- Home
- Chhattisgarh
- ब्रह्माकुमारीज़ : राष्ट्रीय मीडिया महा सम्मेलन [9-13 सितम्बर, 2026]
ब्रह्माकुमारीज़ : राष्ट्रीय मीडिया महा सम्मेलन [9-13 सितम्बर, 2026]

• छत्तीसगढ़ आसपास
• छत्तीसगढ़
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 9-13 सितम्बर, 2026 को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय [माउंट आबू, राजस्थान] के मीडिया विंग- राजयोग एजुकेशन एंड रिचर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन का आयोजन किया गया है.
इस बार का मुख्य विषय है- ‘श्रेष्ठ विश्व के निर्माण हेतु सशक्त मीडिया-सूचना से आत्मिक परिवर्तन की ओर’ इस विषय पर देश भर से 2000 हज़ार से अधिक पधारे पत्रकारों के साथ विभिन्न सत्रों में विचार-विमर्श होंगे. पांच दिनों तक चलने वाला यह राष्ट्रीय महासम्मेलन आध्यात्मिक परिसर शांतिवन मानसरोवर आबू रोड में किया गया है.

9 सितम्बर, 2026 को शाम 6.00 बजे स्वागत सत्र और 11 सितम्बर को समापन सत्र होगा. 12 सितम्बर को पत्रकारों को माउंट आबू दर्शन करवाया जाएगा.

शामिल होने के लिए मीडिया विंग के राष्ट्रीय समन्वय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं- https://accomabu.bkapp.org
पंजीयन केवल आपके निकट तम ब्रह्माकुमारीज़ केंद्र के माध्यम से किया जा सकता है. पंजीयन नि:शुल्क है, मगर पंजीयन अनिवार्य है.

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)