- Home
- Chhattisgarh
- नियुक्ति : समाज में आपसी समन्वय, सौहार्द्र एवं एकता स्थापित करने के लिए ‘दिगम्बर जैन समाज’ ने ज्ञानचंद जैन, राजीव जैन और श्रावक जैन को ‘जैन ट्रस्ट एवम जैन मिलन’ का प्रवक्ता व प्रतिनिधि नियुक्त किया गया
नियुक्ति : समाज में आपसी समन्वय, सौहार्द्र एवं एकता स्थापित करने के लिए ‘दिगम्बर जैन समाज’ ने ज्ञानचंद जैन, राजीव जैन और श्रावक जैन को ‘जैन ट्रस्ट एवम जैन मिलन’ का प्रवक्ता व प्रतिनिधि नियुक्त किया गया

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई-दुर्ग
भिलाई [25 सितम्बर, 2026] : ‘दिगम्बर जैन समाज’ के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा संगठनों के मध्य आपसी समन्वय, सहयोग, संवाद एवं सौहार्द्र को और अधिक सुदृढ़ करने तथा समाज की एकता को मजबूत आधार प्रदान करने के उद्देश्य से—
श्रावक श्रेष्ठ श्री राजीव जैन एवं श्री ज्ञानचंद जैन, सेक्टर-10, भिलाई को “जैन ट्रस्ट एवम जैन मिलन ने समन्वय प्रवक्ता एवं प्रतिनिधि” के रूप में नियुक्त किया है ।
दोनों प्रतिनिधि समाज के विभिन्न संगठनों, संस्थाओं एवं समाज के सम्माननीय सदस्यों के मध्य संवाद स्थापित कर आपसी विचार-विमर्श एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास करेंगे।
वे अपने व्यावहारिक अनुभव, सामाजिक समझ, व्यवहार-कौशल एवं सकारात्मक प्रयासों के माध्यम से विभिन्न संगठनों के बीच उत्पन्न मतभेदों को संवाद एवं सहमति के माध्यम से दूर करने तथा समाजहित में सभी को एकजुट करने का प्रयास करेंगे।
उनका प्रमुख उद्देश्य किसी संस्था या संगठन के कार्यों में हस्तक्षेप करना नहीं, बल्कि समन्वयक की भूमिका निभाते हुए सभी संगठनों को परस्पर सम्मान, सहयोग और विश्वास के साथ जोड़ना है
दिगम्बर जैन समाज, भिलाई की सामाजिक एवं धार्मिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण के निर्माण में उनके प्रयास समाज के लिए महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी होंगे।

ये जानकारी जैन ट्रस्ट के महासचिव डॉ. सुधीर गांगेय ने दी.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)