- Home
- Chhattisgarh
- ‘भिलाई इस्पात संयंत्र एससी- एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन’ के तत्वावधान में ‘कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग’ के अनुसूचित जाति-जनजाति के श्रमवीरों के अप्रैल-2026 सेवानिवृत्त सम्मान समारोह सम्पन्न
‘भिलाई इस्पात संयंत्र एससी- एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन’ के तत्वावधान में ‘कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग’ के अनुसूचित जाति-जनजाति के श्रमवीरों के अप्रैल-2026 सेवानिवृत्त सम्मान समारोह सम्पन्न

👉 • सम्मान समारोह डॉ. अंबेडकर प्रेरणा स्थल सेक्टर-6 में एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद की अध्यक्षता में राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दशरथ प्रसाद अहिरवार की उपस्थिति में हुआ
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
भिलाई इस्पात संयत्र एससी/एस.टी. एम्पलाईज एसोसिएशन (पं. क्र-6976) के अध्यक्ष श्री कोमल प्रसाद की अध्यक्षता में कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग के अनुसूचित जाति एवं जनजाति के श्रमवीरों के अप्रैल-2026 में सेवानिवृत्त होने के अवसर पर सेवानिवृत्त सम्मान समारोह का डॉ अम्बेडकर प्रेरणा स्थल सेक्टर-6 में किया गया।

👉 • कोमल प्रसाद ने इस अवसर पर कहा कि- “यह हमारे एसोसिएशन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जिन श्रमवीरों ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण 60 साल संयंत्र की सेवा की. आज उनका सम्मान कर हम सम्मानित हो रहे हैं”
कोमल प्रसाद ने कहा कि-
आज हमारा एसोसिएशन अपने कर्मचारियों तक पहुंच रहा है, उनकी तकलीफो सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सुविधाओं पर बात कर रहा है। कर्मचारी एवं अधिकारीगण स्वतः से ही हमारे पदाधिकारियों से सम्पर्क कर अपनी समस्याए रख रहे हैं। यह हमारे एसोसिएशन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। जिन श्रमवीरों ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण 60 साल सयंत्र की सेवा करते हुए संयंत्र को 11 बार प्रधानमंत्री ट्राफी हासिल करने में अहम योगदान निभाये, आज वे पूर्णरूपेण स्वस्थ सेवानिवृत्त हो रहे हैं। हम आपको इस सेवानिवृत्त के अवसर पर सम्मान कर स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहे हैं.
राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के छत्तीसगढ़ राज्य के अध्यक्ष दशरथ प्रसाद अहिरवार ने श्रमवीरों को कहा कि आपको सेवानिवृत्त के बाद प्राप्त जमा राशि सही जगह निवेश करें, ताकि आगे का जीवन सुखमय बना रहे.
कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग के अनुसूचित जाति एवं जनजाति के श्रमवीरों बलराम मुआर्य, इजीनियरिंग एसोसिएट, रमेश कुमार राउत, इजीनियरिंग एसोसिएट, का एसोसिएशन की ओर से पुष्पमाला, शॉल, श्रीफल, एसोसिएशन की पत्रिका नया सवेरा, यादगार शुभकामना पत्रक एवं मिठाई भेट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर हमारे श्रमवीरों की धर्म पत्नि का भी पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया। समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम मंडावी, उपाध्यक्ष कुमार भारद्वाल, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, शशांक प्रसाद, महासचिव विजय कुमार रात्रे, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार, संगठन सचिव परमेश्वर लाल कुर्रे, जोनल सचिव कालीदास बघेल, जीतेन्द्र भारती, संजय कुमार, कुंजलाल ठाकुर, यशवंत नेताम, उपकोध्यच नरेश चंद्र, कार्यकारिणी सदस्य धरमपाल राम, हेमंत आर्य, धनंजय मेश्राम, लेखराम घरेन्द्र, तथागत समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल साखरे, मेघनाथ जांगडे, बिसम्भर रात्रे, हेमचंद करें, रवीन्द्र ठाकुर, चंद्रकात नाग, सालिक राम ध्रुव चिमन लाल तारम, जगत राम रावटे, खोबाहरा राम कृशान, फगन राम सहित बड़ी संख्या में श्रमवीर उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन महासचिव विजय कुमार रात्रे एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारिणी सदस्य धनंजय मेश्राम ने किया।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)