- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- स्टील अथारिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड [सेल] : प्रतिष्ठित टाइम मैगज़ीन-स्टेटिस्टा सर्वेक्षण में भारत के बेस्ट एम्प्लॉयर्स में ‘सेल’ को 25वां स्थान मिला
स्टील अथारिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड [सेल] : प्रतिष्ठित टाइम मैगज़ीन-स्टेटिस्टा सर्वेक्षण में भारत के बेस्ट एम्प्लॉयर्स में ‘सेल’ को 25वां स्थान मिला
• छत्तीसगढ़ आसपास
• दिल्ली
दिल्ली [21 सितम्बर, 2026] : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) को प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन एवं स्टेटिस्टा द्वारा किए गए ‘वर्ल्ड्स बेस्ट एम्प्लॉयर्स’ सर्वेक्षण में भारत के शीर्ष 500 एम्प्लॉयर्स में 25वां स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि कार्यस्थल के वातावरण एवं कर्मचारी अनुभव के क्षेत्र में देश की अग्रणी संस्थाओं में सेल की पहचान को रेखांकित करती है।
यह रैंकिंग देशभर के कर्मचारियों से प्राप्त व्यापक सर्वेक्षण पर आधारित है। इसमें कर्मचारियों से अपने संगठन तथा अपने क्षेत्र के अन्य नियोक्ताओं की अनुशंसा करने की इच्छा के संबंध में राय ली गई।
यह सम्मान सेल द्वारा कर्मचारी-केंद्रित संगठन के निर्माण तथा बेहतर कार्य वातावरण के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की महत्वपूर्ण पहचान है। सेल द्वारा कर्मचारी कल्याण, सहभागिता, सीखने एवं विकास, कार्यस्थल पर बेहतर वातावरण तथा व्यावसायिक विकास के अवसरों से संबंधित विभिन्न पहल निरंतर संचालित की जा रही हैं।
अपने एकीकृत इस्पात संयंत्रों, खदानों एवं अन्य इकाइयों में कार्यरत व्यापक कार्यबल के साथ सेल समावेशी एवं प्रगतिशील कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने तथा कर्मचारी सहभागिता और संगठनात्मक उत्कृष्टता को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
टाइम मैगजीन एवं स्टेटिस्टा की यह प्रतिष्ठित पहचान सेल की विकास यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है तथा अपने कर्मचारियों के प्रति संगठन की निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)