टर 06 भिलाई स्थित 09 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस मनाने एवम् सस्था के द्वारा संचालित सामाजिक गतिविधियों के साथ साथ सस्था की अन्य विषयों के तहत दिनांक 27/07/2024 को डॉ अम्बेडकर भवन सेक्टर 06 में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में सर्व सम्मति से भिलाई इस्पात संयंत्र एससी एसटी इम्प एसोसिएशन भिलाई के माध्यम से09 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस एचसीएल कालोनी के पास स्थित डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर भवन सेक्टर 06 भिलाई में मनाने का निर्णय लिया गया है।
जो एसोसिएशन द्वारा 10 अगस्त 2024 दिन शनिवार को मनाया जावेगा।
इस समारोह में भिलाई दुर्ग सहित छत्तीसगढ़ अचलं के सर्व आदिवासी समाज के जन प्रतिनिधि के साथ साथ प्रबुद्ध जन प्रतिनिधि सहित अम्बेडक्राइड प्रमुख अतिथि के रूप उपस्थित हो कर मार्ग दर्शन करने उपस्थित होगें।
इस विषय के साथ साथ एसोसिएशन द्वारा संचालित सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी गई एवं पदाधिकारियों के माध्यम से लाये गए अन्य विषय पर चर्चा हुई साथ सस्था की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी गई।
बैठक में भिलाई इस्पात संयंत्र एससी एसटी इम्प एसोसिएशन भिलाई पदाधिकारी प्रमुख रूप से अध्यक्ष आनदं रामटेके, कार्यकारी अध्यक्ष दीनानाथ प्रसाद, उपाध्यक्ष किशोर कुमार कन्नोजे, अरविंद रामटेके,गोविन्द कन्नौजीया, महासचिव सतोषं कुमार ठाकुर, जोनल सचिव अरुण वैध, निशान्त शुर्यवशीय, कोषाध्यक्ष रामचंद्र बेहरा,कार्यकारी सदस्य अनिल गजभिये,सहित प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
▪️▪️▪️▪️▪️▪️
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)