- Home
- Chhattisgarh
- सरयूपारीण ब्राह्मण समाज : समाज की वार्षिक आम सभा एवं ‘ब्रह्मप्रकाश’ पत्रिका का विमोचन
सरयूपारीण ब्राह्मण समाज : समाज की वार्षिक आम सभा एवं ‘ब्रह्मप्रकाश’ पत्रिका का विमोचन

👉 • ‘ब्रह्मप्रकाश’ भवन स्मृति नगर भिलाई में आयोजित ‘सरयूपारीण ब्राह्मण समाज’ की वार्षिक आम सभा के मुख्य अतिथि थे- दूधाधारी मठ रायपुर के महंत राजश्री राम सुंदर दास और विशिष्ट अतिथि रहे- छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई-दुर्ग
भिलाई [03 मई, 2026] : “सरयूपारीण ब्राह्मण समाज” की वार्षिक समारोह बीते दिनों ‘ब्रह्म प्रकाश’ भवन में सम्पन्न हुआ.
प्रारंभ में भगवान श्री ब्रह्मदेव प्रतिमा की पूजा की गई. पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित किया गया. मंत्रवाचन पं. हरिकृष्ण पांडे द्वारा किया गया.

👉 • मंचासीन अतिथियों के साथ ‘सरयूपारीण ब्राह्मण समाज’ के अध्यक्ष प्रभुनाथ मिश्र और महासचिव रामलखन मिश्र
अध्यक्षीय उद्बोधन प्रभुनाथ मिश्र ने दिया. रामलखन मिश्र ने समाज के प्रतिवेदन को रखा. आय-व्यय की जानकारी कोषाध्यक्ष कैलाश पाठक ने दी.

👉 • ‘सरयूपारीण ब्राह्मण समाज’ की वार्षिक स्मारिका ‘ब्रह्मप्रकाश’ का विमोचन किया गया अतिथियों द्वारा
इस अवसर पर महंत राजश्री राम सुंदर दास ने कहा कि-
आज ‘सरयूपारीण ब्राह्मण समाज’ जिला-दुर्ग भिलाई का कार्य काफी अच्छा और गतिशील तरीके से चल रहा है, और संगठित भी कार्य कर रहा है, जो कि समाज हित में काफी उन्नति करने वाला है साथ ही समाज की पत्रिका ब्रह्म प्रकाश का नियमित रूप से प्रकाशन होना ,और सामाजिक कार्यों को इसमें साझा करना काफी प्रशंसनीय कार्य है,और सारे जानकारी इस पत्रिका के माध्यम से होना और भी अच्छी बात है, हमारे पूर्वजों ने सदैव सभी समाजों के हित और भलाई की बात की हैं और ब्राह्मण समाज सदैव अपने विचार बुद्धि से देश भर के सभी समाजों को सहयोग के भाव से कार्य करते हुए आ रहा है, सर्व भवन्तु सुखिना का भाव ब्राह्मण समाज का अनादि काल से रहा है, शिक्षा ,संस्कार, ज्ञान और अच्छे विचार अपनी आने वाली पीढ़ियों को दे, ताकि समाज का नाम और गौरव बढ़े, ब्राह्मण समाज संगठित होकर सभी जाति वर्ग के हित में कार्य करे, ऐसी अपेक्षा करता हूँ.
प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि-
आज मेरे लिए और समाज के लिए गौरव की बात है कि सम्माननीय महंत जी के समक्ष पत्रिका ब्रह्म प्रकाश का विमोचन होने जा रहा है, जो समाज के लिए उपयोगी सिद्ध होगा, हर कालखंड में देश में जब जब गिरावट आई है, तो किसी भी रूप में ब्राह्मण समुदाय से ही किसी व्यक्तित्व ने आगे आकर समाज को एक अच्छी सोच और नई सकारात्मक दिशा प्रदान की है,आज कुछ लोग ब्राह्मण समाज के प्रति द्वेष पूर्ण तरीके बाते करते हैं, जबकि समय समय पर इस ब्राह्मण समाज के ही दधीचि, वशिष्ठ, परशु राम, जमदग्नि ,चाणक्य,रामदास, बनकर समाज हित सर्व समाज के हित की बात करी है,राजनीति में भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने समाज के अंतिम व्यक्ति के उद्धार को लेकर अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद का सिद्धांत की बात की है, छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलन भी संत कवि पवन दीवान जी एवं छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण भी ब्राह्मण समाज के अटल बिहारी जी वाजपेई ने किया था अर्थात ब्राह्मण समाज ने कभी भी अपनी नहीं सदैव पूरी दुनिया, देश, वर्ग जाति के कल्याण के बारे मे सोचकर कार्य किया है, आज हमें अपना बौद्धिक शक्ति को विकसित करने की जरूरत है, आने वाले पीढ़ियों को अच्छा संस्कार, ज्ञान, और उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करें, ज्ञान की शक्ति को बढ़ाए आज के इस अवसर पर समाज के सभी सदस्यों को बधाई शुभकामनाएं देता हूँ.
प्रभुनाथ मिश्र ने सदस्यों से सक्रिय रूप से भागीदारी की बात कही. समाज तभी निरंतर गतिमान रहेगा, जब तक सदस्यों की एक जुटता एवं सहयोग बना रहेगा.
‘सरयूपारीण ब्राह्मण समाज’ के उपाध्यक्ष एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रभारी नागेंद्र पांडे ने पत्रिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी.
इस अवसर पर समाज के प्रभुद्धजन उपस्थित हुए-







‘सरयूपारीण ब्राह्मण समाज’ के अध्यक्ष प्रभुनाथ मिश्र, महासचिव रामलखन मिश्र, उपाध्यक्षगण संजय पांडे, चंद्र शेखर पांडे, विष्णु पाठक,उमेश शुक्ला,दीपक मिश्रा, सुनील मिश्र, संजय मिश्रा, नर्मदा प्रसाद मिश्रा, कन्हैया लाल तिवारी, रामायण मिश्रा, विजय नारायण द्विवेदी, सुबोध द्विवेदी, दिनेश त्रिपाठी, रवि मिश्रा, ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, प्रीति दुबे, शशि प्रभा मिश्रा, लक्ष्मी नारायण विश्वा, गणेश शुक्ला, समीर त्रिपाठी, दिनेश मिश्र, रविन्द्र शुक्ला, रामविलास मिश्रा, शशि कांत दुबे, सत्येंद्र बहदूर तिवारी, प्रभात मिश्रा,प्रवीण पांडे, श्लोक शुक्ला, एन एन मिश्रा, सुनील मिश्र, रविशंकर दुबे, रंजना शर्मा, रकमणि शर्मा, लोकेश पांडे,काजल मिश्रा, स्मृति शर्मा,लालिमा तिवारी, अंजू तिवारी, प्रतिमा तिवारी, किशोर तिवारी अतुल शर्मा, अनुपमा उपाध्याय, रीता चौबे, कविता मिश्र, अखिलेश त्रिपाठी, सुभाष तिवारी, रामबिहारी मिश्र, महेश तिवारी, कैलाश पाठक, नागेंद्र पांडे, मनीष पांडे, हरे कृष्ण पांडे, प्रतिमा तिवारी, कनक मिश्र,किरण दुबे, विभा मिश्रा, कीर्ति शर्मा, सारिका पांडे, मधु दुबे रंजना मिश्रा, कांता जोशी, कंगना शुक्ला जया द्विवेदी विनय शर्मा रमेश तिवारी, किशोर कुमार कमल कुमार शर्मा और समाज के मातृ शक्ति सदस्य.
संचालन सुनील मिश्र ने किया और आभार व्यक्त नागेंद्र पांडे ने दिया.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)