- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- CG MSc Nursing 2026: सरकारी और निजी कॉलेजों में प्रवेश के लिए 2 नवंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
CG MSc Nursing 2026: सरकारी और निजी कॉलेजों में प्रवेश के लिए 2 नवंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
5 hours ago
31
0

रायपुर। प्रदेश के शासकीय और निजी नर्सिंग कालेजों में एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम सत्र 2026 में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया दो नवंबर से शुरू होगी। अभ्यर्थी आठ नवंबर शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकेंगे। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त कार्यालय ने प्रवेश के लिए अधिसूचना और समय-सारणी जारी कर दी है।
- अभ्यर्थियों को संचालनालय की वेबसाइट www.cgdme.in पर दोपहर दो बजे से पंजीयन की सुविधा मिलेगी। आवेदन शुल्क अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए एक हजार रुपये तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है।
-
- आवेदन में त्रुटि होने पर 500 रुपये संशोधन शुल्क देकर अंतिम तिथि तक सुधार किया जा सकेगा। हालांकि, पंजीयन के दौरान दर्ज मोबाइल नंबर और ई-मेल आइडी में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।
आवेदन के साथ ही भरनी होगी च्वाइस
इस बार अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान ही नर्सिंग कालेजों का चयन करना होगा। इसके लिए अलग से च्वाइस फिलिंग का समय नहीं दिया जाएगा। ऐसे में आवेदन से पहले कालेजों और प्रवेश नियमों की जानकारी लेना जरूरी होगा। विभाग ने अभ्यर्थियों को आरक्षण, काउंसिलिंग, बांड और जरूरी दस्तावेजों से जुड़े प्रावधानों का अध्ययन करने की सलाह दी है। काउंसिलिंग और सीट आवंटन की आगे की प्रक्रिया की जानकारी वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)