- Home
- Chhattisgarh
- वरिष्ठजन कल्याण महासंघ का घर-घर बांटे रोशनी और फैलाएं खुशियाँ अभियान’ : जरूरतमंद लोगों की दिवाली रोशन करने सामग्री वितरण की हुई शुरुआत
वरिष्ठजन कल्याण महासंघ का घर-घर बांटे रोशनी और फैलाएं खुशियाँ अभियान’ : जरूरतमंद लोगों की दिवाली रोशन करने सामग्री वितरण की हुई शुरुआत

👉 • जरूरतमंद लोगों के घरों को रोशन कर खुशहाली बांटना पुण्य का कार्य- आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा

👉 • दीपावली किट का वितरण हनुमान मंदिर [सेक्टर-9] साँई मंदिर [सेक्टर-6] स्कंद आश्रम [आमदी नगर] रेलवे स्टेशन [भिलाई] किया गया.
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई-दुर्ग
भिलाई [5 नवम्बर, 2026] : ‘वरिष्ठजन कल्याण महासंघ’ के द्वारा “घर-घर बांटें रोशनी और फैलाएं खुशियां अभियान” के तहत जरूरतमंद लोगों की दिवाली रोशन कर खुशहाल बनाने हेतु सामग्री वितरण की शुरुआत गुरुवार को सुबह सेक्टर-9 स्थित हनुमान मंदिर, वैदिक आश्रम परिसर से की गई। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित आचार्य डॉ महेशचंद्र शर्मा, डॉ डीपी देशमुख, डॉ एच आर वार्ष्णेय, महासंघ अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन एवं पदाधिकारियों ने हनुमान जी के मंदिर में पूजा अर्चना कर मंदिर परिसर के भिखारियों को पैकेट वितरण कार्य का शुभारंभ किया। दिवाली भेंट के पैकेट में दीये, तेल, बाती, खाद्य सामग्री, फल-फूल, खील बताशे एवं बच्चों के लिए प्रदूषण रहित हल्के फुलझड़ी, पटाखे शामिल हैं। उपहार पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने खूब आशीषें दी। पहले चरण में 100 पैकेट वितरित किए गए।


आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा ने कहा दिवाली में जरूरत मंद लोगों के घरों को रोशन कर खुशहाली बांटना पुण्य का कार्य है। महासंघ के लोगों की सोच और जरूरतमंद लोगों की सेवा का कार्य सराहनीय है। अध्यक्ष घनश्याम देवांगन ने बताया कि इस तरह के अभियान का यह लगातार दूसरा वर्ष है। लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने इस तरह के कार्य को आगे भी जारी रखा जाएगा। महासंघ के सदस्यों से प्राप्त स्वैच्छिक सहयोग राशि से इस तरह के सेवा कार्य किए जाते हैं। वोकल फार लोकल को बढ़ावा देने के लिए दीपावली की खरीदारी स्थानीय लोकल फुटकर विक्रेताओं से ही की जा रही है।

घर-घर बांटें रोशनी और फैलाएं खुशियां अभियान के तहत महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन के नेतृत्व में महासचिव गोपाल प्रसाद तिवारी, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, संतोष शुक्ला, सुरेश चन्द्र जैन, कृष्णाराम मार्कण्डेय, जोसफ, घनश्याम यादव, श्रीमती शैलजा वार्ष्णेय आदि अलग-अलग टीम बनाकर शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर जरूरतमंद लोगों को पैकेट का वितरण कर रहे हैं। सेक्टर -9 हनुमान मंदिर, स्कंद आश्रम, सेक्टर-6 सांई मंदिर, भिलाई नगर रेलवे स्टेशन, माडल टाउन, वैशाली नगर, रिसाली आदि क्षेत्रों में जाकर जरुरत मंदों को पैकेट बांटे गए।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)