- Home
- Chhattisgarh
- निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम में पांच दिवसीय [30 सितम्बर-4 अक्टूबर] ध्यान- साधना शिविर
निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम में पांच दिवसीय [30 सितम्बर-4 अक्टूबर] ध्यान- साधना शिविर

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई-दुर्ग
भिलाई-दुर्ग [23 सितम्बर, 2026] :
सद्गुरु कबीर साहेब
संस्थापक संत निर्मल साहेब जी
चरण बद्ध समय सारिणी
1. जागरण, नित्य क्रिया, ध्यान साधना कक्ष में प्रवेश, 2. प्रथम साधना सत्र, 3. जलपान / सेवा कार्य, 4. द्वितीय साधना सत्र, 5. भोजन अवकाश, 6. तृतीय सत्र,7. भोजन अवकाश
8. चतुर्थ साधना सत्र 9. प्रशान्त दीप विश्राम।
विशेष-
1. दिनांक 2 अक्टूबर (शुक्रवार) – द्वितीय साधना सत्र (प्रातः 9.30 से 11.30 बजे) महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के उपलक्ष्य में विशेष सत्र होगा।
पाँच दिवसीय ध्यान-साधना शिविर का समापन समारोह एवं बाल संस्कार शिविर आयोजित है। बच्चों एवं उनके अभिभावक सहित अन्य संत भक्तों के लिये यह खुला मंच होगा।
नियमावली-
समस्त साधकों को निम्नलिखित नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
आप अपने मोबाईल को साधना सत्र में हमेशा बंद रखेंगे अथवा साइलेंट मोड में रखें। यदि अति आवश्यक बात करनी हो तो ध्यान कक्ष के बाहर एकांत स्थल पर संक्षेप में बात करें।साधना एवं शयन के लिये अपने निर्धारित आसन का ही प्रयोग करें।भोजन एवं जलपान के लिये प्रयुक्त पात्र व गिलास की सफाई स्वयं करें।आश्रम की साफ-सफाई में समयानुसार अपनत्व भाव से सहयोग करें।
शिविर के दौरान आश्रम से बाहर, शहर, बाजार आदि घूमने न जावें।किसी प्रकार के समाचार पत्र पढ़ने, मोबाईल देखने की मनाही है।शिविरार्थियों के बीच परस्पर वार्तालाप, परिचय, गपशप आदि में समय व्यर्थ न गवाएँ। यथासंभव मौनव्रत का पालन करें।शिविर व्यवस्था में यथासंभव व्यवस्थापक का सहयोग करते हुए संयम एवं शील का बर्ताव करें।भोजन तथा जलपान उतना ही लें, जितने से साधना में सुगमता हो।
यह जानकारी निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम के मीडिया प्रभारी डॉ. दीनदयाल साहू ने दी.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)