- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- दीवाली से पहले महिलाओं के खाते में आएगी महतारी वंदन योजना की राशि, जानें कब जारी होगी 33वीं किस्त
दीवाली से पहले महिलाओं के खाते में आएगी महतारी वंदन योजना की राशि, जानें कब जारी होगी 33वीं किस्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ की लाखों माताओं और बहनों के लिए यह दीपावली बेहद खास होने वाली है। राज्य सरकार ने त्योहारी सीजन के ठीक पहले महिलाओं को बड़ा आर्थिक उपहार देने का ऐलान किया है। प्रदेश की बेहद लोकप्रिय ‘महतारी वंदन योजना’ की नवंबर माह की 33वीं किस्त का पैसा आगामी 3 नवंबर 2026 को सीधे महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा।
नया रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान में आयोजित होने वाले भव्य समापन समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वे इसी मुख्य मंच से सिंगल क्लिक के जरिए डीबीटी (DBT) के माध्यम से पात्र महिलाओं के खातों में राशि भेजेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे।
632 करोड़ से अधिक की राशि होगी ट्रांसफर
सरकार की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस बार कुल 67 लाख 40 हजार 410 पात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए सरकार की ओर से ₹632 करोड़ 63 लाख 67 हजार 750 की भारी-भरकम राशि जारी की जा रही है। त्योहार से ठीक पहले बैंक खातों में पैसे आने की खबर से प्रदेशभर की महिलाओं और उनके परिवारों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है।
इन महिलाओं को मिलेगा सीधा लाभ
- ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी कर चुकीं राज्यभर की 67 लाख 33 हजार 502 महिला हितग्राहियों को इस किस्त का सीधा लाभ मिलेगा।
2.विशेष क्षेत्र:- इसके अलावा, नक्सल प्रभावित ‘नियद नेल्ला नार’ कैंप क्षेत्र की 6,908 महिलाओं को उनकी 13वीं किस्त की राशि प्रदान की जाएगी।
1 मार्च 2024 को लागू हुई थी योजना
छत्तीसगढ़ में 1 मार्च 2024 से लागू इस महत्वाकांक्षी योजना ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित किया है। इस योजना की पहली किस्त 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की थी। अब तक 32 किस्तों के माध्यम से महिलाओं के खातों में कुल ₹20,717.87 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं। जैसे ही 33वीं किस्त की यह राशि जुड़ेगी, कुल सहायता राशि का यह ऐतिहासिक आंकड़ा बढ़कर ₹21,350.50 करोड़ पर पहुंच जाएगा।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)