- Home
- Chhattisgarh
- कार में बैठकर खिला रहा था ऑनलाइन सट्टा, पुलिस ने युवक को धरदबोचा
कार में बैठकर खिला रहा था ऑनलाइन सट्टा, पुलिस ने युवक को धरदबोचा

दुर्ग: दुर्ग में पुलिस ने रेड्डी अन्ना ऐप के पैनल नंबर 128 का संचालन करते एक आरोपी हर्ष कुमार को धरदबोचा है। बताया गया है कि आरोपी खुर्शीपार के दुर्गा मंदिर वार्ड में हर्ष किराना और मोबाइल की दुकान चलाता है, लेकिन इसकी आड़ में ऑनलाइन सट्टा भी खिलवाता था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने दो मोबाइल फोन, पांच अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड, पांच सिम कार्ड, नकदी रकम 1043 रुपये और प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार जब्त किया है,जिसकी कुल कीमत 8,73,000 रुपये है।
हर्ष के मोबाइल से पुलिस को ऑनलाइन गेमिंग में लगाए गए 6 लाख 37 हजार 330 रुपये के लेन-देन और व्हाट्सएप ग्रुप में हिसाब-किताब की जानकारी मिली। आरोपी के पास से ऑनलाइन गेमिंग में उपयोग करने वाले दो मोबाइल फोन, पांच अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड, पांच सिम कार्ड, नकदी रकम 1043 रुपये और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई। कुल 8,73,000 रुपये की संपत्ति और राशि जब्त की गई है। आरोपी के खिलाफ भिलाई भट्टी थाना में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)