- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई में सनकी पति ने पत्नी को कार से फेंका, घसीटकर कुचलने की भी कोशिश
भिलाई में सनकी पति ने पत्नी को कार से फेंका, घसीटकर कुचलने की भी कोशिश

स्टील सिटी भिलाई में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को चलती कार से न सिर्फ फेंक दिया बल्कि कार से ही कुचलने की भी कोशिश की. इस दौरान उसकी पत्नी का पैर बुरी तरह कुचल गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पीड़िता के परिजनों ने भिलाई नगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. परिजनों का आरोप है कि पति ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी की जान लेने की कोशिश की है. सनकी पति पर आरोप है कि उसने पत्नी की 72 वर्षीय दादी के साथ भी मारपीट की है.
सोमवार को वो अपनी दादी उर्मिला देवी का इलाज करवाने सेक्टर 9 स्थित अस्पताल में आई थी. अस्पताल से अपनी दादी को डिस्चार्ज करा करके जब प्रियंका वापस आ रही थी तभी रजत वहां पहुंच गया और उसे अपने साथ चलने को कहा. आरोप है कि रजन ने प्रियंका की दादी को जबरन कार में बैठा भी लिया लेकिन प्रियंका ने ऐसा करने से मना कर दिया. जिसके बाद रजत ने अपनी पत्नी प्रियंका के साथ मारपीट की और जबरन गला दबाने की कोशिश की. आरोप है कि उसने प्रियंका को चलती कार से फेंका फिर उस पर कार चढ़ाने की कोशिश भी की. इसी दौरान प्रियंका का पैर कार से कुचल गया. इस पूरी वारदात के बाद रजत दादी को कार में बिठाकर घर चल गया. दूसरी तरफ जब प्रियंका के परिवार वालों को मामले की जानकारी हुई तो वे सीधे रजत के घर पहुंचे और दादी को वापस ले आए. दूसरी तरफ भिलाई नगर थाने के टीआई राजकुमार लहरो ने स्वीकार किया है कि कार से कुचलने की कोशिश का मामला आया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया है. दोनों को सुनने के बाद आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)