- Home
- Chhattisgarh
- प्रेसवार्ता : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी- भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन
प्रेसवार्ता : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी- भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन

👉 • पत्रकारवार्ता में भूपेश बघेल के साथ केशव बंछोर [सभापति रिसाली नगर निगम] नीरज पाल [महापौर भिलाई नगर पालिक निगम] मुकेश चंद्राकर [जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई] राकेश ठाकुर [दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष] धीरज बाकलीवाल [दुर्ग शहर अध्यक्ष] निर्मल कोसरे [महापौर चरोदा पालिका निगम] नीता लोधी [पूर्व महापौर] राजेंद्र साहू, मोहम्मद इरफ़ान खान, अतुलचंद साहू, अय्यूब खान, बृजमोहन सिंह, लालचंद वर्मा [पार्षद] जी राजू, नेहा साहू, सनीर साहू, नरसिंह नाथ, अमित जैन, दीपक भाटिया, रफीक अहमद, सोहेब मोहम्मद, दर्शन सिंह, दिनेश पटेल, संतोष देशमुख, जी याकूब और महेश जायसवाल उपस्थित रहे.

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
भिलाई 29 अक्टूबर, 2026 [प्रेसवार्ता से छत्तीसगढ़ आसपास के संवाददाता शमशीर सिवानी] :
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई के सेंट्रल पार्क में प्रेसवार्ता कर के निगम चुनाव की मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर प्रेस कांफ्रेस की इस प्रेस वार्ता में मुख्यरूप नगर पालिका निगम भिलाई महापौर नीरज पाल,जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर,दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल,चरोदा पालिका महापौर निर्मल कोसरे,पूर्व महापौर नीता लोधी,राजेंद्र साहू,मोहम्मद इरफान खान,अतुलचंद साहू,अय्यूब खान,बृजमोहन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।
प्रेसवार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब वार्डो का परिसीमन नहीं हुआ है तो वार्ड के मतदाता दूसरे वार्डो में कैसे शिफ्ट कर दिया गए।ये सीधा सीधा वोट चोरी है।
केंद्र में चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार वोट चोरी कर रहा है और दुर्ग जिले में भी बड़े पैमाने में हेराफेरी वोट चोरी हुई है।
SIR वोट चोरी को लेकर होने वाले आंदोलन में शामिल होने प्रदेश से कल कांग्रेसी बड़ी संख्या में दिल्ली रवाना होंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भाजपा को वो कौन सा नेता है जो अपने ही लोगों को निपटाने में लगा है ये भी बड़ा विषय है ।
उन्होंने कहा कि वार्ड के
आरक्षण कैसे बदले खास कर ST और SC वार्डो के OBC, महिला और जरनल वार्डो का में नहीं बोल रहा हु उन्होंने त्रुटि पुनः मतदाता सूची इसे करारा दिया साथ ही कहा कि बीएलओ सारे निगम में इस ही काम में भिड़े है मतलब उन्हानें अपनी चोरी मानी।
मतदाता सूची एक दिन बाद जिला अध्यक्षों को सौंपी गई है उसके बाद समय नहीं मिला हम समय को 5 तारीख तक बढ़ाने की मांग निर्वाचन आयोग से करेंगे।
पूरे राज्य में 25 लाख वोट काटे गए है SIR के नाम पर जबकि उसमें भी बड़ा वोट चोरी हुई है आज पूरे देश में वोट चोरी की चर्चा हो रही है लोग सड़कों पर है चाहे वो अन्य पार्टी के क्यों ना हो ।राज्य निर्वाचन आयोग इस मामले में अपनी गलती माने या इसे स्वीकार्य करे। दोषी पर कार्यवाही हो ,चाहे वो निर्वाचन आयोग का कर्मचारी हो अफसर हो या कोई गैर व्यक्ति हो।
प्रेस वार्ता में इस मामले में कोर्ट जाने के सवाल पर जवाब देते हुए श्री बघेल ने कहा कि हर मामले में न्यायलय जाना ठीक नहीं है आवश्यकता पड़ेगी तो न्यायालय ही एक रास्ता बचा है।
भिलाई नगर पालिका निगम महापौर नीरज पाल के वार्ड में भी 228 मतदाता वार्ड 59 से वार्ड 69 में शिफ्ट कर दिए गए है।ये कारनामा रिसाली,भिलाई चरोदा,जामुल में भी यही हाल है जहां वार्डो के मतदाता शिफ्ट किए गए है।
भिलाई नगर निगम
मतदाता सूची में वार्ड परिवर्तन का विवरण:
* वार्ड क्रमांक 03 से वार्ड 05 — 192 मतदाता
* वार्ड क्रमांक 05 से वार्ड 03 — 493 मतदाता
* वार्ड क्रमांक 07 — विलुप्त, 47 मतदाता
* वार्ड क्रमांक 09 से वार्ड 01 एवं 11 — 300 मतदाता
* वार्ड क्रमांक 09 से वार्ड 10 — 721 मतदाता
* वार्ड क्रमांक 09 से वार्ड 11 — 556 मतदाता
* वार्ड क्रमांक 12 से वार्ड 11 — 186 मतदाता
* वार्ड क्रमांक 15 से वार्ड 14 — 232 मतदाता
* वार्ड क्रमांक 15 से वार्ड 14 — 232 मतदाता
* वार्ड क्रमांक 17 से वार्ड 18 — 316 मतदाता
* वार्ड क्रमांक 18 से वार्ड 17 — 44 मतदाता
* वार्ड क्रमांक 59 से वार्ड 60 — 228 मतदाता
रिसाली नगर निगम
* वार्ड क्रमांक 03 से वार्ड 04 — 250 मतदाता
* वार्ड क्रमांक 17 से वार्ड 18 — 100 मतदाता
* वार्ड क्रमांक 25 से वार्ड 23 — 194 मतदाता
* वार्ड क्रमांक 25 से वार्ड 24 — 358 मतदाता
* वार्ड क्रमांक 26 से वार्ड 31 — 416 मतदाता
* वार्ड क्रमांक 35 से वार्ड 36 — 53 मतदाता
* वार्ड क्रमांक 39 से वार्ड 40 — 137 मतदाता
* वार्ड क्रमांक 40 से वार्ड 39 — 400 मतदाता
भिलाई-चरोदा नगर निगम
* वार्ड क्रमांक 06 से वार्ड 07 — 171 मतदाता
* वार्ड क्रमांक 15 से वार्ड 13 — 57 मतदाता
* वार्ड क्रमांक 22 से वार्ड 23 — 215 मतदाता
* वार्ड क्रमांक 23 से वार्ड 22 — 215 मतदाता
जामुल नगर पालिका
* वार्ड क्रमांक 16 से वार्ड 18 — मतदाताओं की संख्या स्पष्ट नहीं है।
* वार्ड क्रमांक 20 से वार्ड 19- 196 मतदाता.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)