- Home
- Chhattisgarh
- साय कैबिनेट की बैठक शुरू, किसानों और कर्मचारियों के हित में सरकार ले सकती है अहम फैसला
साय कैबिनेट की बैठक शुरू, किसानों और कर्मचारियों के हित में सरकार ले सकती है अहम फैसला
2 years ago
291
0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है. कैबिनेट की बैठक में कई हम मुद्दों पर मुहर लग सकती है.
बैठक में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण फैसले होने की संभावना है. नगर निगम के महापौर, नगरपालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष का निर्वाचन प्रत्यक्ष प्रणाली तथा मतपत्र मतपेटियों के स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से कराए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी जा सकती है. बैठक में प्रदेश में बारिश की स्थिति और खाद की उपलब्धता के साथ ही खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में समीक्षा की जा सकती है. कैबिनेट में हर घर तिरंगा अभियान पर भी चर्चा संभव है. इसके अलावा किसानों और कर्मचारियों के हित में भी कुछ महत्वपूर्ण निर्णय हो सकते हैं.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)